Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • नंदा गौरा योजना : सीएम धामी ने 33 हजार से अधिक बालिकाओं के खातों में 145.93 करोड़ रुपये भेजे
    • नयार वैली फेस्टिवल का आगाज, पर्यटन को नई रफ्तार
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Khatima-Mussoorie गोलीकांड : नमन उन बलिदानियों को, जिनके कारण हम उत्तराखंड में ले रहे सांस
    कवर स्टोरी

    Khatima-Mussoorie गोलीकांड : नमन उन बलिदानियों को, जिनके कारण हम उत्तराखंड में ले रहे सांस

    तीस साल पहले आज के ही दिन खटीमा गोलीकांड हुआ था। नए राज्य की मांग कर रहे निहत्थों पर गोलियां चलाई गईं थीं। इसके ठीक एक दिन बाद यानी दो सितंबर को खटीमा गोलीकांड के विरोध में मसूरी में हो रही रैली पर भी गोलियां दागी गईं। इन शहीदों के खून से ही 2000 में उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला है।
    teerandajBy teerandajSeptember 1, 2024Updated:September 2, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    ले मशालें चल पड़े हैं, लोग मेरे गांव के, अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के

    Khatima-Mussoorie गोलीकांड : इन पंक्तियों में ऐसी ताकत थी कि लाखों लोग सड़कों पर उतर आए थे। उस दौर में हर किसी की जुबान पर बस यही लाइन रहती थी। बच्चे, युवा, बुजुर्ग तक के होठों पर यही नारा रहता था। वह भी क्या समय था। लोग नए राज्य के लिए मतवाले हो उठे थे। आज के ठीक तीस साल पहले एक सितंबर 1994 में खटीमा में एक शांति रैली पर गोलियां चलाई गईं। यहां पर आठ आंदोलनकारी शहीद हुए। इसके ठीक एक दिन बाद दो सितंबर को खटीमा गोलीकांड के विरोध में मसूरी में एक रैली निकाली जा रही थी इसपर भी गोलियां चलाई गईं। यहां पर छह आंदोलनकारी शहीद हुए। इसके बाद तो पहाड़ियों ने मानो जिद पकड़ ली कि अब हम नया राज्य लेकर ही रहेंगे। उत्तराखंड में सांस ले रहे हर एक शख्स इन 14 बलिदानियों को कर्जदार है जिन्होंने नए राज्य के लिए हुए आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति दी है।

    आइए इस मौके पर इतिहास के पन्ने उलटते हैं…

    एक सितंबर 1994 को खटीमा में रोज की तरह सब कुछ सामान्य था। बाजार में चहल पहल शुरू हो गई थी। दस बजते-बजते पूरा बाजार खुल चुका था। तहसील के बाहर वकील अपनी-अपनी टेबल लगाकर बैठ चुके थे। एक सितंबर को सरकार की गुंडागर्दी के विरोध में प्रदर्शन किया जाना था सो करीब आठ-साढ़े आठ बजे से ही रामलीला मैदान में लोगों ने जुटना शुरू किया था। साढ़े दस होते-होते दस हजार लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। इसमें युवा, पुरुष, महिलायें और पूर्व सैनिक शामिल थे। महिलाओं ने अपनी कमर में परंपरा के अनुसार दरांती बांध रखी थी तो पूर्व सैनिकों में कुछ के पास उनके लाइसेंस वाले हथियार थे। रामलीला मैदान से सरकार का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। भीड़ में तेज आवाज में सरकार विरोधी नारे लगते। सितारागंज रोड से होता हुआ जुलूस तहसील की ओर बढ़ा। यह जुलूस दो बार थाने के सामने होकर गुजरा था। पहली बार में जन जुलूस थाने के आगे से निकला तो युवाओं ने खूब जोर-शोर से नारेबाजी की।

    #खटीमा_गोलीकांड के अमर शहीदों को नमन। एक सवाल अपने आप से, क्या उन आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य हम बना पाए हैं। #Uttarakhand pic.twitter.com/C7QiOMtZIS

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) September 1, 2024

    जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व सैनिकों को जब लगा कि युवा उत्तेजित हो रहे हैं तो उन्होंने भीड़ को संभाल लिया। इस तरह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। दूसरी बार जब जुलूस के आगे के लोग तहसील के पास पहुंच गये थे और पीछे के लोग थाने के सामने थे, तभी थाने की ओर से पथराव किया गया और कुछ ही देर में आस-पास के घरों से भी पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने लोगों पर बिना चेतावनी गोलियां चला दीं। अगले डेढ़ घंटे तक पुलिस रुक-रूककर गोली चलाती रही। अचानक हुई इस गोलीबारी से भीड़ में भगदड़ मच गई। जिसमें आठ लोगों की मृत्यु हो गयी और सैकड़ों घायल हो गए। पुलिस की गोलियों से कुछ लोगों की मृत्यु हो गई तो पुलिस ने चार लाशों को उठाकर थाने के पीछे एलआईयू कार्यालय की एक कोठरी में छुपा दिया। देर रात के अंधेरे में चारों शवों को शारदा नदी में फेंक दिया। घटना स्थल से बराबद अन्य चार शवों के आधार पर पुलिस ने अगले कई सालों तक मारे गये लोगों की संख्या केवल चार बताई।

    यह भी पढ़ें : गैरसैंण में महारैलीः भू-कानून, मूल निवास के लिए फिर उमड़ा जन-सैलाब

    पुलिस ने लगभग साठ राउंड गोली चलाई। पुलिसवालों ने तहसील में जाकर वकीलों के टेबल जला दिए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने अपने काम को सही ठहराने के लिए तर्क दिया कि पहले आंदोलनकारियों की ओर से गोली चलाने के कारण उन्हें जवाबी कारवाई करनी पड़ी। अपने तर्क को मजबूती देने के लिए पुलिस ने महिलाओं द्वारा कमर में दरांती का खूंसा जाना और पूर्व सैनिकों का लाइसेंस वाली बंदूक का अपने पास रखे होने का बहाना दिया। आज भी महिलाओं की दरांती और पूर्व सैनिकों की लाइसेंस वाली बंदूक को खटीमा गोलीकांड में गोली चलाने के कारण के रूप में पुलिस गिनाया करती है। खटीमा गोलीकांड में एक भी पुलिस वाले के शरीर में न तो किसी गोली के निशान मिले ना ही दरांती के।

    खटीमा गोलीकांड में शहीद आंदोलनकारी

    प्रताप सिंह
    सलीम अहमद
    भगवान सिंह
    धर्मानन्द भट्ट
    गोपीचंद
    परमजीत सिंह
    रामपाल
    भुवन सिंह

    (शंकर सिंह भाटिया की किताब उत्तराखंड राज्य आंदोलन का इतिहास के आधार पर)

    खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलकारियों को श्रद्धांजलि देते सीएम पुष्कर धामी।

    मसूरी गोलीकांड

    खटीमा गोलीकांड से पूरा पहाड़ आक्रोशित था। नया राज्य बनाने की मांग अब लोग किसी भी कीमत पर पूरा करना चाहते थे। दो सितंबर को खटीमा गोलीकांड के विरोध में जगह-जगह रैली-विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था। शुक्रवार का दिन था। उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन अन्य दिनों की तरह चल रहा था। मसूरी के झूलाघर के समीप संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यालय में आंदोलनकारी एक सितंबर को ऊधमसिंह नगर खटीमा में हुए गोलीकांड के विरोध में क्रमिक अनशन कर रहे थे। इस दौरान पीएसी व पुलिस ने आंदोलनकारियों पर बिना पूर्व चेतावनी के अकारण ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस गोलीकांड में मसूरी के छह आंदोलनकारी बलिदान हुए थे और दर्जनों घायल हुए थे। वहीं, एक पुलिस उपाधीक्षक की भी मौत हो गई थी।

    रात में ही बदल दिया था मसूरी थानाध्यक्ष को

    एक सितंबर 1994 को ऊधमसिंह नगर के खटीमा में गोलीकांड हुआ था। इसके बाद रात में ही मसूरी थानाध्यक्ष को बदल दिया गया था। यहां झूलाघर स्थित संयुक्त संघर्ष समिति कार्यालय के चारों ओर पीएसी व पुलिस के जवान कर दिए थे।

     

    मसूरी गोलीकांड में शहीद आंदोलनकारी

    • बलबीर सिंह नेगी
    • धनपत सिंह
    • राय सिंह बंगारी
    • मदनमोहन ममगाईं
    • बेलमती चौहान
    • हंसा धनाई

    वर्षों तक झेलने पड़े थे मुकदमे

    इसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों की धरपकड़ शुरू की। इससे पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। क्रमिक अनशन पर बैठे पांच आंदोलनकारियों को पुलिस ने एक सितंबर की शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनको अन्य गिरफ्तार आंदोलनकारियों के साथ में पुलिस लाइन देहरादून भेजा गया। वहां से उन्‍हें बरेली सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। वर्षों तक कई आंदोलनकारियों को सीबीआइ के मुकदमे झेलने पड़े थे। खटीमा गोलीकांड और मसूरी गोलीकांड के विरोध में उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक कई सार्वजनिक सभाएं आयोजित की गईं। इन शहीदों के खून से ही 2000 में उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला है।

    खटीमा-मसूरी गोलीकांड राज्य आंदोलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

    February 24, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता

    February 19, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read20
    Read More

    INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी

    February 17, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read717
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.