भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के पूरा होने के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड की मतदाता सूची तैयार हो गई है। नई मतदाता सूची के बाद उत्तराखंड की मतदाता संख्या में 2022 विधानसभा चुनावों के मुकाबले, करीब 10 लाख की कमी आई है। उत्तराखंड सामान्य तौर पर कम मतदान प्रतिशत वाले राज्यों में गिना जाता है, अब जब मतदाता संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है तो सबकी नजर, 2027 के मत प्रतिशत पर होगी, कि क्या इस बार उत्तराखंड में मतदान का रिकॉर्ड टूटेगा? ये सवाल इसलिए भी उठ खड़ा…
Author: teerandaj
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को बाजपुर क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे बाजपुर क्षेत्र में अचानक भीषण ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी हल्द्वानी से देहरादून लौट रहे थे। जैसे ही उन्हें ओलावृष्टि और फसलों को हुए नुकसान की जानकारी मिली, उन्होंने खराब मौसम के…
उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAYG) के आंकड़ों पर ही नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें सर्वाधिक 4882 आवास ऊधमसिंह नगर जनपद में बने हैं, जबकि हरिद्वार में 4493 और रुद्रप्रयाग जनपद में 4032 परिवारों का पक्की छत का सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री धामी लगातार बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए वो प्रधानमंत्री…
उत्तराखंड में अगले 20 वर्षों के लिए कृषि रोडमैप तैयार करने को लेकर Pantnagar विश्वविद्यालय में दो-दिवसीय मंथन किया गया। राज्य सरकार ने रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर को सौंपी है। इस कार्य का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेंद्र कुमार कश्यप कर रहे हैं। 3 एवं 4 अक्टूबर को हुई बैठक में सचिव कृषि डा. एस. एन. पांडेय; महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश कुमार तथा अपर निदेशकों सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। रोडमैप के विभिन्न विषयगत समूहों के समन्वयक, जिनमें पंतनगर विश्वविद्यालय, भारतीय कृषि…
खटीमा में आयोजित तीन दिवसीय Uttarakhand आदि रंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप जलाकर रंगोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय विरासत की समृद्ध झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को पौधा एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों को…
गोविंद बल्लभ पंत (GB Pant) कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 3 से 6 अक्टूबर तक चलने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ले. ज. गुरमीत सिंह (रिटा.) ने मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेंद्र कुमार कश्यप, निदेशक शोध डा. एस.के. वर्मा एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा उपस्थित रहे। मेले के उद्घाटन के पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को विभिन्न महाविद्यालयों,…
उत्तराखंड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चंपावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट (Dhami Cabinet) की बैठक आयोजित की गई। चंपावत जिले में पहली बार Dhami Cabinet की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 24 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों पर लगी मुहर 1. मंत्रिमंडल ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों के तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन संरेखण के परीक्षण तथा नोडल कार्यालय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य…
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल…
सर्दियों के दौरान Uttarakhand में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। Uttarakhand को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा। आदेश के तहत अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस प्रकार छह माह में कुल 73 मेगावाट बिजली का आवंटन किया गया है। यह व्यवस्था…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार कहा कि मजबूत नेतृत्व से M-PACS मजबूत होंगे, मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से उत्तराखंड समृद्ध बनेगा। मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखंड द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि सहकारिता को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में ऐसे प्रशिक्षण…
Uttarakhand : नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में पीने के दूषित पानी की आपूर्ति पर सख्त कार्रवाई करते हुए, धामी सरकार ने सोमवार को उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की एक रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें इंजीनियरों को उनकी आधिकारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही का दोषी पाया गया था। निलंबित किए गए लोगों में जल संस्थान हल्द्वानी के प्रभारी अधिशासी अभियंता, नैनीताल जल संस्थान के एक सहायक अभियंता और एक अधिशेष सहायक अभियंता, और पेयजल निगम भीमताल के अधिशासी अभियंता, प्रभारी सहायक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिवस के अवसर पर अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर PM Modi के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण से लेकर सुशासन, अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी…
कोयला खदानों में धरती के भीतर छिपी ऊर्जा को निकालने की प्रक्रिया देखने SECL गेवरा। पहुंचे उत्तराखंड के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने विकास की एक ऐसी तस्वीर देखी, जिसमें उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पीआईबी देहरादून की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अध्ययन एवं मीडिया एक्सपोजर टूर के दूसरे दिन उत्तराखंड के मीडिया दल ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा ओपनकास्ट कोयला खदान का भ्रमण किया। पत्रकारों ने खदान क्षेत्र में पहुंचकर खनन गतिविधियों को करीब से देखा। उन्हें कोयला निकालने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से जुड़े Students के साथ सीधा संवाद किया और विकसित उत्तराखंड को लेकर उनके विचारों, सुझावों, सपनों तथा भविष्य की परिकल्पनाओं को जाना। मुख्यमंत्री ने Students की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा, उनकी सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। प्रदेश की भावी पीढ़ी को सशक्त, आत्मनिर्भर, जागरूक और…
उत्तराखंड की बद्री गाय के संरक्षण, संवर्धन एवं आनुवंशिक अपग्रेडेशन की दिशा में पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा आईसीएआर–राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल के वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ओवम पिक-अप एवं इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (OPU-IVF) तकनीक से तैयार श्रेष्ठ बद्री भ्रूण को साहीवाल गाय में प्रत्यारोपित किए जाने के बाद 11 सितंबर 2026 को सुबह 3:10 बजे एक स्वस्थ बद्री बछिया का जन्म हुआ। इस उपलब्धि की विशेष बात यह है कि यह कार्यक्रम वर्ष 2023 में तत्कालीन कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान की पहल एवं नेतृत्व में प्रारंभ किया गया था। उनके…
‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ’ में Uttarakhand की फिल्म नीति को काफी सराहा गया है। इस दौरान राज्य की खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस को भी प्रस्तुत किया गया। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख फिल्ममेकर्स, प्रोड्यूसर्स तथा फिल्म कमीशन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रसार भारती वेव्स ओटीटी, उत्तराखंड एफडीसी और महाराष्ट्र एफएससीडीसी सहित विभिन्न प्रदर्शकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने प्रतिभाग कर राज्य की फिल्म नीति और शूटिंग की संभावनाओं…






















