Author: teerandaj

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में उत्तराखंड के देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में 12वां स्थान प्राप्त किया है। देहरादून की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में शहर ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और तीन वर्षों की समग्र यात्रा में 37वें स्थान से 12वें स्थान तक की उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए free online coaching योजना की पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को आर्थिक बाधाओं से मुक्त करते हुए देश के प्रतिष्ठित शिक्षकों, विषय-विशेषज्ञों एवं प्रोफेशनल कोचिंग संस्थानों की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत कुल 11,000 विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत UPSC एवं State PCS…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को कई सौगातें दी हैं। राज्य में वर्तमान में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में उपलब्ध मुफ्त सफर की सुविधा को महिलाओं के लिए 60 वर्ष की आयु से लागू किया जाएगा। इससे प्रदेश की अधिकाधिक बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को होंगी समर्पित मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के अंतर्गत उत्तराखंड को मिलने वाली 137 इलेक्ट्रिक बसों में से देहरादून में संचालित होने वाली 100 बसों में 10 बसें…

Read More

चंपावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ (Shaktipeeth) मां वाराही धाम देवीधुरा में रक्षाबंधन के पर्व पर ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने शक्तिपीठ मां वाराही देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां वाराही मइया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। चार खाम-सात थोक के बीच खेली गई ऐतिहासिक बग्वाल पाटी विकासखंड में…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सहकारिता, कर्मचारियों, स्वास्थ्य, ऊर्जा, शहरी विकास और पूर्व सैनिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 के अनुरूप उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति-2026 लागू करने को मंजूरी दी। वहीं उपनल कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से समान कार्य के लिए समान वेतन देने, हरिद्वार में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा के लिए जमीन उपलब्ध कराने और अडानी पावर से 1320 मेगावाट बिजली खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा सीएनजी और हाइब्रिड वाहनों को मिल रही…

Read More

त्योहार के मौसम में मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ सरकार ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारियों से एक सप्ताह तक अभियान चलाने के लिए कहा गया है। मॉनिटरिंग का जिम्मा मंडलायुक्तों को दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार को हर जिले में जांच अभियान संचालित किया गया। जिला प्रशासन ने खाद्य संरक्षा एवं औैषधि प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैपल लिए। कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए और…

Read More

बहुचर्चित कॉफी टेबल बुक (Coffee Table Book) ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिला है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स एवं मेंबर्स ऑफ इंटरनेशनल पब्लिशर्स एसोसिएशन, जिनेवा द्वारा आयोजित 46वें पुरस्कार समारोह में आर्ट एवं कॉफी टेबल बुक श्रेणी में इसे देशभर में प्रथम पुरस्कार दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी तथा इस बुक के लेखक मनोज इष्टवाल ने कोटद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता यह जानकारी साझा की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि विगत 19 जुलाई को कण्व नगरी कोटद्वार में ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया था। एक…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के students से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है। मुख्यमंत्री धामी ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उनसे आह्वान किया था कि वे बताएं कि आने वाले वर्षों में वे अपने उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री…

Read More

हिमालयी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हर साल विकराल रूप धारण करने वाली जंगल की आग से निपटने के लिए लागू मौजूदा तकनीकी और प्रशासनिक ढांचा अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफएसआई) की ओर से जारी होने वाले सैटेलाइट फायर अलर्ट्स की विश्वसनीयता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, चालू फायर सीजन के दौरान जारी किए गए कुल 4,879 अलर्ट में से महज 12.5 प्रतिशत अलर्ट ही धरातल पर वास्तविक पाए गए। शेष लगभग 87.5 फीसदी अलर्ट ऐसे स्थानों से दर्ज किए गए जहां वन क्षेत्रों…

Read More

इंटरनेट पर अगर आप कुछ भी खंगालना शुरू करें तो असली और नकली के बीच की लकीर धुंधली होती नजर आती है। बड़े-बड़े दावों और तामझाम के साथ चैटबॉट्स, फोटो-वीडियो और म्यूजिक जनरेटर टूल्स लॉन्च करने वाली टेक कंपनियों के लिए अब अपना ही एआई कचरा जी का जंजाल बन चुका है। आलम यह है कि जो टूल्स कल तक यूजर का काम आसान करने के लिए बने थे आज वे ही इंटरनेट पर गैर-जरूरी कंटेंट का बोझ बढ़ा रहे हैं। इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स पर बिना किसी मेहनत के तैयार किए गए बेतुके गानों, अजीबोगरीब कुकिंग रेसिपीज और स्पैम वीडियोज की भरमार…

Read More

Climate Change : उत्तराखंड के पहाड़ों में सर्दियों की ठंड और बर्फ अब सिर्फ मौसम का सवाल नहीं रह गई है। हिमालय के तापमान में बढ़ोतरी का असर आने वाले समय में बर्फबारी, जलस्रोतों और नदियों के प्रवाह पर भी पड़ सकता है। 1901 से 2020 तक के 120 साल के आंकड़ों और आठ वैश्विक जलवायु मॉडलों पर आधारित अध्ययन में उत्तराखंड को मध्य हिमालय में शामिल करते हुए तापमान और बर्फ में हो रहे बदलावों का आकलन किया गया है। अध्ययन के मुताबिक मध्य हिमालय में सर्दियों का तापमान करीब 0.96 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है, जबकि बसंत में…

Read More

सोमवार सुबह पौड़ी हाईवे के कोटद्वार में NH-534 पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी। सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच अचानक सड़क पर हाथियों का झुंड पहुंचा तो वाहन चालकों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। जिसने जहां जगह मिली, वहीं वाहन रोक दिया। देखते ही देखते हाईवे पर सन्नाटा और अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद एक हाथी वाहनों की ओर बढ़ा और लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड ने शिक्षकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर पर हमला कर दिया। वाहन में सवार शिक्षक स्कूल जा रहे थे।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा रेस्क्यू में जुटी सभी टीमों से समन्वय करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। लापता दोनों लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टनल के भीतर पानी…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों, वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस के बहादुर जवानों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राज्य आंदोलनकारियों एवं शहीदों को भी याद किया।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को लाल किले की प्राचीर से अपने 13वें संबोधन में विकसित भारत का रोडमैप देश के सामने रखा। करीब 76 मिनट के संबोधन में उन्होंने नक्सलवाद, नागरिक सुरक्षा, ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, खेल, सेमीकंडक्टर और दुर्लभ खनिजों से लेकर विनिर्माण और कृषि तक सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। प्रधानमंत्री ने विकास के लिए सात शक्तियों-उत्पादन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक एवं नवाचार, गतिशक्ति, रक्षा, ऊर्जा और सॉफ्ट पावर को सप्तधारा के रूप में सामने रखा। नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान प्रधानमंत्री ने माओवाद-नक्सलवाद को चार दशक तक देश के लिए बड़ी…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का भी पावन पर्व है,…

Read More