72वें National Films Award में इतिहास रचते हुए गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को प्रतिष्ठित रजत कमल पुरस्कार के लिए चुना गया है। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कैटेगिरी में ‘ढोली’ को सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म चुना गया। इस फिल्म की शूटिंग उत्तरकाशी में हुई है। ‘ढोली’ का निर्देशन National Award विजेता फिल्मकार दिनेश पी. भोंसले ने किया है, जबकि इसका निर्माण एससी फार्माकेम प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। दिलचस्प बात यह है कि दिनेश भोंसले इससे पहले मराठी, हिंदी और कोंकणी फिल्मों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर चुके…
Author: teerandaj
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने चुनावों में मीडिया की भूमिका पर नई दिल्ली में पहली ऑल इंडिया मीडिया कांफ्रेंस 2026 का आयोजन किया। इसमें देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 380 से ज़्यादा मीडिया प्रोफेशनल्स शामिल हुए। इस कांफ्रेंस का विषय ‘स्टेकहोल्डर्स को जोड़ना, लोकतंत्र को मज़बूत करना: चुनावों में मीडिया की भूमिका’ था। कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत में चुनाव, भारत के संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कराए जाते हैं। उन्होंने…
बद्री केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर निशाना साधते हुए कहा कि गणेश गोदियाल का बद्री केदार समिति में सबसे लंबा कार्यकाल रहा। इस दौरान उन्होंने कई कारगुजारियों को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की घटना में आरोपित प्रमोद नौटियाल को कांग्रेस अध्यक्ष मेरा निजी सचिव बता रहे हैं जबकि हकीकत तो ये है कि गोदियाल जी के कार्यकाल में ही नौटियाल को व्यक्तिगत सहायक के पद पर नियुक्ति दी गई। वो कोई निजी सचिव नहीं…
बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की शिकायतों और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह समिति गठित की गई है। उधर, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीएम के निर्देश पर गठित हाई लेवल कमेटी के अध्यक्ष गढ़वाल मंडल के आयुक्त होंगे। समिति में एनएचएम के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी तथा कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। पीएम ने जोर देकर कहा कि आज समुद्र से लेकर आकाश तक भारत न केवल सुरक्षित हो रहा है, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई इबारत भी लिख रहा है। प्रधानमंत्री ने देश की हालिया रक्षा उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि कोलकाता में स्वदेशी तकनीक से निर्मित तीन नए जहाजों-आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया…
केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के 6 जांबाज सैनिकों के नामों की पहली बार आधिकारिक घोषणा की है। पिछले साल मई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने के लिए चलाए गए इस बेहद संवेदनशील और संयुक्त सैन्य अभियान में भारत के ये वीर सपूत शहीद हुए थे। अब तक सरकार और सैन्य हलकों की ओर से इस ऑपरेशन में हुए नुकसान को लेकर आधिकारिक तौर पर चुप्पी साधी गई थी लेकिन नेशनल वॉर मेमोरियल (राष्ट्रीय समर स्मारक) के…
हार्ट अटैक (दिल का दौरा) और ब्रेन अटैक (मस्तिष्क का दौरा या स्ट्रोक) के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसानी कान में भी दौरा पड़ता है? जी हां, चिकित्सा विज्ञान की भाषा में इसे कान का अटैक या इयर स्ट्रोक कहा जाता है। इस स्थिति में मरीज की सुनने की क्षमता (हियरिंग पावर) अचानक से पूरी तरह खत्म यानी शून्य हो जाती है। हाल ही में देश की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक भी इसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थीं जिसके बाद से यह बीमारी पूरे देश में…
राज्य गठन के बाद मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य में पहली बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली बहुमूल्य रेनबो ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत दस्तक दी है। पिथौरागढ़ जिले के अत्यंत दुर्गम धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र की तीन स्थानीय मत्स्य सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का पहला सफल व्यावसायिक निर्यात पड़ोसी देश नेपाल के लिए किया गया है। मत्स्य विभाग ने इस निर्यात शृंखला को आगे बढ़ाते हुए आने वाले दिनों में नेपाल को 30 टन अतिरिक्त मछली भेजने की तैयारी भी शुरू…
कभी सीमित संख्या में पर्यटकों की दस्तक सुनने वाला सीमांत जिला पिथौरागढ़ अब उत्तराखंड के उभरते पर्यटन केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घाटियां अब देश-दुनिया के यात्रियों को आकर्षित कर रही हैं। खास बात यह है कि पिछले तीन वर्षों में जिले में आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगभग दस गुना वृद्धि दर्ज की गई है जिसने स्थानीय पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा प्रदान की है। पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2023 में जिले में 1.36 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में लगातार…
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में Uttarakhand सरकार की महत्वाकांक्षी पहल अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र में विकसित 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की निगरानी में संचालित इस परियोजना के तहत जल्द ही पात्र लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। करीब छह लाख रुपये लागत वाले प्रत्येक फ्लैट के लिए लाभार्थियों को केवल तीन लाख…
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया एक बार फिर उलझ गई है। शासन ने गंभीर बीमारी, दिव्यांगता और विशेष पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़े शिक्षकों के तबादलों को स्थानांतरण समितियों के स्तर पर मंजूरी देकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है लेकिन अनुरोध आधारित दुर्गम से दुर्गम और सुगम से दुर्गम क्षेत्रों के तबादलों पर फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। शासन ने ऐसे तबादलों के प्रस्ताव को पुनर्विचार के लिए कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को भेज दिया है। इससे बड़ी संख्या में तबादले फिर अधर में लटक गए हैं। वहीं जिन मामलों में अनुमति दी गई है,…
उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे के विकास और आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा वित्तीय पैकेज जारी किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार, राज्य को पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 2355.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस बड़ी वित्तीय मदद से राज्य में सड़क, स्वास्थ्य और पर्वतीय कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। पूंजीगत बजट की इस मदद से सुदूर ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाओं को सुधारा जाएगा जिससे स्थानीय…
देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में जुटे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ हुई अभद्रता के मामले पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (जिलाधिकारियों) को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी भी बीएलओ या फील्ड स्टाफ के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता या दुर्व्यवहार का कोई भी मामला सामने आता है तो उस पर तत्काल और कठोर कानूनी एक्शन लिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वर्तमान में…
महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। समाधान दिवस के दौरान महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सखी वन स्टॉप सेंटर को एक्टिव मोड में संचालित करने तथा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि देहरादून में सर्वे चौक के निकट कामकाजी महिला छात्रावास परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर…
प्री-डायबिटीज को अक्सर केवल मधुमेह की शुरुआती अवस्था माना जाता है लेकिन अब एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने संकेत दिया है कि यह स्थिति स्वयं भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से जुड़ी हो सकती है। शोध में पाया गया है कि यदि प्री-डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्ति अपने ब्लड शुगर स्तर को दोबारा सामान्य सीमा में ले आते हैं तो उनमें गंभीर हृदय रोगों का खतरा 58 प्रतिशत तक कम हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव न केवल डायबिटीज की आशंका घटाता है बल्कि लंबे समय तक हृदय को भी सुरक्षित रखने में मददगार साबित हो सकता है। किंग्स…
रुद्रप्रयाग के नागरसु में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार, प्रशासन और पुलिस सभी पक्षों को साथ लेकर मामले में पूरी तरह निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की है और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भी लगातार सभी पक्षों के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में स्थिति सामान्य है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है जहां हर व्यक्ति और हर धर्म का…























