Author: teerandaj

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है। ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि 23 मई से शुरू हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। श्रद्धालुओं से यात्रा के महत्व और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ यात्रा करने तथा ऐसा कोई कार्य न करने का…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान जिले को विकास और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने श्रीनगर रोड स्थित नवनिर्मित डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन किया और कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ करते हुए इसे राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 110.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का निरीक्षण कर वहां स्थापित आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों, इंटरएक्टिव मॉडलों और विज्ञान आधारित प्रदर्शनों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान उत्तराखंड के धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। केदारनाथ, बदरीनाथ और आदि कैलाश जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों में संचालित विकास परियोजनाओं ने देवभूमि को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। आज उत्तराखंड केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। साल 2013 की विनाशकारी आपदा के बाद केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण को केंद्र सरकार ने प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कई बार केदारनाथ पहुंचकर पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप…

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। आयोग ने मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और संभावित यातायात बाधाओं को देखते हुए परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र वाले शहर में एक दिन पहले पहुंचने का आग्रह किया है। आयोग के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 14 जून को रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। ऐसे में सड़क मार्ग प्रभावित होने और आवागमन में दिक्कत आने की आशंका है। साथ…

Read More

चकराता विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं, दस्तावेजी फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त अभिलेखों और वर्ष 2023-24 में कराए गए कार्यों की जांच के आधार पर दावा किया है कि कई मामलों में नियमों की खुली अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। मोर्चा के अनुसार जांच में पाया गया कि अधिकांश कार्यों में निर्माण शुरू होने, प्रगति और पूर्णता की अनिवार्य फोटो उपलब्ध नहीं हैं। कई मामलों में जियो-टैग्ड फोटोग्राफ भी अभिलेखों से गायब हैं।…

Read More

नीट यूजी-2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उत्तराखंड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, अभ्यर्थियों को नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाने पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक निशुल्क यात्रा केवल उत्तराखंड परिवहन…

Read More

दिग्गज निशानेबाज और कोच Jaspal Rana के निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक है। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए देहरादून स्थित आवास पर रखा गया जहां परिवार, मित्रों, खेल जगत से जुड़े लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में होगा। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी, शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, उनका निधन भारतीय…

Read More

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 13 जून को आयोजित ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड (POP) में एक नया अध्याय लिखा गया। पहली बार नौ महिला कैडेट्स IMA से पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनीं। राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून स्थित IMA में आयोजित ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड की सलामी ली। राष्ट्रपति ने IMA के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। 481 भारतीय कैडेटों के साथ 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। इस…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित NITI Aayog की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विकास का विजन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकसित उत्तराखंड की दिशा में राज्य सरकार मानव संसाधन विकास, कौशल, नवाचार और सतत विकास पर तेजी से काम कर रही है। बैठक में मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाते हुए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन के लिए विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हिमालय, गंगा, यमुना और वन क्षेत्र…

Read More

भारतीय निशानेबाजी जगत में बड़ा नाम कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता राणा हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटे थे। बताया गया कि वापसी के दौरान फ्लाइट में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हृदय संबंधी बीमारी के उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। राणा फिलहाल भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। भारतीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड में 12 से 14 जून तक राज्यव्यापी जनसंपर्क, जनजागरूकता और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यक्रमों का प्रभावी और व्यापक आयोजन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत प्रदेशभर में उपलब्धि प्रदर्शनी (अचीवमेंट एग्जीबिशन) आयोजित की जाएगी। इनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और…

Read More

उत्तराखंड में दालचीनी  की खेती, सतत उत्पादन और कटाई उपरांत तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11–12 जून 2026 को सेलाकुई स्थित परफ्यूमरी एवं सुगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय है-दालचीनी: प्रवर्धन, सतत खेती एवं कटाई उपरांत प्रौद्योगिकियों में नवाचार। संस्थान के अनुसार उत्तराखंड में सुगंधित फसलों की खेती लगातार विस्तार कर रही है। राज्य सरकार की महक क्रांति नीति 2026–36 के तहत सुगंधित कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में चंपावत और नैनीताल जिलों में लगभग 5,200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिनेमन…

Read More

सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी कर दी है। नई नीति का उद्देश्य राज्य में विज्ञान आधारित विकास, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देते हुए उत्तराखंड को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी का अग्रणी केंद्र बनाना है। नीति में स्थानीय आवश्यकताओं और चुनौतियों के समाधान के लिए विज्ञान एवं तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सतत विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण और मूल्यांकन के लिए राज्य स्तर पर सलाहकार…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, जनसुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून समाप्त होने के बाद 15 नवंबर 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएं। उन्होंने पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शेष कार्यों को मानसून से पहले पूरा करने,…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (चरण-I) में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। समारोह में कुल 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र प्रदान किए गए। सेना सेवा कोर के युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में सम्मानित वीरों के परिजनों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्र सेवा, साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। कीर्ति चक्र प्राप्तकर्ता लांस…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई मेरी योजना पुस्तक के ऑडियो संस्करण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही पुस्तक में समाहित कर आम नागरिकों के लिए उपयोगी और सहज जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक में केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, कृषि तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने…

Read More