उत्तराखंड में BJP सरकार की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को लेकर पार्टी ने ‘उत्तराखंड की विकास यात्रा, डबल इंजन सरकार’ शीर्षक से रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इसमें महिला सशक्तीकरण, रोजगार, युवा, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, सड़क-रेल-हवाई कनेक्टिविटी, संस्कृति, सामाजिक सुरक्षा और प्रशासनिक सुधार सहित 12 प्रमुख क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार का रिर्पोट कार्ड सामने रखा।
रिपोर्ट कार्ड के 12 प्रमुख हाईलाइटर
महिला सशक्तीकरण
3.5 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी
5.19 लाख महिलाएं 70,767 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण
नंदा गौरा योजना के तहत 3 लाख बेटियों को 968 करोड़ रुपये की मदद
एकल महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक पेंशन
रोजगार और स्वरोजगार
36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी
20 हजार नए लघु उद्योगों से 1.1 लाख से अधिक रोजगार
स्टार्टअप की संख्या 1,750 से अधिक
एमएसएमई क्षेत्र में 4.56 लाख से अधिक रोजगार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 3.57 लाख करोड़ रुपये के समझौतों में 1 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर
हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों से 6 करोड़ रुपये तक आय
सशक्त युवा और खेल
नकल विरोधी कानून लागू, 100 दोषियों की गिरफ्तारी का उल्लेख
2025 राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक और सातवां स्थान हासिल किया
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू
पदक विजेताओं को सरकारी भर्ती में 4% आरक्षण
11 हजार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग
पीएम कौशल विकास योजना के तहत 2.53 लाख से अधिक युवा प्रशिक्षित
पूर्व सैनिक और शहीद परिवार
1.16 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों और पेंशनभोगियों को वन रैंक, वन पेंशन का लाभ
शहीदों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये
परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि 2 करोड़ रुपये
शहीदों की वीरांगनाओं को घर के लिए 5 लाख रुपये सहायता
अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल और सरकारी वर्दीधारी ग्रुप-सी पदों में 10% आरक्षण
देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण प्रगति पर
राज्य का बजट बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये
खनन राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1,200 करोड़ रुपये
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के 681 शिविर
5 लाख से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच
अपणि सरकार पोर्टल पर 900 से अधिक सेवाएं
250 से अधिक सरकारी कार्यालय ई-ऑफिस से जुड़े
90 हजार से अधिक फाइलों का ऑनलाइन संचालन
आपदा प्रबंधन के लिए 130 करोड़ रुपये जारी
किसान और कृषि
8.06 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि
किसानों के खातों में 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक
मंडुवा का खरीद मूल्य 2,500 से बढ़ाकर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल
18 उत्पादों को जीआई टैग, कुल संख्या 9 से बढ़कर 27
बागवानी योजनाओं के लिए 1,200 करोड़ रुपये
डेयरी किसानों को 4 रुपये प्रति लीटर दूध प्रोत्साहन
पॉलीहाउस निर्माण पर 80% तक सब्सिडी
स्वास्थ्य सुविधाएं
63 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
108 एंबुलेंस से सालाना 1.3 लाख से अधिक मरीजों को सहायता
208 प्रकार की पैथोलॉजी जांच मुफ्त
छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 675 एमबीबीएस सीटें
84 हजार से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण
19 डायलिसिस केंद्रों में 171 मशीनें
शिक्षा
जुलाई 2026 में उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
500 सरकारी स्कूल डिजिटल स्टूडियो से जुड़े
189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय
281 पीएम श्री स्कूल विकसित किए जा रहे
20 हजार विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का लाभ
सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए सहायता
पर्यटन
2025 में 6 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन
5 हजार से अधिक होमस्टे
चारधाम यात्रा 2026 में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का दावा
आदि कैलाश में 80 हजार से अधिक श्रद्धालु
मानसखंड मंदिर माला मिशन में 48 मंदिरों और गुरुद्वारों का विकास
केदारनाथ पुनर्निर्माण में 400 करोड़ और बदरीनाथ विकास में 440 करोड़ रुपये का उल्लेख
टिहरी झील में एडवेंचर पर्यटन के लिए 130 करोड़ रुपये निवेश
सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से यात्रा समय 2.5 घंटे
चारधाम सड़क परियोजना का 85% काम पूरा
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 85% काम पूरा
देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का काम शुरू
उड़ान योजना में 18 हेलीपोर्ट विकसित, 12 पर सेवाएं शुरू
देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा से यात्रा 10 घंटे से घटकर एक घंटा
दो नई वंदे भारत और 18 नई ट्रेनों का उल्लेख
संस्कृति और मूल स्वरूप
समान नागरिक संहिता लागू
सख्त भू-कानून का उल्लेख
13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करने का दावा
लोक कलाकारों और लेखकों की पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये
क्षेत्रीय फिल्मों को 2 करोड़ रुपये तक सहयोग
91 सीमावर्ती गांव वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत चयनित
प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण की योजना
जनकल्याण और सामाजिक सुरक्षा
1 लाख से अधिक आवास निर्माण, लगभग 4 लाख लोगों को लाभ
जल जीवन मिशन के तहत 12 लाख से अधिक नल कनेक्शन
5 लाख से अधिक उज्ज्वला कनेक्शन
5 लाख से अधिक शौचालय निर्माण
2 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन
60 लाख से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन
9 लाख से अधिक लोगों को प्रतिमाह 145 करोड़ रुपये पेंशन सहायता
पारदर्शी शासन और प्रशासन
राज्य का बजट बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये
खनन राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1,200 करोड़ रुपये
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के 681 शिविर
5 लाख से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच
अपणि सरकार पोर्टल पर 900 से अधिक सेवाएं
250 से अधिक सरकारी कार्यालय ई-ऑफिस से जुड़े
90 हजार से अधिक फाइलों का ऑनलाइन संचालन
आपदा प्रबंधन के लिए 130 करोड़ रुपये जारी










