Author: teerandaj

राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक सिटी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ गई, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और…

Read More

नगरासु गुरुद्वारा प्रकरण :  हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग और बाद में रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा लंगर दमदमा साहिब में सामने आए घटनाक्रम ने उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था, तीर्थ यात्राओं के दौरान अनुशासन और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन घटनाओं की शृंखला ने कई ऐसे प्रश्न खड़े कर दिए हैं जिन पर अब प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। घटनाक्रम की शुरुआत 16…

Read More

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को देशभर में योग का उत्सव पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित हुआ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में करीब 35 से 40 हजार लोगों की भागीदारी रही, जिसके चलते सामूहिक योग का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए कहा कि यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।…

Read More

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित और सफल जीवन का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा की पावन भूमि पर क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले योग प्रशिक्षकों, साधकों और आयोजकों का…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में सिटी फॉरेस्ट पार्क स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति के अद्भुत संगम का केंद्र बन गया। सुबह की ताजा हवा, हरियाली और पहाड़ों की शांत वादियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन शामिल हुए। उनके साथ अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय…

Read More

पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए उत्तराखंड पुलिस को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित संस्थागत प्रदर्शन पुरस्कार (राज्य पुलिस) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान देशभर में पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उत्तराखंड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) एपी अंशुमान को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि यह उपलब्धि पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और…

Read More

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला  में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है। तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध गंभीर लापरवाही के आरोप में दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट) अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों और भूमि विक्रेताओं पर भी अभियोग दर्ज करने को मंजूरी दे दी है। बतादें कि सतर्कता विभाग की विस्तृत जांच में आपराधिक षड्यंत्र और…

Read More

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक…

Read More

धामी कैबिनेट द्वारा हाल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के प्रभाव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार से जुड़े निर्णयों का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचेगा। खास तौर पर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, चारधाम यात्रा में पशु स्वामियों को राहत देने, गोल्डन कार्ड के लंबित भुगतानों के निस्तारण और उपनल कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों पर सरकार के कदमों का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। कैबिनेट ने गोवंशीय पशुओं में भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक के जरिए नस्ल सुधार की पायलट परियोजना को मंजूरी दी…

Read More

पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीबीए छात्रा मानसी कापड़ी ने पारंपरिक ऐपन कला को उद्यम का रूप देकर युवा उद्यमिता की नई मिसाल पेश की है। देवभूमि उद्यमिता योजना से मिले प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग के बल पर उन्होंने होमीज वाइब्स नाम से अपना उद्यम शुरू किया। उनके नवाचारी प्रयासों को फरवरी 2025 में आयोजित देवभूमि उद्यमिता स्टार्टअप मेगा इवेंट में 75 हजार का सीड फंड भी मिला, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। लक्ष्मण सिंह महार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीबीए छात्रा मानसी कापड़ी ने यह साबित कर…

Read More

अतुल्य उत्तराखंड के लिए अमित पश्चापुर समुद्र तल से लगभग 3310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल उत्तराखंड के उन दुर्लभ स्थलों में से एक है, जहां प्रकृति, अध्यात्म और लोकविश्वास एक-दूसरे में घुलकर एक अद्भुत संसार रचते हैं। भगवान गणेश की जन्मस्थली के रूप में पूजित यह पवित्र झील केवल श्रद्धा का केंद्र नहीं, बल्कि हिमालय की उस मौन संस्कृति का प्रतीक भी है, जो बिना शोर किए मनुष्य को भीतर से समृद्ध कर देती है। डोडीताल की यात्रा उत्तरकाशी जिले के छोटे और शांत गांव आगोडा से शुरू होती है। यह गांव आधुनिक जीवन की चकाचौंध से दूर…

Read More

समाज में डॉक्टरों को अक्सर दो नजरियों से देखा जाता है। एक तरफ वे लोग हैं जो डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते व्यवसायीकरण के कारण डॉक्टरों को लेकर अविश्वास और शिकायतें भी बढ़ी हैं। इन दोनों धारणाओं के बीच कुछ ऐसे डॉक्टर भी हैं जो बिना किसी प्रचार और चर्चा के अपने पेशे को सेवा का माध्यम बनाकर काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है डॉ. अविरल डोभाल… एक युवा ऑर्थोपेडिक सर्जन। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह सामाजिक पहल अपने करियर के अंतिम पड़ाव में नहीं…

Read More

प्रदेश में साहसिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ट्रैकिंग ट्रेक्सन होमस्टे योजना को और आकर्षक बनाया गया है। पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक में योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब ट्रैकिंग मार्गों पर संचालित होमस्टे में नए कमरों के निर्माण के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा, जबकि मरम्मत कार्यों के लिए प्रति कमरा 50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई प्रस्तावों…

Read More

उत्तराखंड में प्रस्तावित वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सहमति जता दी। इससे यमुना के पुनर्जीवीकरण और क्षेत्रीय जल प्रबंधन से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू पर सहमति प्रदान की। एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद किशाऊ…

Read More

NEET UG-2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा राज्य के स्थायी निवासियों को एक बार के आवागमन के लिए उपलब्ध होगी। जारी निर्देशों के मुताबिक, पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यात्रा राज्य के भीतर ही मान्य होगी और अभ्यर्थी को अपने गृह स्थान अथवा…

Read More

SIR : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में गणना फार्मों के वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना फार्मों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। जिन जिलों में वितरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहां अब डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को बूथवार समीक्षा करने तथा…

Read More