उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने यह परिणाम एक दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के बाद जारी किया है। परिणाम के अनुसार राज्य को नौ नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्जवल…
Author: teerandaj
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अनुसार, 30 मई तक श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में कुल 17.51 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम और 7.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन, प्रशासन और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनी हुई है।…
उत्तराखंड की सामरिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी ने शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी), भारतीय सेना, आईटीबीपी और जिला प्रशासन चमोली के सहयोग से आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। देश के 27 राज्यों से आए 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने सीमांत क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। आयोजन के पहले दिन आयोजित 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन में पुरुष वर्ग में डिगेम्बर सिंह और महिला वर्ग में मीनाक्षी नेगी विजेता रहीं जबकि 42 किलोमीटर मैराथन में पुरुष वर्ग में यश राज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशभर के खिलाड़ियों, समाजसेवियों, शिक्षकों और युवाओं के प्रेरणादायक कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की ताकत बताया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बने नए राष्ट्रीय रिकॉर्डों से की। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदर वीर सिंह और अनिमेष कुजूर से बातचीत की। दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि सीमित संसाधनों और लोगों की शंकाओं के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी। पीएम मोदी ने…
नैनीताल में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। सचिव ने चेतावनी दी कि जहां कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं वहां शीघ्र कार्य शुरू किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर कार्यदायी संस्थाओं में बदलाव भी किया जाए। प्रमुख विकास…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इजीनियरिंग में आयोजित विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व विषयक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में हुए परिवर्तन भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था के प्राचीन गौरव…
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने देवभूमि प्रवास के अंतिम दिन की शुरुआत टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और जमीनी स्तर का फीडबैक लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह सबसे पहले टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। इसके पश्चात नितिन नवीन बूथ संख्या 140, टपकेश्वर कॉलोनी (गढ़ी कैंट) पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के आवास पर प्रदेश…
भारत-तिब्बत सीमा के निकट स्थित उत्तराखंड की दुर्गम नीति घाटी में 31 मई और 1 जून को आयोजित होने वाला नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन एडवेंचर पर्यटन और सीमांत क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रहा है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना के समन्वय से आयोजित यह प्रतियोगिता खेल आयोजन से आगे बढ़कर सीमा पर्यटन को प्रोत्साहित करने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और सैन्य-नागरिक सहयोग को मजबूत करने का माध्यम बनेगी। 75 किमी, 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी श्रेणियों में आयोजित होने वाली इस अल्ट्रा रन में देशभर से पेशेवर…
उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा नकली दवा माफियाओं के खिलाफ शुरू की गई आक्रामक मुहिम अब राष्ट्रीय स्तर पर असर दिखाने लगी है। उत्तराखंड से शुरू हुई तफ्तीश की कड़ियां जोड़ते हुए एसटीएफ ने बिहार के गया में एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से नकली दवाओं के काले कारोबार से जुड़े आठ शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो मुख्य सरगना विकास कुमार निवासी पिपरपांती और कुणाल कुमार निवासी मानपुर कर्मी टोला भी शामिल हैं, जिनकी तलाश उत्तराखंड एसटीएफ को लंबे समय से थी। यह…
उत्तराखंड में आवासीय एवं शहरी विकास परियोजनाओं को रफ्तार मिल रही है। इसी सिलसिले में आवास एवं राज्य संपत्ति सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने उधमसिंहनगर जनपद के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर विकास प्राधिकरण की विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्धता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1872 आवासों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि इन आवासों का लोकार्पण शीघ्र…
आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में टिहरी कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यकलापों की समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने तहसीलदारों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। साथ ही एमएमआर कार्यों के लिए जरूरी उपकरणों की उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने और ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह से ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता आए। आयुक्त ने न्यायालयों में लंबित वादों की प्रगति पर…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान मिशन 2027 का शंखनाद कर दिया है। देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान उन्होंने सांसदों और विधायकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पार्टी के वैचारिक परिवार को बढ़ाने के लिए विधानसभावार कार्ययोजना में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा हर घर तक पहुंचना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ विजय का मंत्र दिया…
उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। पार्टी ने उन सभी विधानसभा सीटों पर दोबारा कमल खिलाने के लिए एक विशेष और बेहद आक्रामक रणनीति तैयार की है जहां पिछले चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। देहरादून में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की उच्च स्तरीय बैठक में इस बार पूरा ध्यान कमजोर कड़ियों को मजबूत करने पर रहा। बैठक में यह साफ संदेश दिया गया कि जिन क्षेत्रों में पार्टी की कसर रह गई थी, वहां अब सीधे कोर कमेटी…
उत्तराखंड में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से विस्तार देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में लगभग दस गुना वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार इसे हरित विकास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि मान रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अब स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में राज्य को ग्रीन एनर्जी हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान…
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 26 एवं 27 जून 2026 को दो दिवसीय विशिष्ट एल्युमिनाई कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पूर्व छात्रों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कुलपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं, निदेशकों तथा तकनीकी एवं योजना प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक की। कार्यशाला में देश-विदेश में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि उनके…
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के एआईसीआरपी ऑन फॉरेज क्रॉप्स एंड यूटिलाइजेशन केंद्र को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की राष्ट्रीय समूह बैठक (खरीफ) के दौरान बेस्ट सेंटर अवॉर्ड (ICAR Best Centre Award) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अयोध्या स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आईसीएआर-आईजीएफआरआई, झांसी द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. डी.के. यादव ने सहायक महानिदेशक डॉ. एसके प्रधान, आईसीएआर-आईजीएफआरआई, झांसी के निदेशक डॉ. पंकज कौशल तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की चारा अनुसंधान टीम को प्रदान किया। पंतनगर विश्वविद्यालय में…























