Uttarakhand : टिहरी गढ़वाल में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए होटल और मिठाई प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत एक होटल संचालक पर 1 लाख तथा मिलावटी रसगुल्ला बेचने के मामले में स्वीट शॉप संचालक पर 5 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं न्याय निर्णायक अधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए होटल और मिठाई प्रतिष्ठान संचालकों पर अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। पहले मामले में हौट…
Author: teerandaj
चारधाम यात्रा : राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रा मार्गों पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं (घोड़ा-खच्चर आदि) के कल्याण एवं संरक्षण के उद्देश्य से नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और इसका पालन चारधाम तथा आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर अनिवार्य रहेगा। अपर सचिव संतोष बडोनी द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार नई एसओपी माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है। इसके तहत यात्रा मार्गों की वहन क्षमता तय कर दी गई है।…
पुष्कर सिंह धामी ने गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2026 के अवसर पर टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत गजा में आंतरिक मार्गों के निर्माण, गजा मैदान के विस्तारीकरण और मंच निर्माण की भी घोषणा की। इसके साथ ही शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटेक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति देने का ऐलान किया। पर्यटन विकास को गति देने के लिए कोटेश्वर झील के विकास और डांडाचली…
Uttarakhand Census : उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण यानी मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य पूरा होने के बाद राज्य की आबादी, परिवारों और भवनों को लेकर अहम आंकड़े सामने आए हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक पिछले 15 वर्षों में प्रदेश की आबादी में करीब 28 लाख की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही परिवारों और भवनों की संख्या में भी उल्लेखनीय इजाफा दर्ज किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की कुल आबादी एक करोड़ 86 हजार थी। वहीं अब पहले चरण की गणना में जनगणना टीमों की पहुंच लगभग एक करोड़ 28 लाख लोगों…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए पद्म भूषण Padma Bhushan से अलंकृत किया है। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित हुए नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। पहले नागरिक अलंकरण समारोह में भारत की राष्ट्रपति ने 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें 02 पद्म विभूषण, 06 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री शामिल हैं। वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण…
उत्तराखंड में पत्रकारिता के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं Media Center भवन का शिलान्यास किया। लगभग ₹6 करोड़ 75 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक Media Center केवल एक भवन नहीं, बल्कि कुमाऊं मंडल की पत्रकारिता के लिए नई संभावनाओं का केंद्र बनने जा रहा है। शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीडिया सेंटर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक जीवंत मंच होगा। यह केंद्र पत्रकारों की कर्मस्थली, विचार-विमर्श का संगम और जन-जन की आवाज को…
पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित निजी आवास से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने, भू कानून उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा मानसून पूर्व तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की भी जांच की जाए और जिन मामलों में भू कानून का उल्लंघन पाया जाए, वहां संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। उन्होंने शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जों को…
राज्य के ऊंचाई वाले जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में स्नो-ब्लाइंडनेस यानी बर्फ की चमक से आंखों को होने वाली क्षति के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बर्फ पर पड़ने वाली तेज धूप और उससे परावर्तित होने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों की कॉर्निया और रेटिना को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसका असर धीरे-धीरे दृष्टि कमजोर होने, आंखों में जलन, धुंधलापन और कई मामलों में स्थायी नुकसान तक पहुंच रहा है। पहाड़ के गांवों में रहने वाले लोग बताते हैं कि सर्दियों के दिनों में बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कई ग्रामीण…
उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा इस बार रिकॉर्ड भीड़ के कारण नई चुनौतियां खड़ी कर रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि हरिद्वार और ऋषिकेश स्थित पंजीकरण केंद्रों पर अव्यवस्था और धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कत आने के कारण बड़ी संख्या में यात्री ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जिससे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। रविवार को चारों धामों और हेमकुंड साहिब में करीब 98 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीड़ नियंत्रण…
एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी यानी CUET UG 2026 को लेकर अहम सूचना जारी की है। एजेंसी ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को बकरीद के कारण स्थगित करने का फैसला लिया है। अब इस परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में क्या कहा गया? एनटीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश और बकरीद की छुट्टी में बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 28 मई को होने वाली दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं अब आयोजित नहीं होंगी। एजेंसी ने…
Uttarakhand : सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर पुनः सचिवालय एटीएम चौक पर ही संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर सचिव संतोष बड़ौनी तथा सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सचिवालय परिवार के सदस्यों को पूरा सचिवालय दौड़ेगा के नारे के साथ शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग…
कुछ दिन पहले तक कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ इंटरनेट पर चल रहा एक व्यंग्यात्मक मीम पेज माना जा रहा था। लेकिन देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर ऐसा ट्रेंड बन गया जिसने देश की राजनीति, युवाओं की नाराजगी और डिजिटल सेंसरशिप पर नई बहस छेड़ दी। कुछ ही दिनों में लाखों-करोड़ों फॉलोवर जुटाने वाले इस ऑनलाइन अभियान ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस पूरे विवाद की शुरुआत उस समय हुई सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करते हुए कहा कि कुछ लोग नौकरी न मिलने से आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया…
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता विकास नेगी ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाया है कि मंदिर समिति ने यात्राकाल के दौरान भाजपा और आरएसएस से जुड़े नेताओं तथा अन्य अतिथियों के आवास, भोजन और हेलिकॉप्टर टिकटों पर लाखों रुपये खर्च किए। विकास नेगी ने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे की राशि का उपयोग राजनीतिक मेहमाननवाजी में किया गया। उन्होंने कहा कि कई लोगों को अनाधिकृत रूप से अतिथि दिखाकर उनके ठहरने और खाने-पीने की…
Uttarakhand सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में गढ़वाल मंडलायुक्त, दो जिलों के जिलाधिकारियों समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की जगह अब आनंद स्वरूप को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सचिव स्वास्थ्य रहे आईएएस सचिन कुर्वे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह बदलाव किया गया। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल…
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। झाला हेलीपैड पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान उन्होंने भारत-चीन सीमा से सटे गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के सीमांत गांव हर्षिल स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ विस्तृत संवाद करते हुए बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं की पहचान और सूची शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीएलओ…
Uttarakhand के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष, आईटी पार्क पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को सरल एवं सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और अन्य हितधारकों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों और धामों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा…























