भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक पहुंच सकता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) द्वारा सभी जिलों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 19 मई को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। वहीं ऊधमसिंह नगर,…
Author: teerandaj
सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में लंबे समय से विवादों और कथित दबंगई को लेकर चर्चित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 के तहत आरोपी को गुंडा घोषित कर छह माह के लिए देहरादून जनपद से जिला बदर कर दिया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पुनीत अग्रवाल अगले छह महीने तक बिना अनुमति देहरादून की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। थाना रायपुर पुलिस…
भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले कई दिनों से उनके आवास पर राजनीतिक नेताओं, समर्थकों और परिजनों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था। उनके निधन को राज्य की राजनीति ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय सार्वजनिक जीवन के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल खंडूड़ी ने भारतीय सेना…
एसएससी ऑनलाइन परीक्षा घोटाला : एसएससी ऑनलाइन परीक्षाओं में नकल कराने वाले हाईटेक रैकेट की जांच अब राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेटवर्क तक पहुंच गई है। उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि देशभर में स्थापित सैकड़ों परीक्षा लैब में शुरुआत से ही ऐसी तकनीकी सेटिंग की गई थी, जिससे रिमोट एक्सेस लेकर परीक्षार्थियों को नकल कराई जा सके। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस पूरे खेल में परीक्षा आयोजन से जुड़े कुछ कर्मचारियों की भी मिलीभगत रही है। फरवरी में देहरादून स्थित एमकेपी कॉलेज के महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर एसएससी परीक्षा के दौरान गड़बड़ी…
पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने उन्हें दूसरी बार प्रदेश का मुख्य सेवक बनने का दायित्व सौंपा। जनादेश की भावना के अनुरूप कार्यभार संभालने के साथ ही राज्य में बेरोजगारी दूर करने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए व्यापक भर्ती अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को…
उत्तराखंड में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान जल्द शुरू होने वाला है। इस प्रक्रिया के तहत राज्य के करीब 70 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। इन मतदाताओं के वोट सुरक्षित माने जा रहे हैं, लेकिन लगभग नौ लाख ऐसे मतदाता हैं जिनका वर्ष 2003 का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है। ऐसे मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चुनाव आयोग ने पहचान और सत्यापन के लिए 12 प्रकार के वैध दस्तावेजों की सूची जारी की है। यदि मतदाता पहले से इन दस्तावेजों को तैयार रखेंगे तो एसआईआर प्रक्रिया के…
13 दिनों तक चले ऐतिहासिक गोल्ज्यू महोत्सव-2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत को देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श जिला बनाना राज्य सरकार का विकल्प रहित संकल्प है। मुख्यमंत्री ने 04 मई से प्रारंभ हुए इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नगरपालिका परिषद चंपावत, जिला प्रशासन और समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। न्याय के देवता के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मां वाराही धाम, देवीधुरा पहुंचकर मंदिर के पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और तय समय में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां वाराही धाम केवल श्रद्धा का केंद्र नहीं बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर का विकास उसकी पारंपरिक पहचान और मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभव भी मिल सके। उन्होंने कहा…
सूचना विभाग के महानिदेशक और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी शनिवार को साइकिल से कार्यालय पहुंचे। दरअसल, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ईंधन बचत की अपील कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और आपूर्ति पर दबाव बना है। इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। रुपये की कमजोरी और बढ़ते आयात बिल के चलते पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ा है। ऐसे में केंद्र सरकार आम लोगों से ईंधन की बचत करने और वैकल्पिक साधनों के उपयोग की अपील कर रही है। इसी कड़ी में…
आगामी 29 मई से उत्तराखंड में शुरू होने जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियान की तैयारियों और प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। उन्होंने…
Uttarakhand : विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जिलाधिकारी सविन बंसल की औचक छापेमारी में करोड़ों रुपये की स्टांप चोरी, अवैध रजिस्ट्रियां और रिकॉर्ड में भारी अनियमितताओं का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन और विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी है। डीएम ने 4 मई को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान वर्ष 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय में डम्प मिले। कई दस्तावेज महीनों और वर्षों तक बिना कारण लंबित रखे गए थे। 25…
लगातार बढ़ते तापमान, हीटवेव और जलवायु परिवर्तन के खतरे के बीच अब देहरादून को देश के चुनिंदा हीट रेजिलिएंट मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने देश के 12 शहरों का चयन इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए किया है, जिनमें देहरादून भी शामिल है। इस योजना का उद्देश्य शहरों को भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक सक्षम बनाना है। नगर निगम देहरादून और एनआईयूए (National Institute of Urban Affairs) के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में शहर के पार्कों,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक के बाद राज्य सरकार ने Uttarakhand में ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और सतत विकास को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने सभी विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोविड महामारी के बाद की आर्थिक चुनौतियां, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते ऊर्जा दक्षता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऊर्जा खपत कम करने…
दीपम सेठ ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों, सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, एसटीएफ और जीआरपी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि पिछले एक माह से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए 1400 से अधिक वांछित, फरार, इनामी और पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान संगठित अपराध पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत 40 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जबकि गुंडा…
Uttarakhand में राष्ट्रीय जनगणना अभियान के तहत मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में अब तक करीब 70 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। इस चरण को पूरा करने के लिए 24 मई की डेडलाइन निर्धारित की गई है। जनगणना टीमों ने अब तक 19 लाख घरों का सर्वे कर लगभग 86 लाख लोगों का डाटा संग्रहित किया है। भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के साथ जनगणना कार्य की समीक्षा की। वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों…
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि अगले साल से नीट परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओएमआर आधारित परीक्षा की तुलना में परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड अधिक सुरक्षित और पारदर्शी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद NEET-UG की पुन: परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। छात्रों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे और उन्हें परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह…






















