भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर SIR प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशन में SIR की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग,…
Author: teerandaj
चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर ही चारधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। सबसे अधिक उत्साह श्री केदारनाथ धाम को लेकर देखने को मिल रहा है। कठिन और उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद 22 दिनों में ही 5 लाख 23 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में 13 मई तक कुल 12.60 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने दुनिया के मौजूदा हालात के बीच देश की आर्थिक मजबूती के लिए विशेष अपील की है। उन्होंने लोगों से एक साल तक सोने की खरीदारी न करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना और विदेशी यात्राएं टालने का आह्वान किया है। इस अपील का उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा करना और ईंधन खपत को कम करना है। PM Modi की इसी अपील के क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कैबिनेट बैठक में सीएम धामी ने कहा…
पुष्कर सिंह धामी Cabinet ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी जोतों को एकीकृत करने और कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति- 2026’ को लागू करने की स्वीकृति दी गई है। यह नीति पर्वतीय जिलों के काश्तकारों के आर्थिक उत्थान और कृषि विकास के लिए एक व्यापक दूरदर्शी नीति साबित होगी। इस नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा कड़े दिशा-निर्देश और लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। 5 वर्षों में 275 गांवों का कायाकल्प -…
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति, मैपिंग, प्रपत्रों के निस्तारण और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मैपिंग कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म 6, 7 और 8 का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिव्यू कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने प्रत्येक बूथ पर…
दुनिया भर में एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच टेक उद्योग में नौकरियों पर संकट गहराता जा रहा है। इसी क्रम में फेसबुक की पेरेंट कंपनी meta प्लेटफार्म ने 20 मई को करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग मेटा को अब छोटी, तेज और एआई-संचालित टीमों के आधार पर दोबारा संगठित कर रहे हैं। हाल ही में पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों के दौरान जुकरबर्ग ने साफ कहा कि कंपनी अब ऐसे कर्मचारियों को प्राथमिकता देगी, जो कम संसाधनों में बड़े प्रोजेक्ट संभाल सकें। उनका मानना है कि आर्टिफिशियल…
Uttarakhand के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में 22 मई से प्रस्तावित मासिक परीक्षाओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। संघ का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को अब तक सभी विषयों की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। ऐसे में परीक्षा आयोजित करना बच्चों के साथ अन्याय होगा। संघ ने मांग की है कि पहले सभी विद्यालयों में पूरी किताबें उपलब्ध कराई जाएं, उसके बाद ही परीक्षा कार्यक्रम लागू किया जाए। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए काफी समय बीत चुका…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने हरिद्वार कुंभ-2027 के दौरान गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए केंद्रीय मंत्री के पत्र में दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इन प्रस्तावों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, मल-कीचड़ उपचार संयंत्र, नदी की सतह और घाटों की सफाई,…
आज 11 मई, 2026 का दिन भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने का साक्षी बन रहा है। ‘सोमनाथ’ अमृत महोत्सव, उस सनातन चेतना, आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक बन रहा है, जिसने हजारों वर्षों से भारत की आध्यात्मिक आत्मा को प्रकाशित किया है। सनातन वह दिव्य प्रवाह है, जिसने मानवता को धर्म, करुणा, मर्यादा और लोककल्याण का मार्ग दिखाया है तथा भारत की आध्यात्मिक आत्मा को जीवंत बनाए रखा है। अरब सागर के तट पर स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर, भारत की सांस्कृतिक वैभव…
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देकर देश की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ‘ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेनाओं ने मात्र 22 मिनट में…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए साधना त्रिपाठी और विकास जोशी छोटी सी उम्र… नन्हें हाथ और उनमें जकड़ा हुआ मोबाइल। घर में इधर-उधर दौड़ते बच्चे को एक जगह रोकने का सबसे आसान तरीका लगता है स्क्रीन। यहीं से शुरुआत होती है उस सफर की, जो खेल के मैदान से नहीं, बल्कि वीडियो के एक क्लिक से शुरू होता है। छह-सात साल की उम्र में वीडियो, नौ-दस साल तक आते-आते सोशल मीडिया अकाउंट और टीनऐज तक पहुंचते-पहुंचते ‘सेलिब्रिटी’ बनने की बेचैनी और दबाव। इसके बाद जो बचता है, वो है, चिंता, तनाव और धीरे-धीरे गहराता अकेलापन। यह कहानी किसी एक बच्चे की…
अतुल्य उत्तराखंड ब्यूरो अक्सर कहा जाता है कि पीड़ा ही साहित्य की जननी होती है। ‘छाया-माया आपकी’ के लेखक महेंद्र सी. कपिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस पुस्तक की नींव किसी पुस्तकालय में नहीं बल्कि जीवन के उन कड़वे अनुभवों के बीच पड़ी जहां अपनों ने ही साथ छोड़ दिया था। बात 1980 के दशक के अंतिम वर्षों की है। हल्द्वानी में कीमती पैतृक संपत्ति जिस पर अधिकार होना चाहिए था, उसे अपनों (ताऊ जी) ने ही छल से हड़प लिया। यह 1988 का दौर था जब लेखक की नई-नई नौकरी लगी थी। बच्चे छोटे थे और…
42 वर्षों से किशन मलड़ा ने अपना जीवन पूरी तरह हरियाली को समर्पित कर रखा है। 1984 से अब तक यह सिलसिला 10 लाख पेड़ों तक पहुंचता है, जिनमें से कई आज हरे-भरे लहलहा रहे हैं। उनकी नर्सरी में 60 हजार से अधिक पौधे तैयार हो रहे हैं, जिनमें जामुन, नींबू, अखरोट, आंवला, हरड़, तेजपत्ता, आम, च्यूरा, मूंगा रेशम और अमलतास जैसे औषधीय एवं फलदार पौधे शामिल हैं। यह नर्सरी केवल पौध उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि भविष्य की हरियाली का जीवंत बीज है जिसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। कई लोगों को रोजगार भी मिला। प्रकृति के प्रति…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव दर्ज हो गया। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार का हिस्सा बने। शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बाबा केदार की पावन गोद में एक नई स्वास्थ्य सेवा की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित और स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित होने वाले अत्याधुनिक अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया। देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय की भावना से प्रेरित यह अस्पताल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में जीवन रक्षक सिद्ध होगा। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान…
चंपावत के सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोई घटना घटित नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पैरवी कर रहे कमल रावत ने अपनी एक महिला मित्र के साथ मिलकर बदले की भावना से यह पूरा झूठा घटनाक्रम रचा था। एसपी ने स्पष्ट किया कि पीड़िता ने न्यायालय के समक्ष दिए गए…























