Author: teerandaj

आगामी 29 मई से उत्तराखंड में शुरू होने जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियान की तैयारियों और प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। उन्होंने…

Read More

Uttarakhand : विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जिलाधिकारी सविन बंसल की औचक छापेमारी में करोड़ों रुपये की स्टांप चोरी, अवैध रजिस्ट्रियां और रिकॉर्ड में भारी अनियमितताओं का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन और विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी है। डीएम ने 4 मई को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान वर्ष 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय में डम्प मिले। कई दस्तावेज महीनों और वर्षों तक बिना कारण लंबित रखे गए थे। 25…

Read More

लगातार बढ़ते तापमान, हीटवेव और जलवायु परिवर्तन के खतरे के बीच अब देहरादून को देश के चुनिंदा हीट रेजिलिएंट मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने देश के 12 शहरों का चयन इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए किया है, जिनमें देहरादून भी शामिल है। इस योजना का उद्देश्य शहरों को भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक सक्षम बनाना है। नगर निगम देहरादून और एनआईयूए (National Institute of Urban Affairs) के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में शहर के पार्कों,…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक के बाद राज्य सरकार ने Uttarakhand  में ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और सतत विकास को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने सभी विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोविड महामारी के बाद की आर्थिक चुनौतियां, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते ऊर्जा दक्षता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऊर्जा खपत कम करने…

Read More

दीपम सेठ ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों, सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, एसटीएफ और जीआरपी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि पिछले एक माह से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए 1400 से अधिक वांछित, फरार, इनामी और पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान संगठित अपराध पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत 40 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जबकि गुंडा…

Read More

Uttarakhand में राष्ट्रीय जनगणना अभियान के तहत मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में अब तक करीब 70 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। इस चरण को पूरा करने के लिए 24 मई की डेडलाइन निर्धारित की गई है। जनगणना टीमों ने अब तक 19 लाख घरों का सर्वे कर लगभग 86 लाख लोगों का डाटा संग्रहित किया है। भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के साथ जनगणना कार्य की समीक्षा की। वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों…

Read More

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि अगले साल से नीट परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओएमआर आधारित परीक्षा की तुलना में परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड अधिक सुरक्षित और पारदर्शी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद NEET-UG की पुन: परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। छात्रों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे और उन्हें परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर SIR प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशन में SIR की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग,…

Read More

चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर ही चारधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। सबसे अधिक उत्साह श्री केदारनाथ धाम को लेकर देखने को मिल रहा है। कठिन और उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद 22 दिनों में ही 5 लाख 23 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में 13 मई तक कुल 12.60 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने दुनिया के मौजूदा हालात के बीच देश की आर्थिक मजबूती के लिए विशेष अपील की है। उन्होंने लोगों से एक साल तक सोने की खरीदारी न करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना और विदेशी यात्राएं टालने का आह्वान किया है। इस अपील का उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा करना और ईंधन खपत को कम करना है। PM Modi की इसी अपील के क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कैबिनेट बैठक में सीएम धामी ने कहा…

Read More

पुष्कर सिंह धामी Cabinet ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी जोतों को एकीकृत करने और कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति- 2026’ को लागू करने की स्वीकृति दी गई है। यह नीति पर्वतीय जिलों के काश्तकारों के आर्थिक उत्थान और कृषि विकास के लिए एक व्यापक दूरदर्शी नीति साबित होगी। इस नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा कड़े दिशा-निर्देश और लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। 5 वर्षों में 275 गांवों का कायाकल्प -…

Read More

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति, मैपिंग, प्रपत्रों के निस्तारण और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मैपिंग कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म 6, 7 और 8 का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिव्यू कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने प्रत्येक बूथ पर…

Read More

दुनिया भर में एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच टेक उद्योग में नौकरियों पर संकट गहराता जा रहा है। इसी क्रम में फेसबुक की पेरेंट कंपनी meta प्लेटफार्म ने 20 मई को करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग मेटा को अब छोटी, तेज और एआई-संचालित टीमों के आधार पर दोबारा संगठित कर रहे हैं। हाल ही में पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों के दौरान जुकरबर्ग ने साफ कहा कि कंपनी अब ऐसे कर्मचारियों को प्राथमिकता देगी, जो कम संसाधनों में बड़े प्रोजेक्ट संभाल सकें। उनका मानना है कि आर्टिफिशियल…

Read More

Uttarakhand के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में 22 मई से प्रस्तावित मासिक परीक्षाओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। संघ का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को अब तक सभी विषयों की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। ऐसे में परीक्षा आयोजित करना बच्चों के साथ अन्याय होगा। संघ ने मांग की है कि पहले सभी विद्यालयों में पूरी किताबें उपलब्ध कराई जाएं, उसके बाद ही परीक्षा कार्यक्रम लागू किया जाए। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए काफी समय बीत चुका…

Read More

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने हरिद्वार कुंभ-2027 के दौरान गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए केंद्रीय मंत्री के पत्र में दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इन प्रस्तावों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, मल-कीचड़ उपचार संयंत्र, नदी की सतह और घाटों की सफाई,…

Read More

आज 11 मई, 2026 का दिन भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने का साक्षी बन रहा है। ‘सोमनाथ’ अमृत महोत्सव, उस सनातन चेतना, आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक बन रहा है, जिसने हजारों वर्षों से भारत की आध्यात्मिक आत्मा को प्रकाशित किया है। सनातन वह दिव्य प्रवाह है, जिसने मानवता को धर्म, करुणा, मर्यादा और लोककल्याण का मार्ग दिखाया है तथा भारत की आध्यात्मिक आत्मा को जीवंत बनाए रखा है। अरब सागर के तट पर स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर, भारत की सांस्कृतिक वैभव…

Read More