Author: teerandaj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में जारी विकास कार्यों की रफ्तार और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की जमकर सराहना की है। राज्य में एक्सप्रेस-वे समेत अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने के धामी सरकार के संकल्प ने दिल्ली तक अपनी धमक दिखाई है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर अटूट भरोसा जताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि डबल इंजन की सरकार जिस समर्पण के साथ काम कर रही है उससे उत्तराखंड आने वाले दशक का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। दरअसल, पीएम मोदी और सीएम धामी…

Read More

पीएम मोदी ने मंगलवार को 11963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का विधिवत लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने देवभूमि में प्लास्टिक व कूड़े के ढेर पर चिंता भी जताई। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों से भी स्वच्छता की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि की भौगोलिक और आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि इन पवित्र स्थानों की गरिमा बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले हर पर्यटक का सामूहिक कर्तव्य है। कहा, हमारे…

Read More

बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय का आगाज हुआ है। पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। जिसके बाद प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की औपचारिक घोषणा कर दी गई। सम्राट चौधरी के चयन पर भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा…

Read More

दिल्ली और देवभूमि उत्तराखंड के बीच की दूरियां अब इतिहास बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 11963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का विधिवत लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस आधुनिक कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल दिल्ली से देहरादून का सफर सुगम होगा बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत तीन राज्यों के करोड़ों लोगों के लिए तरक्की की नई राह खुलेगी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास को देश की नई भाग्य…

Read More

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि राज्य में 640 किलोमीटर ऑल वेदर रोड का काम पूरा हो चुका है और आने वाले समय में कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने केदारनाथ मार्ग पर 1300 करोड़ रुपये की लागत से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग को दिसंबर 2026 तक और यमुनोत्री क्षेत्र में धरासू से यमुनोत्री तक के 2500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सरकार का विशेष जोर पहाड़ों में भूस्खलन रोकने…

Read More

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इसी के साथ दिल्ली दूर नहीं का सपना साकार हो गया। यह एक्सप्रेसवे का लाभ तीन राज्यों को मिलेगा।  11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण किया। इससे पहले पीएम ने 12 किलोमीटर का लंबा रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो इस समय शहर के मुख्य मार्गों से गुजर रहा है। एलिवेटेड रोड से लेकर जसवंत मैदान तक, हर…

Read More

विकास और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर निर्मित 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर अब वन्यजीवों के लिए एक अभेद्य सुरक्षा कवच के रूप में तैयार है। एशिया के इस सबसे लंबे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर को लेकर सोमवार को उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल यात्रा के समय को कम करेगी, बल्कि हिमालयी क्षेत्र और शिवालिक की पहाड़ियों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने में भी मील का पत्थर साबित…

Read More
Trivendra Singh Rawat

14 अप्रैल को बैसाखी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस परियोजना को उत्तराखंड की रफ्तार और विस्तार का नया आधार स्तंभ बताया है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए त्रिवेंद सिंह रावत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश के कोने-कोने में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का जो जाल बिछाया गया है। उसने भारत की आधारभूत संरचना को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इसी आधुनिक संकल्प का सबसे सशक्त…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को उत्तराखंड के अपने 28वें दौरे पर देवभूमि पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के सफल कार्यकाल में यह प्रधानमंत्री का 18वां दौरा होगा जो न केवल केंद्र और राज्य के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को दर्शाता है बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की बुनियादी संरचना और ऊर्जा क्षेत्र को बदलने वाली दो अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें सबसे प्रमुख दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और टिहरी में स्थापित देश का पहला वेरिएबल स्पीड…

Read More

सीएम धामी ने सोमवार को राजधानी देहरादून के बल्लूपुर चौक में नगर निगम द्वारा आयोजित स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने न केवल प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि स्वयं झाड़ू थामकर सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए एक जन-प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता को एक सरकारी कार्यक्रम के बजाय एक जन-आंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने कहा, स्वच्छता केवल सरकारी…

Read More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे : आधुनिक भारत की बदलती तस्वीर और बुनियादी ढांचे के विकास में 14 अप्रैल 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक जाने वाला नया इकोनॉमिक कॉरिडोर अब पूरी तरह तैयार है। यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का वह करिश्मा है जिसने विकास की भूख और प्रकृति की रक्षा के बीच वर्षों से चले आ रहे द्वंद्व को समाप्त कर दिया है। कल होने वाले औपचारिक उद्घाटन के बाद दिल्ली से देहरादून का वह सफर जो कभी किसी बुरे सपने जैसा लगता…

Read More

आपके अनुभव में जंगलों में आग लगने की सबसे बड़ी वजह क्या है… प्राकृतिक कारण या मानवीय लापरवाही? देखिए, यह सवाल बहुत सीधा लगता है लेकिन इसका जवाब इतना सरल भी नहीं है। आमतौर पर हम यह मान लेते हैं कि जंगलों की आग ज्यादातर मानवीय लापरवाही से लगती है लेकिन मेरे अनुभव में यह पूरी सच्चाई नहीं है। प्राकृतिक कारण अब पहले से ज्यादा प्रभावी होते जा रहे हैं। खासकर जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का व्यवहार काफी अनिश्चित और आक्रामक हो गया है। आजकल आप देख रहे होंगे कि बिजली कड़कने की घटनाएं बढ़ी हैं। अचानक तेज गर्मी…

Read More
reel controversy

इस वर्ष चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर अब चारधाम यात्रियों की निगरानी की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यात्रियों को आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) कार्ड जारी करने का सुझाव दिया है, जिससे हर यात्री की लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रखी जा सकेगी। प्रशासन का मानना है कि आरएफआईडी कार्ड से आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना आसान होगा। इसके जरिए यह भी पता लगाया जा सकेगा कि कौन यात्री किस स्थान पर है, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था…

Read More

अतुल्य उत्तराखंड के लिए विकास जोशी नेपाल में साल 2024 में उभरा युवा आंदोलन पारंपरिक राजनीति के खिलाफ असंतोष को खुलकर सामने लाया। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राजनीतिक अस्थिरता से परेशान युवाओं ने एक वैकल्पिक नेतृत्व की तलाश शुरू की और इसी खाली जगह को बालेन शाह ने भरा। नेपाल में उनका उभार सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि राजनीतिक माइंडसेट का बदलाव है, जहां विचारधारा से ज्यादा परिणामों की अपेक्षा है। शाह की राजनीति का मूल-मंत्र साफ है, तेज फैसले, सीधा असर। प्रधानमंत्री पद संभालते ही बालेन शाह ने साफ कर दिया है कि उनका कार्यकाल पारंपरिक राजनीति की तरह…

Read More

अतुल्य उत्तराखंड के लिए जेपी मैठाणी मोनाल टॉप आज उत्तराखंड के उभरते ट्रेकिंग डेस्टीनेशनों में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में स्थित यह ट्रेक रूट खासतौर पर हिमालयी पक्षी मोनाल की मौजूदगी के कारण अलग आकर्षण रखता है। यहां बड़ी संख्या में मोनाल का दिखाई देना इस क्षेत्र को बाकी ट्रेकिंग रूट्स से अलग बनाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस इलाके में मानवीय हस्तक्षेप अपेक्षाकृत कम होने के कारण यहां का प्राकृतिक संतुलन अब भी काफी हद तक सुरक्षित है, जो वन्यजीवों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करता है। मोनाल टॉप…

Read More

भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक प्रशासनिक निर्णय लेते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नत करने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। यह फैसला उनके करियर से जुड़े लगभग दो दशक पुराने कानूनी विवाद और हाल ही में मिली अदालती राहत के बाद आया है। आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल के हस्तक्षेप और जुलाई 2025 में विशेष एनआईए अदालत द्वारा मालेगांव विस्फोट मामले में उन्हें पूरी तरह बरी किए जाने के बाद, सेना ने उनकी पदोन्नति की बाधाओं को दूर कर दिया है। कर्नल पुरोहित का सैन्य करियर साल 2008 में उस समय रुक गया था जब उन्हें मालेगांव…

Read More