Author: teerandaj

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपने कार्य करने के अंदाज से प्रशासनिक अमले को चौंका दिया है। सीएम हेल्पलाइन (1905) पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की जमीनी सच्चाई परखने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे देहरादून के जाखन क्षेत्र में पहुंच गए। यहां उन्होंने न केवल शिकायतकर्ता के साथ पैदल चलकर बदहाल फुटपाथ का मुआयना किया बल्कि मौके से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल कर उनकी लापरवाही पर जमकर नाराजगी भी जताई। जाखन निवासी विवेक मदान ने सीएम हेल्पलाइन पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत राजपुर रोड पर…

Read More

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बृहस्पतिवार को हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को नीति-निर्माण में भागीदारी देना समय की मांग है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी भी दी कि जो इस विधेयक का विरोध करेगा, उसे लंबे समय तक इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। प्रधानमंत्री जब सदन में इस विधेयक के समर्थन में बोल रहे थे, तभी समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उन्हें बीच में टोका। इस पर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, अखिलेश यादव मेरे मित्र…

Read More

महिला आरक्षण को लागू करने और देश की चुनावी संरचना में बड़े बदलाव के उद्देश्य से लोकसभा में पेश किए गए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 ने संसद का माहौल गर्म कर दिया है। इन दोनों प्रमुख प्रस्तावों के साथ केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 भी पेश किया गया, लेकिन बहस का केंद्र महिला आरक्षण और परिसीमन ही है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को सदन में पेश किया। सरकार का कहना है कि इन कदमों के जरिए लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत…

Read More

Uttarakhand में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने 50 स्मार्ट स्कूल स्थापित करने की योजना तैयार की है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे आधुनिक दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें। जानकारी के अनुसार, विद्यालयी शिक्षा विभाग और कॉन्टिन्यूस फाउंडेशन के बीच इस परियोजना को लेकर समझौता हुआ है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में चयनित 50 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों में…

Read More

Uttarakhand में बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में विशेष इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलों के अधिकारियों और शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए ताकि छात्र-छात्राएं समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। मुख्य सचिव ने यह निर्देश गुरुवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दिए जिसमें ग्रीष्मकाल के दौरान हीटवेव से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ते तापमान को…

Read More

हरिद्वार से सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की महिलाओं के सम्मान, विश्वास और समान अवसर का सशक्त प्रतीक बताया है। संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक में भाग लेने के लिए देहरादून से दिल्ली रवाना होते समय उन्होंने मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया और कहा कि यह आशीर्वाद उनके संकल्प को नई ऊर्जा और दृढ़ता प्रदान करता है। इस दौरान सांसद ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी सक्रिय भागीदारी केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की अनिवार्य शर्त है। उन्होंने इस बात पर जोर…

Read More

आगामी चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने एक अभूतपूर्व पहल की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और वहां होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए इस वर्ष सरकार ने हेल्थ अलर्ट अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत उत्तराखंड सरकार अब उन राज्यों में जाकर सीधा संवाद कर रही है जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए आते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान अक्सर श्रद्धालुओं को हाई एल्टीट्यूड सिकनेस (ऊंचाई पर होने वाली बीमारियां) और हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस…

Read More

शीतलाखेत मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है, यह आग बुझाने का नहीं, आग लगने की प्रक्रिया को ही रोकने का तरीका है। वर्षों तक चर्चा में रहने, सरकार से लेकर हाईकोर्ट तक इस मॉडल को सराहना मिलने के बावजूद यह मॉडल अभी तक व्यापक स्तर पर लागू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस मॉडल को प्रदेश स्तर पर लागू करने की बात कह चुके हैं। सवाल सीधा है, जब समाधान सामने है, तो उसे अपनाने में देरी क्यों? उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि केवल सरकारी तंत्र के भरोसे जंगलों की आग पर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में जारी विकास कार्यों की रफ्तार और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की जमकर सराहना की है। राज्य में एक्सप्रेस-वे समेत अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने के धामी सरकार के संकल्प ने दिल्ली तक अपनी धमक दिखाई है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर अटूट भरोसा जताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि डबल इंजन की सरकार जिस समर्पण के साथ काम कर रही है उससे उत्तराखंड आने वाले दशक का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। दरअसल, पीएम मोदी और सीएम धामी…

Read More

पीएम मोदी ने मंगलवार को 11963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का विधिवत लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने देवभूमि में प्लास्टिक व कूड़े के ढेर पर चिंता भी जताई। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों से भी स्वच्छता की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि की भौगोलिक और आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि इन पवित्र स्थानों की गरिमा बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले हर पर्यटक का सामूहिक कर्तव्य है। कहा, हमारे…

Read More

बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय का आगाज हुआ है। पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। जिसके बाद प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की औपचारिक घोषणा कर दी गई। सम्राट चौधरी के चयन पर भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा…

Read More

दिल्ली और देवभूमि उत्तराखंड के बीच की दूरियां अब इतिहास बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 11963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का विधिवत लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस आधुनिक कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल दिल्ली से देहरादून का सफर सुगम होगा बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत तीन राज्यों के करोड़ों लोगों के लिए तरक्की की नई राह खुलेगी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास को देश की नई भाग्य…

Read More

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि राज्य में 640 किलोमीटर ऑल वेदर रोड का काम पूरा हो चुका है और आने वाले समय में कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने केदारनाथ मार्ग पर 1300 करोड़ रुपये की लागत से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग को दिसंबर 2026 तक और यमुनोत्री क्षेत्र में धरासू से यमुनोत्री तक के 2500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सरकार का विशेष जोर पहाड़ों में भूस्खलन रोकने…

Read More

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इसी के साथ दिल्ली दूर नहीं का सपना साकार हो गया। यह एक्सप्रेसवे का लाभ तीन राज्यों को मिलेगा।  11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण किया। इससे पहले पीएम ने 12 किलोमीटर का लंबा रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो इस समय शहर के मुख्य मार्गों से गुजर रहा है। एलिवेटेड रोड से लेकर जसवंत मैदान तक, हर…

Read More

विकास और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर निर्मित 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर अब वन्यजीवों के लिए एक अभेद्य सुरक्षा कवच के रूप में तैयार है। एशिया के इस सबसे लंबे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर को लेकर सोमवार को उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल यात्रा के समय को कम करेगी, बल्कि हिमालयी क्षेत्र और शिवालिक की पहाड़ियों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने में भी मील का पत्थर साबित…

Read More
Trivendra Singh Rawat

14 अप्रैल को बैसाखी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस परियोजना को उत्तराखंड की रफ्तार और विस्तार का नया आधार स्तंभ बताया है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए त्रिवेंद सिंह रावत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश के कोने-कोने में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का जो जाल बिछाया गया है। उसने भारत की आधारभूत संरचना को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इसी आधुनिक संकल्प का सबसे सशक्त…

Read More