सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देकर देश की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ‘ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेनाओं ने मात्र 22 मिनट में…
Author: teerandaj
अतुल्य उत्तराखंड के लिए साधना त्रिपाठी और विकास जोशी छोटी सी उम्र… नन्हें हाथ और उनमें जकड़ा हुआ मोबाइल। घर में इधर-उधर दौड़ते बच्चे को एक जगह रोकने का सबसे आसान तरीका लगता है स्क्रीन। यहीं से शुरुआत होती है उस सफर की, जो खेल के मैदान से नहीं, बल्कि वीडियो के एक क्लिक से शुरू होता है। छह-सात साल की उम्र में वीडियो, नौ-दस साल तक आते-आते सोशल मीडिया अकाउंट और टीनऐज तक पहुंचते-पहुंचते ‘सेलिब्रिटी’ बनने की बेचैनी और दबाव। इसके बाद जो बचता है, वो है, चिंता, तनाव और धीरे-धीरे गहराता अकेलापन। यह कहानी किसी एक बच्चे की…
अतुल्य उत्तराखंड ब्यूरो अक्सर कहा जाता है कि पीड़ा ही साहित्य की जननी होती है। ‘छाया-माया आपकी’ के लेखक महेंद्र सी. कपिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस पुस्तक की नींव किसी पुस्तकालय में नहीं बल्कि जीवन के उन कड़वे अनुभवों के बीच पड़ी जहां अपनों ने ही साथ छोड़ दिया था। बात 1980 के दशक के अंतिम वर्षों की है। हल्द्वानी में कीमती पैतृक संपत्ति जिस पर अधिकार होना चाहिए था, उसे अपनों (ताऊ जी) ने ही छल से हड़प लिया। यह 1988 का दौर था जब लेखक की नई-नई नौकरी लगी थी। बच्चे छोटे थे और…
42 वर्षों से किशन मलड़ा ने अपना जीवन पूरी तरह हरियाली को समर्पित कर रखा है। 1984 से अब तक यह सिलसिला 10 लाख पेड़ों तक पहुंचता है, जिनमें से कई आज हरे-भरे लहलहा रहे हैं। उनकी नर्सरी में 60 हजार से अधिक पौधे तैयार हो रहे हैं, जिनमें जामुन, नींबू, अखरोट, आंवला, हरड़, तेजपत्ता, आम, च्यूरा, मूंगा रेशम और अमलतास जैसे औषधीय एवं फलदार पौधे शामिल हैं। यह नर्सरी केवल पौध उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि भविष्य की हरियाली का जीवंत बीज है जिसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। कई लोगों को रोजगार भी मिला। प्रकृति के प्रति…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव दर्ज हो गया। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार का हिस्सा बने। शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बाबा केदार की पावन गोद में एक नई स्वास्थ्य सेवा की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित और स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित होने वाले अत्याधुनिक अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया। देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय की भावना से प्रेरित यह अस्पताल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में जीवन रक्षक सिद्ध होगा। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान…
चंपावत के सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोई घटना घटित नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पैरवी कर रहे कमल रावत ने अपनी एक महिला मित्र के साथ मिलकर बदले की भावना से यह पूरा झूठा घटनाक्रम रचा था। एसपी ने स्पष्ट किया कि पीड़िता ने न्यायालय के समक्ष दिए गए…
अल्मोड़ा के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक पेशे से जागरी थे और एक धार्मिक अनुष्ठान से वापस लौट रहे थे। सड़क पर गिरी नंबर प्लेट से लगा सुराग पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी बेहद नाटकीय और संयोगवश परिस्थितियों में मिली। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से एक क्लिक कर अप्रैल माह की पेंशन के मद में 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की। इस भुगतान से राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं के कुल 7,56,682 पेंशनर्स लाभान्वित हुए हैं। इनमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान और तीलू रौतेली पेंशन समेत अन्य श्रेणियों के पात्र व्यक्ति शामिल हैं। प्रमुख घोषणाएं और निर्देश मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को…
विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम अब न केवल अपनी प्राचीन आध्यात्मिक आभा के लिए जाना जाएगा बल्कि आधुनिक सुविधाओं और सुनियोजित शहरी नियोजन के अद्भुत संगम के रूप में भी विश्व पटल पर उभरेगा। उत्तराखंड सरकार बदरीनाथ धाम को एक स्प्रिचुअल हिल टाउन (आध्यात्मिक पर्वतीय नगर) के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों और आगामी योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्यों में भव्यता के साथ-साथ…
विश्वविख्यात Tehri Lake में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। तेज तूफान के चलते टिहरी झील में डोबरा-चांटी के पास बनाई गई Floating Huts क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से वहां कई सैलानी फंस गए, इसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। समाचार एजेसी ने SDRF सूत्रों के हवाले से बताया, शाम करीब 7.45 बजे टिहरी गढ़वाल में डिज़ास्टर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि डोबरा-चांटी के पास झील में तैरती झोपड़ियों Floating Huts को तेज़ तूफ़ान की वजह से नुकसान हुआ है और वहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। #WATCH | Tehri Garhwal, Uttarakhand |…
केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और राज्य मंत्री वी सोमन्ना की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। यह पहल सहकारी संघवाद को मजबूती देने के साथ-साथ ग्राम पंचायत-आधारित जल प्रबंधन प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जेजेएम 2.0 के तहत 2028 तक हर…
उत्तराखंड कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। जिसमें मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने वाली नई नीति और मोटरयान नियमावली जैसे कई अहम फैसले शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में आयोजित इस बैठक की जानकारी देते हुए सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने बताया कि ये निर्णय राज्य के विकास, वन संरक्षण, शिक्षा और परिवहन क्षेत्रों को मजबूत बनाने की दिशा में उठाए गए कदम हैं। बैठक में उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को स्वीकृति मिली, जिसके तहत अब प्रवर्तन अधिकारी भी वर्दी पहनेंगे। इससे परिवहन व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता बढ़ेगी। शहरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सामने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन बिल को यथाशीघ्र लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा। CM Dhami ने अपने संबोधन की शुरुआत राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही उत्तराखंड में नारी शक्ति का प्रतीक गौरा देवी, टिंचरी माई, बिशनी देवी शाह, जशूली शौक्याण,…
लोकसभा में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने से जुड़े बिल के गिरने के विरोध में देहरादून में बड़ी संख्या में महिलाओं ने गांधी पार्क से घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला। यह आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मशाल यात्रा केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जन आक्रोश है जो महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने संकेत दिया कि राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नारी अब अपने…
उत्तराखंड विधानसभा में महिला आरक्षण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मंगलवार को जोरदार राजनीतिक घमासान देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का आरोप लगाया, वहीं विपक्ष ने सरकार पर कानून लागू करने में देरी का आरोप लगाते हुए सदन में जमकर हंगामा किया। अपने संबोधन में सीएम धामी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि आधी आबादी को उनका हक दिलाने के प्रयासों को विफल करने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को डर था कि अगर सामान्य…






















