विश्वविख्यात Tehri Lake में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। तेज तूफान के चलते टिहरी झील में डोबरा-चांटी के पास बनाई गई Floating Huts क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से वहां कई सैलानी फंस गए, इसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे।

समाचार एजेसी ने SDRF सूत्रों के हवाले से बताया, शाम करीब 7.45 बजे टिहरी गढ़वाल में डिज़ास्टर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि डोबरा-चांटी के पास झील में तैरती झोपड़ियों Floating Huts को तेज़ तूफ़ान की वजह से नुकसान हुआ है और वहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
#WATCH | Tehri Garhwal, Uttarakhand | At around 7.45 pm today, the Disaster Control Room in Tehri Garhwal received information that floating hutments in the lake near Dobra-Chanti had been damaged due to a severe storm, with fears that several people were trapped.
Upon receiving… pic.twitter.com/jYqforyfyK
— ANI (@ANI) May 2, 2026
यह सूचना मिलते ही कोटी कॉलोनी पोस्ट से SDRF की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि तेज़ हवाओं और तूफ़ान के कारण तैरती हुई झोपड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं और बह गई थीं।

SDRF की टीम ने सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया और फ्लोटिंग हट्स से लगभग 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बचाए गए लोगों को पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई नावों की मदद से सुरक्षित रूप से कोटी कॉलोनी पहुंचाया गया।










