Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Ankita Dhyani … पहाड़ का मान, ऊंची उड़ान, नज़र 2028 ओलंपिक पर
    उत्तराखंड 360

    Ankita Dhyani … पहाड़ का मान, ऊंची उड़ान, नज़र 2028 ओलंपिक पर

    शख्सियत : पेरिस ओलंपिक से लौटकर अंकिता की जिंदगी बदल गई है। हालांकि, उनकी झोली मेडल से खाली रही, लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। ओलंपिक जैसे बड़े प्लेटफार्म से अर्जित अनुभव उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
    teerandajBy teerandajSeptember 29, 2024Updated:October 1, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Ankita Dhyani की नजरें अब वर्ष 2028 में लांस एजेंलिस में होने वाले ओलंपिक पर जाकर टिक गई हैं, लेकिन उससे पहले वर्ष 2025 की चुनौती सामने है। उनका सपना जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल लाने का है। अंकिता ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने की खुशी को समेट लिया है। देश और अपने गृह राज्य उत्तराखंड के लोगों के रिस्पांस से अंकिता गदगद है। उत्तराखंड सरकार ने 50 लाख की धनराशि देकर उसका उत्साह बढ़ाया है, तो वहीं रेलवे विभाग भी अपनी इस खिलाड़ी कार्मिक को प्रमोशन देने की तैयारी में है। अंकिता रेलवे विभाग में टीसी पद पर कार्यरत है।

    • अतुल्य उत्तराखंड के लिए विपिन बनियाल

    अंकिता ध्यानी को देखते ही उसके खिलाड़ी होने का अंदाजा लग जाता है। बातचीत करो, तो कुछ ही सेकेंड में यह भी पता चल जाता है कि वह एक ठेठ पहाड़ी लड़की है। बोलने में एक खास तरह की टोन और स्वभाव में सरलता, सहजता और शर्मीलापन, सब कुछ एक झटके में बयां कर देता है। उत्तराखंड के लैंसडौन क्षेत्र के मेरूडा गांव निवासी अंकिता ध्यानी पहाड़ की उन तमाम बेटियों के लिए मिसाल है, जो आकाश छूना चाहती हैं, लेकिन संसाधनों का अभाव उनके सामने पसरा पड़ा है। इस स्थिति को कैसे तोड़कर आगे बढ़ा जाता है, अंकिता ध्यानी की कहानी की यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। गांव के लोगों ने उन्हें कभी मेरूड़ा गांव में उन लड़कों के साथ दौड़ते देखा था, जो कि सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। गांव के इन्हीं लोगों ने पूरे देश के साथ अंकिता को पेरिस ओलंपिक में 5000 मीटर रेस में दौड़ते देखा, तो यह हर किसी को आश्चर्य में भरने वाला था। ‘अतुल्य उत्तराखंड’ से बातचीत में अंकिता कहती हैं, मैं ओलंपिक में जाकर बहुत खुश हूं। मगर यह अहसास भी हुआ है कि ओलंपिक में मेडल लाने के लिए मुझे उस लेवल पर जाना होगा, जहां पर मेडल की गारंटी हो।


    पेरिस ओलंपिक से पहले और बाद की अंकिता में आए फर्क के जवाब में वह कहती हैं, ओलंपिक खेल की दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। हर खिलाड़ी इसी सपने को लेकर जीता है कि उसे ओलंपिक में अपना हुनर दिखाने का मौका मिले। वह देश के लिए मेडल जीते। मेरा ओलंपिक खेलने का सपना पूरा हो गया, लेकिन मेडल का सपना बाकी है। पेरिस ओलंपिक ने बहुत सारे अनुभव दिए हैं। यह अहसास भी कराया है कि गोल्ड जीतने के लिए किस तरह की मेहनत चाहिए। हम कितने पानी में हैं। इस लिहाज से देखूं, तो ओलंपिक से पहले और बाद की मेरी स्थिति में बहुत फर्क आया है। अब मेरे पास ओलंपिक खेलने का अनुभव है। हालांकि इससे पहले, जब मैंने वर्ष 2023 में थाईलैंड में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, तब भी अनुभव किया था कि बडे़ स्तर की प्रतियोगिताएं आपका दिमाग खोल देती है। ओलंपिक का अनुभव तो आत्ममंथन के लिए सबसे बड़ा है।

    जब मैंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैंने इसके लिए खूब मेहनत की थी। प्रशिक्षण लिया था और जब यह मेहनत सार्थक हुई, तो खुशी स्वाभाविक थी। मां, पिताजी, भाई-बहन, शिक्षक, शुभचिंतक, सभी बहुत खुश थे। अंकिता का ओलंपिक तक का सफर आसान नहीं था, इसमें संघर्ष का लंबा सिलसिला है। वह बताती हैं, मेरे संघर्ष की लंबी कहानी है, जिसमें संसाधनों का अभाव, आर्थिक दिक्कतें आदि बातें मजबूती से शामिल है। गांव तो छोड़िए, आस-पास के इलाके में भी कोई मैदान ऐसा नहीं था, जहां में प्रैक्टिस कर पाती। परिवार के लोगों ने बहुत साथ दिया। मेरी शिक्षिका रिद्धि सेमवाल भट्ट ने बहुत हौंसला अफजाई की।

    खेल का मैदान बहुत बाद में नसीब हुआ। गांव की उबड़-खाबड़ सड़क पर मैं दौड़ती थी। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे लड़कों के साथ मुझे दौड़ते देखना लोगों को अजीब भी लगता था, लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ डटा रहा। इसके बाद, स्पोट्र्स हॉस्टल रूद्रप्रयाग के लिए ट्रायल दिया। उसमें सफल रही, तो अगस्त्यमुनि-रूद्रप्रयाग से होते हुए साईं सेंटर भोपाल, राष्ट्रीय शिविर बैंगलूरू तक पहुंचने का रास्ता तैयार हुआ। इसके बीच में, पूना में आयोजित खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि से मुझे काफी हौंसला मिला।


    आठवीं कक्षा में नेशनल इवेंट से बदली कहानी

    अंकिता कहती हैं कि न परिवार, न गांव या क्षेत्र में खेल लायक माहौल कभी दिखा। इसलिए यह तो नहीं कहा जा सकता कि शुरू से ही खिलाड़ी बनना चाहती थी। लेकिन जब मैं आठवीं कक्षा में थी, तो एक बार स्कूल की तरफ से नेशनल इवेंट में जाने का मौका मिल गया। वहां मैं खूब जमकर दौड़ी, तो फिर अच्छा लगने लगा। घर-परिवार और स्कूल से सपोर्ट मिलने लगा, तो आगे बढ़ने लगी। धीरे-धीरे समझ में आने लगा कि खेल में ही आगे बढ़ना है। दूसरा कोई रास्ता नहीं है। खेल के लिए खिलाड़ी को अपना जीवन झोंकना पड़ता है। बगैर इसके सफलता नही मिलती। इसीलिए अपना सब कुछ झोंक रही हूं।

    पेरिस ओलंपिक के अनुभव साझा करते हुए अंकिता कहती हैं, सभी का मेरे प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रहा। चाहे वो खिलाड़ी हों या फिर प्रशिक्षक सभी उत्साह बढ़ाने वाले और अच्छी सलाह देने वाले रहे। विदेशी और भारतीय कोच के सिखाने के तरीकों पर बात करने पर वह कहती हैं, दोनों की अपनी-अपनी खासियत है। खासतौर पर यदि एथलेटिक्स की बात करें, तो तमाम दूसरे देश हमसे कहीं आगे हैं। ऐसे में उन जगहों से आने वाले प्रशिक्षकों पर आपको सिखाने के लिए कई सारी बातें अतिरिक्त होती है। चाहे वो तकनीक का मामला हो या फिर व्यावहारिक अन्य कोई बात। इससे मैने खेल में सुधार भी महसूस किया है, लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि भारत के प्रशिक्षकों का हमें कोई फायदा नहीं मिलता। हम जिस परिवेश से आते हैं, जिस तरह का हमारा मिजाज है, उससे भारत के प्रशिक्षक ज्यादा बेहतर समझकर हमारे खेल में सुधार करते हैं।

    पेरिस ओलंपिक में उम्मीद से कम पदक मिलने के सवाल पर अंकिता कहती हैं कि कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं होगा, जिसने अपना सौ फीसदी लगाने में कमी की होगी। जो जीते हैं, निश्चित तौर पर उनकी तैयारी बेहतर रही होगी। मैने अपने शुरूआती दिनों में भले ही संसाधनों का अभाव देखा हो, लेकिन अब मुझे महसूस होता है कि सरकार खेल के विकास में कोई कमी नहीं कर रही है। खेलो इंडिया खेलो के अच्छे रिजल्ट आ रहे हैं। इसके अलावा, यदि हम देखें, तो अब हम ओलंपिक जैसे बडे़ इवेन्ट में भाग लेने के लिए ज्यादा खिलाड़ियों को भेज रहे हैं। एथलेटिक्स में बहुत बडे़ दल को भारत ने इस बार ओलंपिक में भेजा था। आने वाले दिनों में खेलों में और अच्छे परिणाम आएंगे, ऐसी उम्मीद है।

    2028 ओलंपिक अगला लक्ष्य

    अपने आगामी लक्ष्यों का जिक्र करते हुए अंकिता कहती हैं, सबसे पहले तो अगले साल की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए फोकस करना है। इसके बाद, 2028 का ओलंपिक है। मेरी उम्र अभी 22 वर्ष है। लंबी दूरी की धाविका होने के कारण मेरे पास आने वाले वर्षों में बेहतर परिणाम देने के लिए पूरी संभावनाएं हैं। अनुभव और ऊर्जा दोनों के समन्वय के साथ अब जी-तोड़ मेहनत करनी है, ताकि देश के लिए मेडल जीत सकूं।

    अंकिता ध्यानी खेल की खबरें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj5 Mins Read2
    Read More

    किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj6 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.