Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»उत्तराखंड में भी FDR Technology से बनेंगी सड़कें
    कवर स्टोरी

    उत्तराखंड में भी FDR Technology से बनेंगी सड़कें

    फुल डेप्थ रिक्लेमेशन एक रिसाइकलिंग तकनीक है। पुरानी सड़कों की गिट्टी-डामर के इस्तेमाल से ही नई सड़क बनाई जाती हैं। उत्तरकाशी में 42 किलोमीटर की सड़क की गई चिह्नत। अगर यह तकनीक यहां सफल रहती है तो अन्य सड़कें भी इसी तकनीक से बनाई जाएंगी।
    teerandajBy teerandajOctober 3, 2024Updated:October 3, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    सड़कें ऊंची होती जा रही हैं, मकान नीचे। यह बात हम अक्सर सुनते रहते हैं। यह हकीकत भी है। किसी भी शहर में आप जाइए वहां पर यह दृश्य आपको दिखाई दे जाएगा। निर्माणदायी संस्था साल दर साल सड़क के ऊपर सड़क बनाती चली जाती हैं। परिणामस्वरूप सड़क के लेवल से नीचे हुए घरों में बारिश के दौरान जलभराव होना आम समस्या हो गई है। लेकिन, अब इससे निजात मिल जाएगी। उत्तराखंड में भी एफडीआर (FDR Technology) तकनीक से सड़कें बनाई जाएंगी। अभी यह प्रयोग उत्तरकाशी की 42 किलोमीटर लंबी सड़क पर होगा। अगर यहां यह तकनीक सफल रहती है तो राज्य के अन्य हिस्सों में इस तकनीक का इस्तेमाल कर सड़कें बनाई जाएंगी।

    यह भी पढ़ें :  NCRB DATA: महिलाओं के खिलाफ अपराध… हिमालयी राज्यों में ‘नंबर वन’, बड़ा डरावना है ये ‘तमगा’

    राज्य में कई मार्गों पर ट्रैफिक दबाव पिछले कुछ वर्षों से बढ़ा है। इसकी वजह से सड़कें जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इसलिए इस तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। वैसे तो चार से पांच राज्य इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी एफडीआर तकनीकी से सड़कें बन रहीं हैं। अगर यहां पर यह सफल रहता है तो अन्य सड़कें भी इसी तकनीक से बनाईं जाएंगी। क्योंकि इसकी लागत पारंपरागत सड़कों से 20 से 25 फीसदी सस्ती लगती है। मीडिया से बातचीत में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख दीपक यादव बताते हैं, शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वह कहते हैं इससे सड़कों के ऊंची होने की शिकायत भी कम हो जाएगी।

    एफडीआर यानी फुल डेप्थ रिक्लेमेशन एक रिसाइकलिंग तकनीक है। इसके जरिये कम संसाधनों में मजबूत, टिकाऊ सड़कें बनाई जाती हैं। इसमें, खराब हो चुकी सड़क को उखाड़कर उससे मिलने वाले मटेरियल में केमिकल मिलाकर नया मटेरियल तैयार किया जाता है। फिर उसे नई सड़क बनाने में उपयोग किया जाता है। इससे ऊंची होती सड़क से निजात तो मिलेगी साथ ही बचत भी होगी। FDR तकनीक में डामर फुटपाथ को रोडवे रिक्लेमर मशीन से पीसा जाता है।
    FDR तकनीक से बनी सड़कें मजबूत होती हैं और इन्हें कम रखरखाव की जरूरत होती हैं। इस तकनीक में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होता है। साथ ही यातायात के बीच काम किया जा सकता है, इसलिए यह स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक होती है।

    कैसे बनती है सड़कें
    इस तकनीक के तहत गिट्टी युक्त पुरानी सड़क को आधुनिक मशीनों से उखाड़कर उसे बारीक टुकड़ों में तब्दील कर दिया जाता है। उधेड़ी गई सड़क की पपड़ी को रिसाइकिल कर सड़क पर बिछाकर समतल किया जाता है। सीमेंट में चिपकने वाले केमिकल के तौर पर एडिटिब्स को मिलाकर उसका घोल तैयार कर समतल किए गए हिस्से पर सतह के रूप में डाला जाता है। फिर इसे रीसाइक्लर और मोटरग्रेडर उपकरणों से रोल करने के बाद पैडफुट रोलर और काम्पैक्टर से दबाया जाता है। इसके बाद सात दिनों तक पानी से तराई की जाती है। फिर यातायात का दबाव झेलने के लिए सतह के रूप में स्ट्रेस अब्सॉर्बिंग इंटरलेयर तैयार की जाती है। इसके बाद हवा के प्रेशर से अच्छी से सड़क की धूल को साफ करने के बाद उस पर फैब्रिक कपड़े को बिछाया जाता है, ताकि वह नमी को सोख ले। डामर का छिड़काव करने के बाद फिर मटेरियल डालकर रोलर घुमाया जाता है। इसके ऊपर पेवर मशीन से बिटुमिन कंक्रीट बिछाकर उस पर रोलर चलाया जाता है।

    परंपरागत सड़कों की तुलना में 20 से 25 फीसदी सस्ता
    परंपरागत तरीके से निर्मित सड़क की तुलना में यहां पर 20 से 25 प्रतिशत तक लागत में कमी आती है। साथ ही सड़क निर्माण के क्षेत्र में पत्थर, मिट्टी, बोल्डर आदि न होने के बावजूद भी सड़क का निर्माण अच्छा और मजबूत किया जाता है, क्योंकि पुरानी सड़क में लगे मैटेरियल को हो रिसाइकिल किया जाता है। पुराने मैटेरियल को उखाड़ कर सड़क बनाने से सड़क को ऊंचाई नहीं बढ़ती। जिससे रहवासियों को सड़क और आउटर के लेवल में फर्क देखने को नहीं मिलता। इसमें पुरानी रोड की गिट्टी समेत अन्य चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है। सड़क को जापान और नीदरलैंड की मशीन से सीमेंट और केमिकल के तौर पर एडिटिब्स को मिक्स करके बनाया जाता है। इसके बाद एक लेयर केमिकल की बिछाई जाती है। विदेशों में इसी तकनीक से रोड को बनाया जाता है।

    इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य है यूपी
    करीब तीन वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में चित्रकूट से FDR तकनीक पर सड़क निर्माण की शुरुआत हुई थी। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली अधिकांश सड़कें इसी तकनीक से बनाई जा रही हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

    February 24, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता

    February 19, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read20
    Read More

    INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी

    February 17, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read717
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.