सीएम धामी केदारनाथ में इस समय फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं। पूरी कमान सीएम धामी स्वयं संभाल रहे हैं। इसी के तहत रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में जाकर सीएम ने 25 घोषणाएं की थीं। सोमवार को उन्होंने केदारनाथ के लिए 14 और घोषणाएं कीं। 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री कुल 39 घोषणाएं कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधानसभा की जनता से वादा किया है कि जब तक उनका विधायक नहीं बनता है, तब तक वह खुद विधायक कार्य करते रहेंगे। बतादें कि यहां की विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद यह सीट रिक्त है। वह भाजपा की विधायक थीं। बतादें कि इस सीट पर नवंबर तक उपचुनाव की संभावना है। इसलिए दोनों दल पूरा जोर लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : चौखंबा ट्रैक : 6000 मीटर की ऊंचाई पर फंसी विदेशी पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया
बीते उपचुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने इस सीट पर जीत के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। पिछली बार मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहलाया था। कांग्रेस की कोशिश है कि उपचुनाव में यह सीट अगर वह जीत लेती है तो आगामी निकाय चुनाव में उसके पक्ष में माहौल बन जाएगा। इसका फायदा उसे 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा। यही कारण है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद मैदान में उतर आए हैं।
विधायक के निधन के बाद उन्होंने विधानसभा के निवासियों से कहा था कि जब तक यहां पर दूसरा विधायक नहीं चुना जाता सभी लोग मुझे ही यहां का विधायक समझें। उनकी परेशानियों को मैं दूर करूंगा। सियासी जानकार इसे सीएम का मास्टर स्ट्रोक कह रहे हैं। कहा कि सीएम धामी ने इससे यहां की जनता से एक भावनात्मक रिश्ता बनाने की कोशिश की है। इसका फायदा उसे चुनाव में मिल सकता है।
भाजपा के लिए बहुत खास है यह सीट
केदारनाथ सीट ज्यादातर बीजेपी के कब्जे में ही ही है। केदारनाथ धाम हिंदू आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। इसलिए यहां की जीत-हार का संदेश पूरे देश में जाएगा। इस सीट का राजनीतिक इतिहास काफी रोचक रहा है। हालांकि, इस सीट पर अधिकांश कब्जा बीजेपी का ही रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनोज रावत विधायक चुने गए थे। हालांकि, 2022 में भाजपा ने यह सीट अपने कब्जे में ले ली। भाजपा की विधायक शैला रानी रावत ने 36 फीसदी मतों के साथ जीत हासिल की थी।
केदार ब्रांड बनाने का वादा
बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश- विदेश में केदार ब्रांड बनाकर तैयार कर विपणन किया जाएगा। मातृशक्ति की आजीविका सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा वहीं घाटी के होम स्टे से लेकर अन्य सुविधाओं को भी इसके अंतर्गत पहचान दी जाएगी। केदारघाटी की धार्मिक पहचान के साथ राज्य सरकार घाटी को नई पहचान दिलाने के लिए इसके अंतर्गत कार्य करेगी। यहां उन्होंने बताया था कि रुद्रप्रयाग जनपद में 4000 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा उन्होंने भू-कानून पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी।
इन घोषणाओं के सहारे नैया पार लगाने की जुगत में भाजपा
1. त्रियुगीनारायण-तोषी गरूडचट्टी मार्ग को स्वीकृति।
2. विजयनगर झूला पुल से रामलीला मैदान के पीछे एप्रोच रोड एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
3. स्व० शहीद फते सिंह रा.उ.मा.वि. बाडव का उच्चीकरण कर इण्टरमीडिएट किया जाएगा।
4. श्री वासुदेव मंदिर पुजारगांव के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड रुपये की स्वीकृति।
5. ग्राम मैठाणा के पणसिल्ला नामी तोक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति।
6. राजकीय इंटर कॉलेज नागजगई, रांसी, पौठी, बावई, कमसाल, ग्वेफड़, खाखंरा, बीना में कला वर्ग के पदों की स्वीकृति दी जाएगी।
7. ग्राम सभा नाला में त्रिपुरासुन्दरी खेल मैदान, ग्राम सभा बडेथ (तालजामण) के बुगला तोक, शिवानन्दी, रणधार बांगर एवं कोठगी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति।
8. पर्यटक स्थल बधाणीताल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
9. सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
10. थाती बड़मा में वैटनरी मेडिकल की स्वीकृति (पूर्व में प्रस्तावित स्वीकृति सैनिक स्कूल की भूमि पर)
11. चिरबटिया आईटीआई का भवन निर्माण किया जाएगा।
12. रुद्रप्रयाग में सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा।
13. गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ में बीएससी, एमएससी एवं एमए के साथ स्नातकोत्तर की स्वीकृति दी जाती है।
14. नाला से जाखधार- बणसू- त्यूडी तक मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।
15. चोपता में पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अवशेष निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु वन पत्रावली का निस्तारण किया जाएगा।
16. ऊखीमठ- पिंगलापानी पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाती है।
17. गुप्तकाशी- मस्ता- कालीमठ मोटर मार्ग की स्वीकृति दी जाती है
18. सिल्ला- बामण गांव में साणेश्वर मंदिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव, तुगेश्रवर महादेव मन्दिर, फलासी एवं महड़ महादेव मंदिर महड़ गांव के सौंदर्गीकरण के लिए 25-25 लाख रुपए की स्वीकृति दी जाती है।
19. बसुकेदार में तहसील भवन के निर्माण की स्वीकृति।
20. पूर्व घोषणा के अंतर्गत शहीद रामसिंह राणा रा० उ०मा०वि० कालीमठ के उच्चीकरण की सैद्धांतिक स्वीकृति ।
21. उरोली से कुंड सौड तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग की स्वीकृति दी जाती है।
22. जनता इंटर कॉलेज देवीधार (मोलखाचौरी) में भूगोल, ग्रह विज्ञान, मनो विज्ञान, एवं विज्ञान वर्ग की इंटर स्तर पर वित्त सहिता मान्यता स्वीकृति।
23. बदरी-केदार मंदिर समिति में अस्थाई कर्मियों का वन टाइम सेटलमेन्ट विनियमितीकरण किया जाएगा।
24. नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि एवं नगर पंचायत तिलवाड़ा तथा ऊखीमठ के बाल्मिकी बस्ती के निवासियों हेतु आवासीय सुविधा की व्यवस्था की जाएगी।
25. फाटा में नई पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी