Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : च्यूरे से महिलाओं की जिंदगी में आया उजाला
    • Dhami Cabinet : राज्य स्थापना दिवस पर विशेष सत्र, देहरादून के फ्रीज जोन में छोटे घरों को अनुमति
    • JOB : खत्म हुआ इंतजार, सहायक अध्यापकों को 14 को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
    • जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार, 15 से खुलेगा बिजरानी गेट
    • भर्ती परीक्षा में Zero Tolerance नीति अपनाई जाएगी : सीएम धामी
    • किसान मेला : वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान भाई खेती को और लाभकारी बनाएंगे : सीएम धामी
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, October 13
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»श्रीनगर के Aman Semalty को इसादे बिजनेस स्कूल बार्सिलोना में 1 करोड़ की स्कॉलरशिप
    कवर स्टोरी

    श्रीनगर के Aman Semalty को इसादे बिजनेस स्कूल बार्सिलोना में 1 करोड़ की स्कॉलरशिप

    Aman Semalty का चयन सिर्फ इसादे तक सीमित नहीं है। उन्होंने इटली की प्रतिष्ठित बोकोनी यूनिवर्सिटी के बीआईईएम (बैचलर ऑफ इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट) प्रोग्राम में भी प्रवेश प्राप्त किया है, जो QS वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें स्थान पर है। इसके साथ ही, उन्हें अमेरिका की स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क एट बफेलो और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू ऑरलियन्स से भी एडमिशन के प्रस्ताव मिले हैं।
    teerandajBy teerandajJanuary 5, 2025Updated:January 10, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    श्रीनगर के रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र अमन सेमल्टी Aman Semalty का चयन स्पेन के बार्सिलोना के इसादे बिजनेस स्कूल के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने अमन को 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी है। यह बिजनेस स्कूल QS वर्ल्ड रैंकिंग में बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में 21वें स्थान पर है।

    कई विदेशी यूनिवर्सिटी से एडमिशन के प्रपोजल

    Aman Semalty का चयन सिर्फ इसादे तक सीमित नहीं है। उन्होंने इटली की प्रतिष्ठित बोकोनी यूनिवर्सिटी के बीआईईएम (बैचलर ऑफ इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट) प्रोग्राम में भी प्रवेश प्राप्त किया है, जो QS वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें स्थान पर है। इसके साथ ही, उन्हें अमेरिका की स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क एट बफेलो और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू ऑरलियन्स से भी एडमिशन के प्रस्ताव मिले हैं।

    अमन की यह सफलता उनके शैक्षिक सफर और उनके सामाजिक कार्यों के संयोजन का परिणाम है। कक्षा 9 से ही अमन ने अपनी अकादमिक और गैर-अकादमिक प्रोफाइल पर जोर दिया और कई महत्वपूर्ण इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स में भाग लिया। उन्होंने आईआईटी रुड़की में शोध इंटर्नशिप की। जहां उन्होंने उभरते हुए तकनीकी और आर्थिक विषयों पर गहन शोध किया। इसके अलावा, स्पेशल साइंस फेलोशिप (SSF) के तहत उन्होंने विभिन्न सामुदायिक और पर्यावरणीय परियोजनाओं का नेतृत्व किया। इनमें से एक प्रमुख पहल थी ई-वेस्ट प्रबंधन, जहां उन्होंने स्थानीय स्कूलों में ई-वेस्ट संग्रहण ड्राइव्स आयोजित कीं और लोगों को सही तरीके से ई-वेस्ट के निपटान के बारे में जागरूक किया। उनका यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार रहा, बल्कि उनके समाज के प्रति संवेदनशीलता को भी प्रदर्शित करता है।

    एक डिजाइन पेटेंट भी अमन के नाम

    अमन ने अपनी रचनात्मकता का भी परिचय दिया और अपने अनुसंधान से विकसित एक टूथब्रश सैनिटाइजिंग डिवाइस के लिए हाल ही में डिज़ाइन पेटेंट भी प्राप्त किया।

    अमन का योगदान सिर्फ सामुदायिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने अपनी अकादमिक उत्कृष्टता का भी प्रदर्शन किया है। वह आईआईएम बैंगलोर में आयोजित भारत रणनीतिक सम्मेलन (India Strategic Conference) में अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत कर चुके हैं।

    साल 2023 में अमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टूडेंट्स के साथ होने वाली चर्चा के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ में भी शामिल हुए थे।

    जब अमन 11वीं कक्षा में पढ़ते थे, तब भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने स्वच्छ भारत एवं वेस्ट टू वेल्थ अभियान के तहत अमन का चयन स्वच्छता सारथी के तौर पर किया था। वह उत्तराखंड के चुने गए एकमात्र छात्र थे। उन्होंने चौरास क्षेत्र के सभी सैलूनों में खुद के बनाए ब्लेड बिंस वितरित किए, ताकि लोग खुले में ब्लेड को ना डालें।

    इसके अलावा, उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए एक Memoir भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा, कठिनाइयों, और संघर्षों को अत्यंत प्रेरणादायक तरीके से प्रस्तुत किया है।

    अमन सेमल्टी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल और अपने मेंटर प्रोफेसर रजत अग्रवाल (आईआईटी रुड़की) को दिया है। उन्होंने कहा, डॉ. रेखा उनियाल और प्रोफेसर राजत अग्रवाल ने उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास में अहम भूमिका निभाई है। अमन के पिता डा. अजय सेमल्टी एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

    Barcelona Isade University Pariksha Pe Charcha Spain
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Dhami Cabinet : राज्य स्थापना दिवस पर विशेष सत्र, देहरादून के फ्रीज जोन में छोटे घरों को अनुमति

    October 13, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj2 Mins Read677
    Read More

    महामारी से घातक Obesity

    October 7, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj5 Mins Read2K
    Read More

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.