Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Yogi Adityanath ने यमकेश्वर में किया किसान मेले का उद्घाटन, बोले- कृषि-पशुपालन से आएगी आत्मनिर्भरता
    उत्तराखंड 360

    Yogi Adityanath ने यमकेश्वर में किया किसान मेले का उद्घाटन, बोले- कृषि-पशुपालन से आएगी आत्मनिर्भरता

    पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने Yogi Adityanath को विश्वविद्यालय की ओर से एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। मेले में कुलपति द्वारा स्थानीय कृषकों को बकरियां वितरित की गई। किसान मेला प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित किया गया।
    teerandajBy teerandajFebruary 6, 2025Updated:February 7, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    यूपी के सीएम Yogi Adityanath ने कृषि, पशुपालन और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, कृषि-पशुपालन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सकेगा। उन्होंने उत्तराखंड को नशामुक्त और देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता भी बताई।

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचूर के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के पहले दिन बृहस्पतिवार को उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और स्व. आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण किया। साथ ही वह  राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी, ब्लॉक यमकेश्वर, पौड़ी-गढ़वाल में आयोजित दो दिवसीय किसान मिले का उ‌द्घाटन किया।

     

    सीएम योगी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन करने के साथ ही किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और उनके लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खाद्यान्न संकट की चर्चा करते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने हरित क्रांति की शुरुआत कर देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में एक अहम भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने योगी आदित्यनाथ को विश्वविद्यालय की ओर से एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। मेले में कुलपति द्वारा स्थानीय कृषकों को बकरियां वितरित की गई। किसान मेला प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित किया गया।

    ये भी पढ़ें : ये गुलाब कहां का है ?

    उन्होंने विद्यालय की गो-रक्षा पत्रिका का विमोचन किया। वहीं लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के चेक वितरित किए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और पिता ने बिथ्याणी महाविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत में खाद्यान्न संकट की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने हरित क्रांति की शुरुआत कर देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में अहम योगदान दिया था।

     

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के नेतृत्व में भारत का ‘मुकुट मणि’, ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

    आज उत्तराखण्ड के जनपद पौड़ी गढ़‌वाल स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय… pic.twitter.com/q1vCJ5Rycg

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 6, 2025

    वर्तमान में भारत की जनसंख्या करीब 140 करोड़ है। जिसमें 80 करोड़ लोगों को सरकार पिछले पांच वर्षों से मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने उत्तराखंड में डेयरी और पशुपालन की अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि बकरी का दूध अत्यधिक गुणकारी होता है और कई रोगों के उपचार में सहायक है। कहा कि मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को बकरी व कुक्कुट वितरण किया जा रहा है।

    उत्तराखंड को भारत का मुकुट मणि बताते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश को नशामुक्त बनाने और इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में में कार्य करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। इससे पूर्व उन्होंने सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट, गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान, राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान केंद्र करनाल के निदेशक धीर सिंह,  मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीशचंद्र गुणवंत, राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के प्राचार्य योगेश कुमार शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीपक रामचंद्र सेठ, यमकेश्वर के एसडीएम अनिल चन्याल, लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य, श्रीनगर की एसडीएम नुपुर वर्मा सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

     

    Yogi Adityanath उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन

    February 24, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read4
    Read More

    केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

    February 23, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार

    February 20, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read26
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.