Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : किसान खुशवंत सिंह की आत्महत्या मामले में लापरवाही बरतने पर दो उपनिरीक्षक निलंबित
    • मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये
    • Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, January 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»स्पेशल»ट्रैक की रानी अंकिता ध्यानी
    स्पेशल

    ट्रैक की रानी अंकिता ध्यानी

    वो उत्तराखंड की उड़न परी है। ट्रैक की सनसनी है। उत्तराखंड की शान है और देश की मजबूत उम्मीद भी। एथलीट अंकिता ध्यानी लगातार चमक रही हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंकिता ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। वह ट्रैक पर ऐसे दौड़ी हैं, मानो जीत के लिए जिद पाले हो। दो स्वर्ण और एक रजत पदक। यह उपलब्धि अंकिता की सफलता की कहानी को खुद बयां कर रही है। अंकिता पहले उत्तराखंड की स्टार थी, लेकिन अब सुपर स्टार है। राष्ट्रीय खेलों में चमकदार प्रदर्शन से अंकिता व्यक्तिगत तौर पर तो आगे बढ़ी ही है, उत्तराखंड भी आगे बढ़ा है। उत्तराखंड पदक तालिका में यदि सातवें स्थान पर रहा है, तो तीन पदकों का अंकिता का योगदान अलग से रेखांकित करने लायक है।
    teerandajBy teerandajMarch 7, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    • अतुल्य उत्तराखंड के लिए विपिन बनियाल

    38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी जब उत्तराखंड को मिली, तो भव्य आयोजन के साथ ही एक सवाल और सामने था। यह सवाल खेलों में उत्तराखंड के प्रदर्शन से जुड़ा हुआ था। राष्ट्रीय खेलों में पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड बहुत बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाया है। पदक तालिका में कभी टॉप टेन में भी नहीं रहा। अपने घर में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की उम्मीद थी कि उसका प्रदर्शन सम्मानजनक हो। शानदार हो। ऐसे में जिन खिलाड़ियों पर उम्मीदें टिकी थीं, उनमें एक प्रमुख नाम अंकिता ध्यानी का भी था। वर्ष 2023 में गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में डेढ़ हजार मीटर की रेस में अंकिता ने कांस्य पदक जीता था। मगर इस बार घरेलू मैदान में अपेक्षाओं का दबाव अंकिता पर कई गुना ज्यादा था। अंकिता ने निराश नहीं किया। तीन स्पर्धाओं में अंकिता दौड़ीं और तीनों में ही पदक जीते। दोहरे स्वर्ण के अलावा एक रजत पदक अंकिता के गले का हार बना। सबसे महत्वपूर्ण बात तीन व पांच हजार मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतना रहा। मगर दस हजार मीटर रेस में रजत पदक की अहमियत भी कुछ कम नहीं रही। दरअसल, यह पहला मौका था, जबकि दस हजार मीटर की रेस में अंकिता ने भागीदारी की। अपने पहले ही प्रयास में इस रेस में रजत जीतकर अंकिता ने अपना खाता खोला और उसके बाद दोहरे स्वर्ण पदक की कहानी सबको पता ही है।

    यह भी पढ़ें : ‘घाम तापो’ मंत्र से पर्यटन सेक्टर मिलेगा नया आयाम

    देखा जाए, तो अंकिता की सफलता की कहानी उन तमाम खिलाड़ियों, खास तौर पर लड़कियों के लिए प्रेरणादायी है, जो खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन जिनके आस-पास अनुकूल माहौल नहीं है। संसाधनों का रोना है। पौड़ी जिले के लैंसडौन क्षेत्र के मेरूडा गांव से निकली अंकिता भी इन्हीं स्थितियों को हराकर आगे बढ़ी हैं। फौज में भर्ती होने के लिए दौड़ का अभ्यास करने वाले लड़कों के साथ अंकिता भी गांव की पगडंड़ियों में खूब दौड़ी है। पहले जिला, फिर प्रदेश, फिर राष्ट्रीय और फिर अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में दौड़कर अंकिता ने खेलों में जो मुकाम हासिल किया है, वह शानदार है। वर्ष 2023 में थाईलैंड में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि ने उसके लिए पेरिस ओलंपिक में जाने का रास्ता बनाया। यह अलग बात है कि पेरिस ओलंपिक में अंकिता का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, मगर देश का प्रतिनिधित्व करने से जो खुशी हासिल हुई, वह कभी ना भूलने वाली है।

    राष्ट्रीय खेलों में डंका बजाकर अंकिता एक बार फिर से तैयारियों में जुट गई है। वह इस समय अमेरिका में हैं। जाहिर तौर पर अंकिता ध्यानी से देश की उम्मीदें अब और बढ़ गई है। इसी वर्ष टोक्यो में प्रस्तावित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंकिता का पहला बड़ा इम्तिहान है। इसके बाद, वर्ष 2028 में लांस एजेंलिस में होने वाले ओलंपिक की भी तैयारी रहेगी। अंकिता कहती हैं-देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना उनका लक्ष्य है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में कंपटीशन का लेवल बहुत हाई होता है। फिर भी नामुमकिन कुछ नहीं है। अपने दमदार प्रदर्शन से अंकिता ने उत्तराखंड और देश का भरोसा जीता है। अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी वह भारत का परचम बुलंद करेंगी, ये उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल तो उत्तराखंड अपनी इस बेटी से यही कह रहा है-कीप इट अंकिता।

    रेस                                                     समय                                         मेडल
    5000 मीटर                                          15 मिनट 56.03 सेकेंड               गोल्ड
    3000 मीटर स्टीपलचेज                         9 मिनट 53.63 सेकेंड                 गोल्ड
    10000 मीटर                                        34 मिनट 31.03 सेकेंड                सिल्वर

    ‘राष्ट्रीय खेलों में अपने प्रदर्शन से मै संतुष्ट हूं। अपने घर उत्तराखंड में दो स्वर्ण और एक रजत जीतने से अच्छा और क्या हो सकता है। मगर मै ये भी जानती हूं कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जीतने के लिए अभी कई गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मैं भरपूर मेहनत कर रही हूं। दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं इसी वर्ष हैं। उसकी तैयारी के लिए यूएसए में हूं। इसके बाद, 2028 के ओलंपिक के लिए मेहनत करूंगी।’
    अंकिता ध्यानी, भारतीय एथलीट

    अंकिता ध्यानी नेशनल गेम्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    सीएम सौर स्वरोजगार योजना का बढ़ेगा दायरा, सोलर प्लांट के साथ बैटरी स्टोरेज को भी मिलेगी सब्सिडी

    December 29, 2025 स्पेशल By teerandaj3 Mins Read3K
    Read More

    उम्मीदों पर कितनी खरी नई श्रम संहिता ! जानिए सबकुछ

    December 14, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj14 Mins Read6K
    Read More

    40 नौकरियां… जो खा जाएगा AI

    December 12, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj7 Mins Read3K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.