Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 25
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»पेपर लीक पर पुलिस के खुलासे पर सवाल, सेंटर में कैसे पहुंचा मोबाइल फोन
    उत्तराखंड 360

    पेपर लीक पर पुलिस के खुलासे पर सवाल, सेंटर में कैसे पहुंचा मोबाइल फोन

    स्नातक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का सोशल मीडिया पर किया गया दावा। पुलिस ने कहा-परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र बाहर नहीं आया। पूरी परीक्षा पर नहीं किया जा सकता संदेह
    teerandajBy teerandajSeptember 21, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    पेपर लीक के बारे में प्रेस कांन्फ्रेंस करते एसएसपी।
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर आने के मामले में देहरादून पुलिस और आयोग ने कहा कि इसे पेपर लीक नहीं कहा जा सकता। क्योंकि यह पेपर शुरू होने के पहले पेपर बाहर नहीं आया था। इस वजह से पूरी परीक्षा पर संदेह नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस के खुलासे पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सेंटर तक मोबाइल कैसे पहुंचा। रविवार रात को प्रेस कांन्फ्रेंस कर एसएसपी ने कहा कि पेपर लीक तब कहा जा सकता है कि पेपर होने से पहले सवाल लीक हुए हों, लेकिन इस मामले में रविवार सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर लीक होने की कोई सूचना नहीं मिली थी, हालांकि परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्रों के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। इन स्क्रीनशॉट्स में कुछ प्रश्नों को सुबह 11:35 बजे ही लीक किए जाने का दावा किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि ये तस्वीरें सबसे पहले टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के पास पहुंची थीं। पूछताछ में सुमन ने बताया कि वर्ष 2018 के दौरान जब वह टैक्स इंस्पेक्टर, नगर निगम ऋषिकेश के पद पर नियुक्त थीं, तब उनकी पहचान सीपीडब्लूडी में संविदा पर तैनात जेई खालिद मलिक से हुई थी, जो उस समय ऑलवेदर रोड का कार्य देख रहा था और हरिद्वार के रहने वाला था।

    एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि एक अभ्यर्थी खालिद मलिक, उसकी बहन हीना व एक सहायक प्रोफेसर सुमन की भूमिका सामने आई है। दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है। रायपुर थाने में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। खालिद और उसके संपर्क में आए छात्रों की जांच और तलाश जारी है। विशेष जांच दल गठित किया गया है जो संदिग्धों के संभावित ठिकानों दबिश दे रहा है। उम्मीद है कि देर रात तक खालिद गिरफ्त में होगा।

    खालिद पूरे कांड का प्रमुख है, जो खुद हरिद्वार के एक सेंटर में परीक्षा देने बैठा था। आशंका है कि उसके लिए ही पेपर बाहर आया होगा, ताकि उस तक सवालों के जवाब पहुंचाए जा सकें। सेंटर से खालिद की बहन तक पेपर के स्क्रीन शॉट पहुंचे। बहन ने सहायक प्रोफेसर सुमन तक वह स्क्रीन शॉट भेजे और सवालों के जवाब मांगे। सुमन ने जवाब भेज दिए, लेकिन बाद में शक होने पर पुलिस के पास जाने लगीं, लेकिन उससे पहले बॉबी पंवार से बात की, आरोप है कि बॉबी ने उन्हें पुलिस में जाने से रोक दिया और पेपर लीक का मुद्दा बनाकर प्रचारित किया। एसएसपी ने दावा किया कि इस कांड की तीन प्रमुख कड़ियों का खुलासा हो चुका है, महिला प्रोफेसर सुमन साजिश का शिकार हुईं या इरादतन साजिश में शामिल रही हैं, यह खालिद से पूछताछ में स्पष्ट हो जाएगा।

    सबसे गंभीर सवाल, जैमर कैसे फेल हुआ
    पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल यह उठा है कि हरिद्वार के परीक्षा सेंटर से पेपर बाहर कैसे आया, जबकि वहां मोबाइल नहीं जा सकता। इस कारण सेंटर में जाने वाले अभ्यार्थियों की पुलिस जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरा बड़ा सवाल जैमर पर उठा है कि जब सभी सेंटर पर जैमर ऑन होने से मोबाइल के सिग्नल ठप हो जाते हैं तो उस सेंटर से पेपर के स्क्रीन शॉट कैसे लीक हुए। इस सवाल पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है, इसकी जांच की जा रही है, आशंका है कि उस सेंटर पर तैनात कर्मियों की भूमिका हो सकती है। जैमर को नाकाम साबित करने में कोई तकनीकी सहयोग दिया गया लगता है, इस पर जांच की जा रही है।

    हाकम भेजा गया जेल, उसके पुराने हाकिम खोजेगी पुलिस
    हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को अदालत ने रविवार को जेल भेज दिया। दूसरी ओर पुलिस उसके पुराने हाकिमों का पता लगाने में जुट गई है, जो साल 2022 में उसके साथ पकड़े गए थे। इनमें परीक्षा नियंत्रक, पूर्व अध्यक्ष, सेक्शन ऑफिसर्स आदि शामिल थे। उस दौरान सचिव व अन्य अधिकारियों के खिलाफ विजलेंस जांच भी हुई थी। इन सभी को 13 महीने जेल में रहने बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। ये सभी आरोपी एक बार फिर एसटीएफ की रडार पर हैं। आशंका है कि हाकम की तरह वे भी परीक्षा में सेंध लगाने या अभ्यार्थियों को झांसा देकर रुपये ऐंठने की साजिश में शामिल हो सकते हैं। दोनों आरोपियों को दोपहर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां पुलिस के अनुरोध पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों से शुरुआती पूछताछ पूरी हो चुकी है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ा जा रहा है। आगे आवश्यकता होने पर आरोपियों को रिमांड पर लिया जा सकता है।

    सभी युवाओं से अपील करेंगे कि परीक्षा की शुचिता बरकरार है। यह कुछ लोगों से जुड़ा मामला है, इसलिए किसी के बहकावे में आकर ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो, पुलिस सोमवार तक पूरा घटनाक्रम और स्पष्ट करेगी।
    – अजय सिंह, एसएसपी

    उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन

    February 24, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read4
    Read More

    केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

    February 23, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार

    February 20, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read26
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.