Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    • चारधाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
    • औली में रोमांच का आगाज… National Skiing Championship 2026 में चरम पर रोमांच
    • Uttarakhand : राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप में पंतनगर का परचम
    • Uttarakhand : दुग्ध मूल्य संवर्धन से जनजातीय महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 19
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    कवर स्टोरी

    AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता

    रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का बड़ा एलान किया। उन्होंने वादा किया कि जियो की तरह एआई को भी सस्ता बनाएंगे। पीएम मोदी ने राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों से मुलाकात की। बृहस्पतिवार को प्लेनरी सेशन में उन्होंने युवा प्रतिभा की जमकर तारीफ की।
    teerandajBy teerandajFebruary 19, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    AI IMPACT SUMMIT 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक जगत के दिग्गजों को भारत में निवेश का खुला न्योता दिया। उन्होंने भारत को सस्ता, स्केलेबल और सुरक्षित एआई सॉल्यूशंस का प्राकृतिक केंद्र बताया। समिट के प्लेनरी सेशन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि एआई का असली प्रभाव तभी दिखेगा जब देश सहयोग से काम करेंगे। दूसरी ओर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का बड़ा एलान किया। उन्होंने वादा किया कि जियो की तरह एआई को भी सस्ता बनाएंगे। यह दो दिवसीय समिट बुधवार से शुरू हुआ, जिसमें पीएम मोदी ने राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों से मुलाकात की। बृहस्पतिवार को प्लेनरी सेशन में उन्होंने युवा प्रतिभा की जमकर तारीफ की।

    पीएम ने कहा, एआई के वास्तविक प्रभाव को समझने के लिए सही समय पर सही फैसले लेना जरूरी है। भारत भगवान बुद्ध की भूमि है जहां सही समझ से सही कर्म होते हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक सहयोग ने वैक्सीन से लेकर सप्लाई चेन तक सब संभव किया। एआई में भी यही रास्ता अपनाना होगा। पीएम मोदी ने भारत की ताकत रेखांकित की। कहा, हमारे पास डायवर्सिटी, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी है। यहां सफल एआई मॉडल दुनिया कहीं भी काम करेगा। उन्होंने तीन भारतीय कंपनियों के नए एआई मॉडल लॉन्च का जिक्र किया। ये युवाओं की प्रतिभा के प्रमाण हैं। पीएम ने डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया, डिलिवर टू द वर्ल्ड का मंत्र दिया। साथ ही सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर्स पर बने मजबूत इकोसिस्टम का उल्लेख किया। टेक दिग्गजों से निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि भारत मानवता के लिए समाधान देगा।


    ​
    समिट में भारत के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी धमाकेदार घोषणा की। उन्होंने कहा, एआई का स्वर्णिम दौर अभी बाकी है। दुनिया दोराहे पर है। महंगा कंट्रोल्ड एआई या सस्ता सबके लिए। हम जियो की तरह एआई कॉस्ट कम करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और जियो इस साल से शुरू कर अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करेंगे। यह निवेश एआई इंफ्रा, क्लाउड और सॉवरेन कंप्यूट पर होगा। अंबानी ने जोर दिया कि एआई राष्ट्र-निर्माण का साधन बनेगा।

    सुंदर पिचाई के साथ पीएम मोदी।

    ​
    भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल ने एआई की ताकत बताई। कहा कि हेल्थकेयर, शिक्षा, डीप रिसर्च और मेडिकल साइंस में तेजी आएगी। उनकी कंपनी में एआई ग्राहक सेवाओं, नेटवर्क डिजाइन और मैनेजमेंट को मजबूत कर रहा है। मित्तल ने भविष्यवाणी की कि एआई उद्योगों के कामकाज को बदल देगा।

    पीएम ने एआई के दुरुपयोग पर चेतावनी दी। डीपफेक से खुले समाजों में अस्थिरता फैलती है। उन्होंने मानव विजनपेश किया, जिसमें नैतिकता, नीतियां, जवाबदेही और संप्रभुता शामिल हैं। कहा, एआई का लोकतंत्रीकरण जरूरी है ताकि इंसान डेटा पॉइंट न बने। वैश्विक दक्षिण के लिए समावेशी बनाएं। एआई को साझा हित का वैश्विक उपकरण बनाने का संकल्प लिया। खाद्य पैकेटों जैसे लेबल एआई कंटेंट पर लगाने की वकालत की।

    AI IMPACT SUMMIT
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी

    February 17, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read714
    Read More

    जनगणना 2027 … उत्तराखंड की सीमाएं सील, 16 फरवरी से कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

    February 14, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj2 Mins Read5
    Read More

    बदलाव का एक वर्ष… कसौटी पर यूसीसी

    February 12, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj9 Mins Read719
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.