Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Tuesday, February 24
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    उत्तराखंड 360

    Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन

    teerandajBy teerandajFebruary 24, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के स्टीवेंसन स्टेडियम में Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने स्टेडियम में उपस्थित विद्यार्थियों और अधिकारियों के बीच खेल महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का मशाल के साथ प्रवेश विशेष आकर्षण रहा। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्टेडियम में उत्साह और रोमांच का माहौल बन गया। समारोह के दौरान ध्वजारोहण, चांसलर ट्रॉफी का अनावरण और स्मारिका विमोचन भी किया गया। इसके बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। एकरूप वेशभूषा और अनुशासित कदमताल ने दर्शकों का मन मोह लिया। मार्च पास्ट के उपरांत विद्यार्थियों ने खेल भावना, निष्पक्षता और ईमानदारी की शपथ भी ग्रहण की।

    राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि ये व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करें। 800 मीटर दौड़ में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों के जोश की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें बधाई दी।

    कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कुलसचिवों का आभार व्यक्त किया। कुलसचिव डॉ. दीपा विनय ने खेल महोत्सव की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी साझा की और बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को विविध खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

    722 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

    महोत्सव में 10 विश्वविद्यालयों के लगभग 722 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। 800 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अंकित नांग (सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा), द्वितीय स्थान आषिफ (देव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल) और तृतीय स्थान ललित सिंह (सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा) ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में नीतू (कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल) ने प्रथम, चाँदनी (संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार) ने द्वितीय और शीतल भट्ट (सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा) ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के अलावा विश्वविद्यालय के छात्रों को खेल महोत्सव का लोगो, शुभंकर और अल्पना डिजाइन के लिए भी सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण और आयोजन सचिव डॉ. ए.एस. जीना ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंचासीन अतिथियों में कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय डॉ. डी.एस. रावत, कुलसचिव एवं अध्यक्ष आयोजक मंडल डॉ. दीपा विनय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण और अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

    February 23, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार

    February 20, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read26
    Read More

    UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई

    February 19, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read22
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.