Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Uttarakhand High Court Shifting पर सियासत तेज, कोश्यारी ने सीएम को लिखा पत्र तो गोदियाल ने की गैरसैंण की वकालत
    कवर स्टोरी

    Uttarakhand High Court Shifting पर सियासत तेज, कोश्यारी ने सीएम को लिखा पत्र तो गोदियाल ने की गैरसैंण की वकालत

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का तर्क है कि हाईकोर्ट की स्थापना से क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा। यह निर्णय सौतेले व्यवहार से व्यथित गैरसैंणवासियों के लिए राहत भरा होगा।
    teerandajBy teerandajMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    गैरसैंण
    गैरसैंण की की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    उत्तराखंड हाईकोर्ट कहां स्थानांतरित हो, इस समय राज्य का सबसे हॉट टॉपिक है। आम से लेकर खास तक Uttarakhand High Court Shifting पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। अधिवक्ता, कर्मचारी संगठन मुखर हैं। वहीं, इस मुद्दे पर अब राजनीतिक हस्तियों की भी इंट्री हो गई है। कोई हल्द्वानी, गैरसैंण तो कोई ऋषिकेश में हाईकोर्ट स्थापित करने की वकालत कर रहा है। यह दिलचस्प होगा कि इस मुद्दे का कोई हल निकलेगा या मुद्दा ही बना रहेगा, जैसे पिछले पांच वर्षों से हो रहा है।

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हाईकोर्ट स्थापित करने की मांग करके उपेक्षा का दंश झेल रहे गैरसैंण के लोगों में एक उम्मीद जगा दी है। सचमुच ऐसा हो जाए जो राज्य गठन आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा गैरसैंण में बहुत कुछ बदल सकता है। यहां के लोगों का मानना है कि अगर यहां जज, बड़े-बड़े वकील रहने लगे तो उन्हें भी यहां की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इन समस्याओं के निराकरण की उम्मीद बंध जाएगी। विकास पर क्षेत्रीय असुंतलन भी खत्म हो सकता है। खैर, अभी तो यह मुंगेरीलाल के सपने सरीखे ही दिखते हैं। क्योंकि, जनप्रतिनिधियों को इस क्षेत्र की इतनी ही चिंता होती तो यहां के हालात इतने बदतर नहीं होते।

    Uttarakhand High Court Shifting : सुप्रीम कोर्ट जाएगा बार एसोसिएशन, कर्मचारी संगठनों का तेज हुआ विरोध

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का तर्क है कि हाईकोर्ट की स्थापना से क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा। यह निर्णय सौतेले व्यवहार से व्यथित गैरसैंणवासियों के लिए राहत भरा होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कहते हैं- राज्य गठन के समय गैरसैंण को राजधानी बनाने की बात हो रही थी। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि यह राज्य में पिछड़े क्षेत्रों में शीर्ष पर आता है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल, सड़क, पानी से महरूम यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार है। ऐसे में अगर यहां हाईकोर्ट बनता है तो इलाके का नक्शा बदल जाएगा।

    Uttarakhand High Court Shifting
    भराड़ीसैंण में विधानसभा के लिए निर्मित भवन

    गोदियाल कहते हैं- भराड़ीसैंण में विधानसभा के लिए निर्मित भवन में हाईकोर्ट स्थापित किया जाना चाहिए। कांग्रेस के शासन काल में इस भवन का निर्माण शुरू हुआ था। सरकार में आने के बाद भाजपा ने इसे बंद करा दिया। भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो गैरसैंण को ही स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट के लिए उचित स्थान देख लिया जाएगा।

    Uttarakhand High Court Shifting … आखिर हंगामा क्यों बरपा है, क्यों नहीं बन पा रही सहमति

    सीएम-पुष्कर-धामी-को-महाराष्ट्र-के-पूर्व-राज्यपाल-भगत-सिंह-कोश्यारी-का-पत्र

    वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम पुष्कर धामी को पत्र लिखकर नैनीताल की फुल बेंच हल्द्वानी में स्थापित करने का सुझाव दिया है। साथ ही कहा है कि राज्य में कोई संस्था कहां पर हो, यह तय करना विधानमंडल का अधिकार है, न कि हाईकोर्ट का। हाईकोर्ट के मौखिक आदेश को कोश्यारी विधानमंडल के सांविधानिक अधिकार पर हस्तक्षेप मानते हैं। वह कहते हैं-ऐसे में कल कोई जनहित याचिका दायर करने वाला कोर्ट पहुंच कर यह मांग करने लगे कि फलां तहसील, संस्था या विभाग का कार्यालय अमुक जगह होना चाहिए। ऐसे में तो सांविधानिक संकट खड़ा हो जाएगा। हालांकि, वह न्यायालय के प्रति सम्मान जताते हुए यह भी कहा कि पूर्व में हाईकोर्ट भी गौलापार में चिह्नित भूमि पर सहमति जता चुका था। सरकार को इस मुद्दे पर फैसला करना चाहिए। गौलापार के पक्ष में वह कहते हैं कि पंतनगर हवाईअड्डा होने के कारण आवागमन भी सुगम है। अगर अब फैसला बदला जाता है तो क्षेत्र में असंतोष फैल सकता है।

    सीएम-पुष्कर-धामी-को-महाराष्ट्र-के-पूर्व-राज्यपाल-भगत-सिंह-कोश्यारी-का-पत्र.jpg

    Uttarakhand News : क्यों खाली हो रहा कुमाऊं, नैनीताल से एक के बाद एक शिफ्ट हो रहे सरकारी दफ्तर

    उत्तराखंड क्रांति दल भी गैरसैंण के समर्थन में उतरा
    गैरसैंण में हाईकोर्ट की स्थापना के पक्ष में उत्तराखंड क्रांति दल भी उतर आया है। अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत कहते हैं कि आमजन के इस आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल पूरजोर समर्थन करेगी। वह कहते हैं- गैरसैंण उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़ा सवाल है। पर्वतीय क्षेत्र का विकास किए बिना राज्य गठन का उद्देश्य कभी पूरा नहीं होगा। जब तक गैरसैंड स्थायी राजधानी नहीं बन जाती तब तक भराड़ीसैंण में बना विधानसभा का इस्तेमाल हाईकोर्ट के लिए किया जा सकता है।

    कभी स्थायी राजधानी का था दावेदार…अब बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा

    उत्तराखंड राज्य के मांग को लेकर हुए आंदोलन में केंद्र बिंदु रहा गैरसैंण की उपेक्षा किसी से छिपी नहीं है। कुछ माह पहले चुनाव की ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए गई तीरंदाज लाइव की टीम के सामने लोगों का दर्द झलक उठा था। बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेल रहे लोगों ने यहां तक कहा था कि उन्हें राजधानी का दर्जा नहीं चाहिए। हमें बस बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं। यहां एक भी अस्पताल ऐसा नहीं है जहां महिला का प्रसव ऑपरेशन से हो सके। हमें श्रीनगर जाना पड़ता है। कई बार जान पर बन आती है।

    क्या है मामला
    दरअसल, मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने 8 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान आईडीपीएल ऋषिकेश में हाईकोर्ट  स्थापित करने के लिए मौखिक तौर पर कहा था। इसके बाद से ही यह मुद्दा फिर गरमा गया है। हाईकोर्ट ने शासन से इस मामले में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तमाम संगठन इसके पक्ष-विपक्ष में उतर आए।

    Gairsain news Uttarakhand High Court Shifting
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?

    October 9, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj6 Mins Read36
    Read More

    महामारी से घातक Obesity

    October 7, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj5 Mins Read2K
    Read More

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.