Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Chardham Yatra: प्रशासन कह रहा अब तक 11 की जान गई, अखबार ने छापा 10 की मौत, पत्रकार पर एफआईआर, विरोध शुरू
    कवर स्टोरी

    Chardham Yatra: प्रशासन कह रहा अब तक 11 की जान गई, अखबार ने छापा 10 की मौत, पत्रकार पर एफआईआर, विरोध शुरू

    प्रशासन का दावा, दैनिक भास्कर के पत्रकार मनमीत रावत की Chardham Yatra पर लिखी ग्राउंड रिपोर्ट गलत और भ्रामक, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध। आज डीजीपी से मिलेंगे।
    teerandajBy teerandajMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की अव्यवस्थाओं को रिपोर्ट करने पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने इस कार्रवाई पर रोष जताया है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार मनमीत रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर जो ग्राउंड रिपोर्ट दी है, वह गलत और भ्रामक है। अखबार में 15 मई को ‘चारधामः 45 किमी का जाम, लोग 25 घंटे से फंसे, दर्शन के इंतजार में 10 की मौत’ शीर्षक से एक समाचार छपा है, जो कि मनमीत की बाईलाइन है।

    दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट –

    गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अखबार ने गंगोत्री-यमुनोत्री रूट पर 10 लोगों की मौत की सूचना दी है, जो कि गलत है। अभी तक कितने लोगों की जान गई है, इस सवाल के जवाब में गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 11 लोगों की जान गई है।

    #WATCH | Uttarakhand | Commissioner Garhwal Division, Vinay Shankar Pandey says “11 people have died so far during the Char Dham Yatra…Today, a meeting was held regarding the Char Dham Yatra under the chairmanship of the Chief Secretary. It came to light that offline passengers… pic.twitter.com/n0we1ce07C

    — ANI (@ANI) May 15, 2024

    वहीं, अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर मनमीत रावत ने कहा कि उनके पास मारे गए लोगों की पूरी सूची है, उन्होंने गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा सरकार से भी इसकी पुष्टि करा ली है। मनमीत का कहना है कि यह समाचार लगभग सभी अखबारों में छपा है लेकिन उन पर ही इसे लेकर कार्रवाई की गई है। उनके मुताबिक, यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले कुछ लोगों का ब्यौरा इस प्रकार है –

    • विमला (69) पत्नी प्रमेश चंद, निवासी प्रतापगढ़, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश
    • राम गोपाल (71) पुत्र विश्वनाथ, निवासी सागर, मध्य प्रदेश
    • संपत्ति बाई (62) पत्नी मोहन लाल, निवासी नीमच, मध्य प्रदेश
    • राम प्रसाद (51) पुत्र कन्हैया लाल, इंदौर, मध्य प्रदेश (यमुनोत्री पैदल मार्ग)
    • विष्णु कुमार भामा (54) कल्याणपुरी, जयपुर, राजस्थान
    • सूर्यकांत खामर (73) निवासी गांधी नगर, गुजरात
    • दक्षा बेन पटेल (68) पत्नी घनश्याम पटेल, निवासी कठवाड़ा अहमदाबाद, गुजरात (यमुनोत्री पैदल मार्ग)
    • शोभा आर ताम्भा (76) पत्नी राजशेखर निवासी कोम्बा मार्गो, गोवा (गंगोत्री धाम)
    • प्रेम सिंह (58) पुत्र दयाराम, निवासी ग्राम खांसी, नौगांव, उत्तरकाशी (जानकी चट्टी)

    फेक न्यूज या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    इस बीच, देहरादून में सचिवालय में चारधाम यात्रा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्पष्ट किया है कि फेक न्यूज या वीडियो के माध्यम से यात्रा को बदनाम करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

    पत्रकार यूनियन ने जताया विरोध, आज डीजीपी से मिलेंगे

    मनमीत रावत के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर पत्रकारों ने रोष जताया है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी और प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी यूनियन पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी भर्त्सना करती है। यूनियन इस मामले को लेकर 16 मई को पुलिस मुख्यालय जाकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है। यूनियन से जुड़े पत्रकारों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पुलिस हेड क्वॉर्टर पहुंचने को कहा गया है।

    भाकपा (माले) उत्तराखंड के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने एक बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार और उसकी संस्थाएं उत्तराखंड में पत्रकारों को निशाना बना रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही केदारनाथ में सोने के पीतल हो जाने के मामले में स्वतंत्र पत्रकार गजेंद्र रावत के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि उक्त प्रकरण को उठाने वाले गजेंद्र रावत कोई पहले व्यक्ति नहीं थे। लेकिन लिखने-बोलने वालों को धमकाने के लिए ही उन पर मुकदमा दर्ज किया गया।

     

    Baramasa Chardham Yatra FIR FIR against journalist Gangotri Garhwal Commissioner Goa Journalist Madhya Pradesh Rajasthan Uttarkashi district administration Yamunotri
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

    February 24, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन

    February 24, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read4
    Read More

    केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

    February 23, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.