Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»मशहूर गायिका Alka Yagnik ने क्यों कहा- बहुत तेज आवाज में संगीत न सुनें, ज्यादा देर तक हेडफोन न लगाएं
    उत्तराखंड 360

    मशहूर गायिका Alka Yagnik ने क्यों कहा- बहुत तेज आवाज में संगीत न सुनें, ज्यादा देर तक हेडफोन न लगाएं

    मशहूर सिंगर अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है। यह खबर वायरल होते ही उनके करोड़ों प्रशंसक हक्का-बक्का हो गए। वायरल अटैक की वजह से यह हुआ है। इस समस्या को सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस कहते हैं।
    teerandajBy teerandajJune 19, 2024Updated:June 22, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Alka-Yagnik
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    हर घर में बड़े-बुजुर्ग यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि ज्यादा देर तक तेज आवाज में गाना न सुनें, हेडफोन हमेशा न लगाएं। ज्यादातर युवा ऐसी बातों को अनसुनी कर देते हैं। अपनी आवाज से पिछले तीन दशकों से लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं Alka Yagnik ने भी लोगों से यही अपील की। दरअसल, बात यह है कि मशहूर सिंगर अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है। यह खबर वायरल होते ही उनके करोड़ों प्रशंसक हक्का-बक्का हो गए। वायरल अटैक की वजह से उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है। इसके बाद लोग इंटरनेट पर उस कारण को खूब खोज रहे हैं जिसके कारण सिंगर को सुनाई देना बंद हो गया है।

    पति-पत्नी और High Blood Pressure … गजब कनेक्शन

    प्रशंसकों, फॉलोअर्स और दोस्तों को संबोधित इस पोस्ट में अलका याग्निक ने लिखा- कुछ हफ्ते पहले विमान से उतरते समय मुझे अचानक एहसास हुआ कि मैं कुछ भी नहीं सुन पा रही हूं। इस घटना के बाद कई हफ्तों तक काफी धैर्य रखने के बाद मैं अब चुप्पी तोड़ना चाहती हूं। मैं अपने सभी दोस्तों और शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि क्यों मैं लंबे समय से दिखाई नहीं पड़ रही हूं।

    अलका याग्निक ने आगे कहाकि जांच के बाद मेरे डॉक्टरों ने पता लगाया है कि मुझे एक सेंसरी न्यूरल हीयरिंग लॉस यानी सुनाई देना बंद हो गया है। यह एक दुर्लभ लक्षण है। वायरल अटैक की वजह से यह हुआ है। मैं इस अप्रत्याशित झटके के लिए तैयार नहीं थी। मैं अब इसे धीरे-धीरे स्वीकार कर रही हूं। कृपया मेरे लिए अपनी प्रार्थनाएं जारी रखें। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा -मैं अपने प्रशंसकों और युवा सहयोगियों को बहुत तेज संगीत और हेडफोन के खतरों के बारे में चेतावनी देना चाहती हूं। किसी दिन मैं आप लोगों से अपने पेशेवर जीवन के जोखिमों के बारे में बात करना चाहूंगी। मैं आपके प्यार और समर्थन से आपके पास वापस आऊंगी। इस कठिन समय में आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

    सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस क्या है?
    अमेरिकन स्पीच लैंग्वेज हियरिंग एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, इस प्रकार का बहरापन तब होता है जब आंतरिक कान को क्षति पहुंचती है या चोट लगती है। कान के अंदरूनी हिस्से की नसों में रुकावट के कारण मस्तिष्क से संचार में बाधा उत्पन्न होती है। कुछ लोगों के लिए हल्की आवाजें सुनना मुश्किल हो जाता है। तेज आवाजें दबी-दबी सुनाई देती हैं। चिकित्सक इस बीमारी के बारे में बताते हैं- कान से दिमाग तक संदेश पहुंचाने वाली नसों में क्षति की वजह से धीरे-धीरे या अचानक से सुनने की क्षमता खो सकती है। इस समस्या को ”सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस” भी कहते हैं।’ यह हियरिंग लॉस अक्सर स्थायी होता है और इसे चिकित्सा या सर्जरी से ठीक नहीं किया जा सकता।

    Alka Yagnik

    क्यों होती है यह बीमारी
    अमेरिकन वेबसाइट के मुताबिक, इस प्रकार का बहरापन, आनुवंशिकता, बढ़ती उम्र, सिर पर चोट, आंतरिक कान की संरचना में गड़बड़ी या तेज आवाज में लगातार गाना सुनना या विस्फोट सुनने के कारण हो सकता है।

    इस बीमारी के लक्षण

    • आवाज धुंधली और स्पष्ट न सुनाई देना
    • उच्च आवृत्ति की आवाजें, जैसे बच्चों की आवाज, पक्षियों की चहचहाहट, या दरवाजे की घंटी सुनने में कठिनाई होती है।
    • वार्तालाप में समस्या आती है, विशेष रूप से शोरगुल वाले स्थानों में बातचीत को समझने में कठिनाई होती है।
    • कान बजने या कान में घंटी बजने जैसा महसूस होता है।

    बीमारी के कारक

    • उम्र बढ़ने के साथ कान की नसें कमजोर हो जाती हैं।
    • लगातार तेज आवाज़ों में रहने से कान के अंदर के सेंसरी सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है।
    • कुछ लोगों में यह समस्या वंशानुगत होती है।
    • संक्रमण जैसे मैनिंजाइटिस, मंप्स, और अन्य वायरल संक्रमण से कान की यह बीमारी हो सकती है।
    • सिर पर चोट लगने से कान के अंदर के हिस्से को नुकसान हो सकता है।

    ऐसे करें बचाव

    • तेज आवाज वाले स्थानों, लाउड म्यूजिक और लंबे समय तक ईयरफोन के इस्तेमाल से बचें।
    • कानों की नियमित सफाई और संक्रमण से बचाव के उपाय करें।
    • हेडफोन या इयरफोन का उपयोग करते समय आवाज का स्तर कम रखें और लंबे समय तक उपयोग से बचें।
    • बुजुर्गों को नियमित रूप से कान की जांच करानी चाहिए।
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj5 Mins Read2
    Read More

    किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj6 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.