कैंची धाम के पास हादसा : पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह यूपी के पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन की मौत हो गई। पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को भवाली सीएचसी भेजवाया। सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल आने तक गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी ने दम तोड़ दिया। साथ ही पांचों घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कोहरा और तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंका है। जांच की जा रही है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
घायलों के नाम
ऋषि पटेल उम्र 7 पुत्र राहुल पटेल
स्वाति उम्र 20 पुत्री भूप राम
अक्षय उम्र 20 पुत्र चंदन सिंह पटेल
ज्योति उम्र 25 पत्नी करन
करन 25 पुत्र जितेंद्र चालक
राहुल पटेल उम्र 35 पुत्र भूप राम
यह भी पढ़ें : जयमित्र सिंह बिष्ट … हिमालय की 30 साल की साधना










