Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य गठन का किया था विरोध, युवाओं पर चलवाई थीं गोलियां, भाजपा ने किया था गठन : अमित शाह
    कवर स्टोरी

    कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य गठन का किया था विरोध, युवाओं पर चलवाई थीं गोलियां, भाजपा ने किया था गठन : अमित शाह

    उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह ने सीएम पुष्कर धामी की UCC लागू करने के लिए सराहना की
    teerandajBy teerandajApril 16, 2024Updated:April 17, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    amit shah said on Vibrant villages
    अमित शाह ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज से होगा उत्तराखंड का विकास
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    उत्तराखंड में चुनावी रैली करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य बनाने का विरोध किया था। युवाओं पर गोलियां चलवाईं थीं। भाजपा ने राज्य बनाया। अब उसे विकसित करने का काम भी कर रही है। शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान 53 हजार करोड़ रुपये उत्तराखंड को दिए थे। जबकि, मोदी सरकार ने एक लाख 66 हजार पांच सौ करोड़ रुपये उत्तराखंड के विकास पर खर्च किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि धामी सरकार ने यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच नौ सौ करोड़ खर्च कर यातायात सुगम बनाया। तीस राजमार्गों का हाल में ही उद्घाटन किया था। इसके अलावा रेलवे के विकास के लिए भी हजारों करोड़ रुपये खर्च किए।

     

    उत्तराखंड का यूसीसी पूरे देश में लागू होगा

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना के समय ही यह विचार था कि देश में एक विधान होना चाहिए। उत्तराखंड में UCC लागू कर पुष्कर सिंह धामी ने जनसंघ का यह सपना पूरा किया। अब उत्तराखंड का यूसीसी पूरे देश में लागू किया जाएगा। सबसे पहले समान नागरिक सहिंता लागू करने के लिए सीएम पुष्कर धामी का अभिनंदन करता हूं। हमने सीएए लाकर दूसरे देश में तकलीफ में जी रहे हिंदू भाई-बहनों को नागरिकता देने का काम किया है।

    amit shah ने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने का रोडमैप तैयार है। वाइब्रेंट विलेज  (Vibrant villages) से राज्य का तेजी से विकास होगा। सीमा से सटे गांवों में विकास होगा तो आबादी बढ़ेगी। यह मोदी की गारंटी है। मंगलवार दोपहर कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में वोट मांगे।

     

    amit shah

    कोटद्वार में अमित शाह ने रैली को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि धामी जी जब भी दिल्ली आते हैं उनके हाथ में एक लंबी लिस्ट होती है। वह अक्सर राज्य के लिए कुछ न कुछ लेकर जाते हैं। लेकिन, राज्य का विकास देखकर खुशी होती है। सीएम की मेहनत रंग ला रही है।

    देहरादून एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट होगा। किसी भी राज्य का विकास तभी होता है जब वहां पर्यटन की संभावनाएं हों। इसलिए मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर खूब काम कर रही है। अगर आप किसी से पूछेंगे कि देश का सबसे बड़ा रेल सुरंग मार्ग कहां है तो जवाब मिलेगा कि उत्तराखंड में है।

    अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, इंदिरा गांधी ने वादा किया था, वन रैंक-वन पेंशन देने का लेकिन, कांग्रेस ने इस पर कुछ नहीं किया। इस वादे को नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरा किया। देवभूमि का हर चौथा व्यक्ति मां भारती की सेवा कर रहा है। कश्मीर को बचाने के लिए सबसे ज्यादा अगर किसी ने लहू बहाया है वह पौड़ी-गढ़वाल के लोग हैं। बिपिन रावत जैसे योद्धा को अपमानित करने का काम कांग्रेस ने ही किया था।
    हमने धारा 370 को हटाया। पहले कांग्रेस की सरकार में आलिया, मालिया, जामालिया आते थे और बम धमाके कर वापस चले जाते थे। 2014 में मोदी की सरकार के आने के बाद वह भूल गए कि मोदी आ गया है। पुलवामा हमला हुआ। जवाब में 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का सफाया कर दिया गया।

     

     

    amit shah
    अमित शाह की रैली में जुटी भीड़।

     

    पांच सौ साल बाद रामलला मंदिर में मनाएंगे अपना जन्मदिन

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्री राम से करते हुए कहा कि आज अष्टमी है। कल रामनवमी है। रामलला पांच सौ सालों बाद अपना जन्मदिन टेंट की बजाय भव्य मंदिर में मनाएंगे। उस क्षण पूरा देश रोएंगा। कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्षों से मंदिर का मुद्दा लटकाने का काम किया। लेकिन, मोदी सरकार ने पांच वर्ष के भीतर ही भूमि पूजन से लेकर प्राण प्रतिष्ठा का काम पूरा किया।

    17 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे जनसभा
    लोकसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन अनुराग ठाकुर चकराता में जनसभा करेंगे। इसके अलावा सहसपुर में एक रोड भी होगा। बतादें कि राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्य में सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी दो बार चुनावी रैली कर चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कई जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रत्याशियों के पक्ष में सभा कर चुके हैं। अब देखना है कि जनता जनार्दन किसे राजतिलक लगाती है।

    amit shah in uttarakhand bjp news uttarakhand UCC Uttarakhand News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?

    October 9, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj6 Mins Read35
    Read More

    महामारी से घातक Obesity

    October 7, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj5 Mins Read2K
    Read More

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.