उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित देश के सर्वाधिक मूल्यवान निगमों में से एक ONGC (तेल एवं प्राकृतिक गैस लिमिटेड) को दिल्ली भेजने की तैयारी हो रही है। चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो चुका है। विरोध के स्वर भी मुखर हो चुके हैं। ओएनजीसी स्टाफ यूनियन ने सीएम पुष्कर धामी को एक पत्र लिखा है। यूनियन ने सीएम से आग्रह किया है कि वह इस मामले में दखल दें। पिछले एक दशकों में कई महत्वपूर्ण मुख्यालय दिल्ली या अन्यत्र स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टाफ यूनियन के महामंत्री अजय शर्मा ने सीएम से मुलाकात…
Author: teerandaj
आज से करीब 37 साल पहले चीन सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी गांव का निम्न मध्यवर्गीय परिवार का 22-23 साल का एक युवक दिल्ली पहुंचता है। पिथौरागढ़ का यह क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ऐसे में 37 वर्ष पहले वहां की दशा के बारे में आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं। हिमालय की गोद से कंक्रीट के शहर में कदम रखते हुए उसके मन में एक उधेड़बुन चल रही थी, इस महानगर में उसका क्या होगा। ठिकाना न कोई जानने वाला। चूंकि, युवक पहाड़ी था। उसकी रगों में जो खून दौड़ रहा था, उसके गुणसूत्र…
उत्तराखंड के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। हाल में जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में सर्वाधिक 7.11 फीसदी महंगाई की दर है। जबकि, Inflation Rate in Uttarakhand महज 3.6 फीसदी है। इस तरह उत्तराखंड देश में कम महंगाई के मामले में तीसरे स्थान पर है। यह आंकड़ा आने के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार खासी गदगद है। वह अपनी नीतियों को श्रेय दे रही है। कहा जा रहा है कि जब बाकी राज्यों के महंगाई दर बढ़ रही है तो वहीं उत्तराखंड में इसपर नियंत्रण लोगों को खासी राहत देने वाला…
Rishikesh AIIMS में सामान्य दिनों की तरह मरीज बेड पर थे। तमीरदार उनकी देखभाल में लगे थे। इतने में बड़ी संख्या में पुलिस वाले, इनमें कुछ सादी वर्दी में थे, वार्ड में लोगों को किनारे करने लगे। कुछ ही पल में पुलिस की एक गाड़ी दनदनाते हुए वार्ड में से गुजर गई। मरीज हक्काबक्का थे। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था कि क्या हो रहा है। शायद ऋषिकेश एम्स के इतिहास में यह पहली बार हो रहा था। चौथी मंजिल तक पुलिस की गाड़ी पहु्ंची हो। क्या है मामला दरअसल, एम्स की एक महिला चिकित्सक ने नर्सिंग ऑफिसर पर…
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को लू (heat stroke) लगने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। Heat Stroke Shah Rukh Khan सूर्खियों में है। वैसे तो हर गर्मी के मौसम में लू लगने के मामले आते रहते हैं। लेकिन, इस बार मामला shah rukh khan से जुड़ा होने के बाद लोग इस पर विशेष तौर पर चर्चा रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों लगती है लू- चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों के मुताबिक दो तरह के लू के मामले सामने आते हैं। पहला एक्सर्शनल हीट स्ट्रोक, जो ज्यादा गर्मी के कारण होता है। दूसरा, नॉन एक्सर्शनल हीट…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई वर्चुअली बैठक में बताया कि एक जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों (New Criminal Laws) के लिए राज्य पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों से इस संबंध में उनकी तैयारियों के बारे में पूछा था। एक जुलाई से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 लागू होने हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, कानूनों की जानकारी के संबंध में सभी प्रशिक्षण 20 जून तक पूरे हो जाएंगे। सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर अपडेट का प्रशिक्षण…
ICMR ने वजन घटाने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) की ओर से दिए गए सुझाव के मुताबिक, वजन घटाने वाला आहार 1000 किलो कैलोरी प्रतिदिन से कम किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए। कैलोरी कम होने पर स्वास्थ्य संबंधी कई दूसरी समस्याएं घेर लेंगी। आईसीएमआर का कहना है कि एक साथ ज्यादा वजन कम करने के नुकसान काफी हैं। साथ ही वजन कम करने के लिए दवाओं का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। हर हफ्ते आधा किलोग्राम वजन घटाना सुरक्षित है। यह कहना है भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) का।…
देवभूमि में जन्में महान कवि सुमित्रानंदन पंत हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में एक हैं। उत्तराखंड में जन्म लेने के कारण ही शायद वह प्रकृति के सुकुमार कवि के रूप में विख्यात हुए। उनकी जन्मभूमि उत्तराखंड थी मगर कर्मभूमि उन्होंने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) को बनाया। पंत को लेकर अनेक किस्से हैं, जिन्हें साहित्य की दुनिया में बड़े चाव के साथ कहा व सुना जाता है। आज यानी 20 मई को जयंती के अवसर पर पंतजी से जुड़ा एक रोचक किस्सा- पूरी दुनिया को मालूम है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नामकरण पंत जी ने…
देश में हर जगह रील बनाने का चलन जोरों पर है। मौका कोई भी हो, कुछ लोग रील बनाने से नहीं चूकते हैं। मरनी, करनी, यहां तक मंदिरों में भगवान के दर्शन के समय भी। Reel Controversy बढ़ती जा रही है। नौबत यहां तक पहुंच चुकी है कि चारधाम यात्रा पर रील बनाने को लेकर बकायदा दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक मंदिरों की 50 मीटर रेंज में रील और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मंदिरों में रील बनाने के कई मामले सामने आ चुके…
WHO ने डेंगू की रोकथाम के लिए बनाई गई dengue vaccine टाक-003 को मान्यता दे दी है। यह टीका जापान की दवा बनाने वाली कंपनी टकेडा ने हैदराबाद स्थित भारतीय दवा निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल ई के सहयोग से तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें डेंगू का कारण बनने वाले वायरस के चार सीरोटाइप के संस्करणों को कमजोर करने की ताकत है। कंपनी की ओर से यह भी दावा किया गया है कि टीका 54 महीनों तक डेंगू बुखार से सुरक्षा करेगा। टीके की दो खुराक होगी। दोनों के बीच तीन महीनों का अंतराल रखना होगा। विश्व में हर…
मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) वर्ल्ड चैंपियन Angad Bisht पर पूरे भारत की नजर होगी जब वो चीन के शंघाई में रविवार को अपनी फाइट लड़ेंगे। अंगद Road To UFC में भाग लेने के लिए चीन के शंघाई पहुंचे हैं। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के फाइटर हिस्सा ले रहे हैं। इसे लेकर दुनिया भर के मार्शल आर्ट प्रेमियों में गजब का उत्साह है। उत्तराखंड के युवा उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब उनका अंगद रिंग में अपना कमाल दिखाएगा। शुरुआती दौर में पूरे एशिया से 32 मिक्स मार्शल आर्ट एथलीट चार वेट कैटेगिरी में मुकाबला करेंगे। 32 एथलीट्स…
पिरूल ( pirul) यानी चीड़ की पत्तियां इन दिनों देश में खूब चर्चा का विषय है। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग का बड़ा कारण इन्हें माना जा रहा है। जंगल में पेड़ हैं तो पत्तियां होंगी ही। सवाल यह है कि अगर इसका सही इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह विनाश का कारण नहीं बल्कि रोजगार देने वाली हो जाएंगी। पुष्कर धामी सरकार ने अब जंगलों को आग से बचाने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ योजना चला रही है। पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये प्रति किलो की दर से पिरूल खरीदे जा रहे हैं। इसके लिए सरकार ने…
चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की अव्यवस्थाओं को रिपोर्ट करने पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने इस कार्रवाई पर रोष जताया है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार मनमीत रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर जो ग्राउंड रिपोर्ट दी है, वह गलत और भ्रामक है। अखबार में 15 मई को ‘चारधामः 45 किमी का जाम, लोग 25 घंटे से फंसे, दर्शन के इंतजार में 10 की मौत’ शीर्षक से एक समाचार छपा है, जो कि…
उत्तराखंड हाईकोर्ट कहां स्थानांतरित हो, इस समय राज्य का सबसे हॉट टॉपिक है। आम से लेकर खास तक Uttarakhand High Court Shifting पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। अधिवक्ता, कर्मचारी संगठन मुखर हैं। वहीं, इस मुद्दे पर अब राजनीतिक हस्तियों की भी इंट्री हो गई है। कोई हल्द्वानी, गैरसैंण तो कोई ऋषिकेश में हाईकोर्ट स्थापित करने की वकालत कर रहा है। यह दिलचस्प होगा कि इस मुद्दे का कोई हल निकलेगा या मुद्दा ही बना रहेगा, जैसे पिछले पांच वर्षों से हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हाईकोर्ट…
Uttarakhand High Court Shifting मामले में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित कर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। हाईकोर्ट खंडपीठ के मौखिक आदेश का ध्वनिमत से विरोध करते हुए यह प्रस्ताव पारित किया गया है। बतादें कि उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने पिछले दिनों एक मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय की बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने का मौखिक निर्देश दिया था। इसके बाद से ही राज्य में यह मुद्दा बेहद गरम है। आक्रोश का आलम यह है कि जब खंडपीठ ने यह आदेश दिया तो बार…
उत्तराखंड में RTE Admission में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में इस बार 11347 सीटें कम हुईं हैं। जिन शिक्षा अधिकारियों पर इस कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वह बेफिक्र हैं। इन्होंने समय पर स्कूलों को आरटीई के दायरे में लाने की न कोशिश की न ही मॉनिटरिंग। इसका परिणाम सबके सामने है। उत्तराखंड में RTE की सीटों में भारी कमी दर्ज की गई। बतादें कि यह योजना…






















