Chamoli Avalanche : रविवार को लापता चारों मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए। शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है। इसी के साथ रेस्क्यू अभियान पूरा हुआ। 54 मजदूरों में 8 की मौत हो गई। 46 सकुशल बचा लिए गए। चार की इलाज के दौरान मौत हुई है। दरअसल, पहले खबर आई थी 57 लोग फंसे हैं। बाद में पता चला कि यह संख्या 55 है। दो मजदूर छुट्टी पर गए थे। अब पता चला रहा है कि एक अन्य मजदूर भी छुट्टी पर गया था। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। इससे पहले रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से चमोली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें : पहाड़ों पर स्टार्टअप के लिए सुहाना नहीं है मौसम
इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम धामी ने बताया कि जिन मजदूरों की जान गई है उनका पार्थिव शरीर उनके घर सम्मान के साथ भेजा जाएगा। सीएम धामी ने बताया कि भूस्खलन से घटनास्थल के आसपास के इलाकों के संपर्क कट गए हैं। उनसे संपर्क की कोशिश की जा रही है। आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत विभागों के 200 से ज्यादा लोग बचाव अभियान में जुटे थे।
LIVE: आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून में प्रेस वार्ता https://t.co/8Z4teKsvxj
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 2, 2025
रविवार को मिले मजदूरों के नाम
2. अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल, बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश।
3. हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।
4. अरविंद (43) पुत्र देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून।
2 Comments
Pingback: नया शोध ... क्या पूरा तटीय इलाका जलमग्न हो जाएगा? - तीरंदाज़
Pingback: योग महोत्सव : योग हमारे राष्ट्रवाद व आत्मा के विश्वास का प्रतीक