Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    • चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, श्रद्धालु उत्साहित
    • उत्तराखंड इकोनॉमिक सर्वे: 3.81 लाख करोड़ की हुई आर्थिकी, 4 साल में 1.5 गुना बढ़ी GSDP
    • Tharali Forest Fire… 20 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र राख, गांवों और गोशालाओं पर मंडराया खतरा
    • कैसे अभेद्य सुरक्षा के बीच ढेर हुए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई
    • नंदा गौरा योजना : सीएम धामी ने 33 हजार से अधिक बालिकाओं के खातों में 145.93 करोड़ रुपये भेजे
    • नयार वैली फेस्टिवल का आगाज, पर्यटन को नई रफ्तार
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Saturday, March 7
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, श्रद्धालु उत्साहित
    उत्तराखंड 360

    चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, श्रद्धालु उत्साहित

    teerandajBy teerandajMarch 6, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    उत्तराखंड में होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च यानी आज से शुरू हो गई। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार भी पंजीकरण को अनिवार्य रखा है। शुक्रवार को वेबसाइट खुलते ही ऑनलाइन पंजीकरण होने लगे। हालांकि, अभी कोई आकंड़ा जारी नहीं किया गया है मगर कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पहले दिन ज्यादा पंजीकरण होने की संभावना है।

    यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के चारधाम पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि इस बारश्रद्धालुओं को पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा श्रद्धालु Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान यात्रियों को अपना सही मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ी मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े, छाता, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ रखें। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देना भी आवश्यक होगा। विशेष रूप से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

    स्वच्छता बनाए रखने की अपील
    प्रशासन ने यह भी कहा है कि श्रद्धालु यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखें और गंदगी न फैलाएं। प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की गई है। साथ ही वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। जो श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही टिकट बुक करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने या वीआईपी दर्शन कराने का दावा करने वाले अनधिकृत लोगों से सावधान रहें। चारधाम यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए पर्यटन विभाग ने 24×7 टोल-फ्री नंबर 0135-3520100 जारी किया है। इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

    उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    March 6, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read542
    Read More

    उत्तराखंड इकोनॉमिक सर्वे: 3.81 लाख करोड़ की हुई आर्थिकी, 4 साल में 1.5 गुना बढ़ी GSDP

    March 5, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read541
    Read More

    Tharali Forest Fire… 20 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र राख, गांवों और गोशालाओं पर मंडराया खतरा

    March 5, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.