पुष्कर सिंह धामी Cabinet के बहुप्रतीक्षित विस्तार के बाद अब CM धामी ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग मुख्यमंत्री धामी ने अपने ही पास रखे हैं। इनमें वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, राजस्व, पेयजल, ऊर्जा, खनन, आबकारी, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क शामिल हैं।
कुछ हैवीवेट मंत्रियों से अहम विभाग वापस ले लिए गए हैं। धन सिंह रावत से स्वास्थ विभाग हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया है। गणेश जोशी से ग्राम्य विकास लेकर नए मंत्री भरत चौधरी को दिया गया है। सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग हटाकर मदन कौशिक को सौंपा गया है।
हाल ही में धामी Cabinet में पांच नए मंत्रियों खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया है। इस प्रकार लंबे समय से धामी कैबिनेट की सभी सीटें पूरी भर ली गई हैं।
नए मंत्रियों में किसे क्या मिला?
खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग दिया गया है। मदन कौशिक को पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भरत चौधरी के पास ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग आया है। वहीं प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है। राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन विभाग सौंपा गया है।










