Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • देवभूमि परिवार विधेयक सदन में पेश, योजनाओं के लिए बनेगा एकीकृत परिवार डेटाबेस
    • केंद्र से Uttarakhand को शहरी भूमि व नियोजन सुधारों के लिए 264.50 करोड़ की विशेष सहायता
    • सीएम धामी ने कहा- हर Agniveer के भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
    • Uttarakhand Budget 2026-27 : सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, जानिए किसे क्या मिला
    • परिधि भंडारी … रचनात्मकता से बनाई पहचान
    • बबीता रावत… कोरोना में लौटी पहाड़ और बन गई रिवर्स पलायन की मिसाल
    • गिरिबाला जुयाल… 12 साल से रोज जाती हैं जेल…ताकि सुधर कर बाहर आएं बंदी
    • Women’s Day Special : समानता से सशक्तिकरण
    • International Women’s Day… श्रम का प्रतीक भी, नेतृत्व की परिभाषा भी
    • मंजू शाह … पिरुल से परवाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Tuesday, March 10
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»सीएम धामी ने कहा- हर Agniveer के भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
    उत्तराखंड 360

    सीएम धामी ने कहा- हर Agniveer के भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी

    teerandajBy teerandajMarch 10, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में Agniveer कैडेट्स के साथ संवाद किया। इस दौरान कैडेट्स ने उनसे विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे जिनका मुख्यमंत्री ने सहज और विस्तार से उत्तर दिया। संवाद के दौरान अग्निवीर कैडेट शंकर सिंह राणा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सैनिक परिवार से होने के कारण उन्होंने सेना के जीवन को करीब से देखा है ऐसे में क्या कभी उनका मन सेना में जाने का नहीं हुआ। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में जाना अन्य सेवाओं की तुलना में अत्यंत सम्माननीय माना जाता है। उन्होंने कहा कि भले ही वे सेना में नहीं जा सके, लेकिन अपने जीवन को एक सैनिक की तरह अनुशासित और समर्पित मानकर कार्य करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पिता के साथ रहते हुए उन्होंने सेना के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को नजदीक से देखा है। जिस प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ देश के सैनिक अपने दायित्व निभाते हैं, उसी भावना से वे प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। अग्निवीर कैडेट हिमांशु रौतेला ने मुख्यमंत्री से पूछा कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते वे अपने परिवार को कैसे समय दे पाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई व्यक्ति राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय होता है तो उसकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की पूरी जनता उनका परिवार है और सभी गांव उनके अपने गांव हैं।

    एक अन्य कैडेट ओपी कंडारी ने अग्निवीर सेवा पूरी होने के बाद रोजगार के अवसरों को लेकर सवाल किया। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में अग्निवीरों को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर अग्निवीर के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। कैडेट अमन सेमवाल ने मुख्यमंत्री से उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बने रहने का राज पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कार्य करने की ऊर्जा और प्रेरणा प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और आज कई क्षेत्रों में उत्तराखण्ड देश में अग्रणी स्थान पर है।

    इस अवसर पर अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सैनिक सीमांत और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा करते हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड की विशेषता है कि यहां लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना या अर्द्धसैन्य बलों में सेवाएं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें राज्य के वीर बलिदानियों की गौरवगाथाएं और स्मृतियां संजोई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे पूर्व सैनिकों को अपने अभिभावक के रूप में देखते हैं।

    उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    देवभूमि परिवार विधेयक सदन में पेश, योजनाओं के लिए बनेगा एकीकृत परिवार डेटाबेस

    March 10, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read5
    Read More

    केंद्र से Uttarakhand को शहरी भूमि व नियोजन सुधारों के लिए 264.50 करोड़ की विशेष सहायता

    March 10, 2026 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj2 Mins Read1
    Read More

    परिधि भंडारी … रचनात्मकता से बनाई पहचान

    March 9, 2026 स्पेशल By teerandaj7 Mins Read2
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.