कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार से मांग की है कि आपदा प्रभावित लोगों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। शुक्रवार को वह धराली से लौटकर आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह मांग की। वह काफी आक्रामक अंदाज में धामी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने यह भी दावा किया कि धाराली में अब भी मलबे के नीचे कई लोग दबे हैं। उनके शवों को निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। साथ ही वह प्रभावित लोगों को घर बनाने के लिए दिए गए पांच लाख रुपये के मुआवजे पर भी सवाल उठाया।
गणेश गोदियाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी के पदाधिकारियों संग धराली का दौरा किया था। वहां पर स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी। शुक्रवार को वहां से लौटकर आने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर बचाव कार्य में लापरवाही करने का आरोप लगाया। साथ ही गोदियाल ने आरोप लगाया कि जब हम वहां पीड़ितों का दुख दर्द बांटने के लिए तो सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया। इसके अलावा भी उन्होंने धामी सरकार पर कई आरोप लगाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे कई लोग अब भी दबे हुए हैं। उन्हें खोजने की कोशिश नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी भी है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए क्या पांच लाख रुपये में किसी के मकान बन सकते हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को वह धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र पहुंचे थे। वहां स्थितियों का जायजा लेने से पूर्व कांग्रेस जनों ने कुछ मिनटों के लिए आपदा में जान गंवा चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा।

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष काफी हमलावर नजर आए। उन्होंने सरकार से पूछा है कि क्या धराली में मलबे के नीचे दबे लोगों की खोज की जाएगी। क्या आपदा प्रभावितों की मदद की जाएगी।










