Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    • उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित : 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, January 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Ground Reality : ऐसे कैसे बढ़ेंगी बेटियां? मुनस्यारी में टीचर की नियुक्ति के लिए सड़क पर छात्राएं
    कवर स्टोरी

    Ground Reality : ऐसे कैसे बढ़ेंगी बेटियां? मुनस्यारी में टीचर की नियुक्ति के लिए सड़क पर छात्राएं

    यह खबर पहाड़ी इलाकों में शिक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता बता रही है। साथ ही शासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है। इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है कि स्कूल में बच्चे तो हैं पर शिक्षक नहीं हैं।
    teerandajBy teerandajAugust 26, 2024Updated:August 26, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Ground Reality : बेटियों को पढ़ाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी जोर देते हैं। बेटियों की शिक्षा के लिए देश में तमाम योजनाएं भी हैं। लेकिन, पहाड़ों का हाल इससे काफी जुदा है। यहां स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। बेटियां पढ़ेंगी कैसे? मुनस्यारी के बालिका इंटर कॉलेज नमजला की बेटियां इसके लिए सड़क पर उतर आई हैं। धरना पर बैठीं, प्रदर्शन भी किया। इन्होंने डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जल्द ही 11वीं और 12वीं में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। यह विडंबना ही है, स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए छात्राओं को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

    बालिका इंटर कॉलेज में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इन कक्षाओं में 50 से ज्यादा बच्चियां पंजीकृत हैं। यहां किस तरह पढ़ाई होती होगी यह समझाने के लिए कुछ लिखने की जरूरत नहीं है। अगर यहां पर शिक्षक ही नहीं हैं तो बच्चों का प्रवेश किस आधार पर लिया जा रहा है। खास बात यह है कि छात्राओं की मांग का कई संगठनों ने भी समर्थन किया है। 27 अगस्त से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। छात्राओं के साथ अभिभावक भी धरने पर बैठेंगे। कमोबेश यही परिस्थितियां पहाड़ के अन्य स्कूलों की भी हैं। मुनस्यारी के सबसे बड़े अटल उत्कृष्ट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद त्रिलोक सिंह पांगती राजकीय इंटर कॉलेज में भी शिक्षकों की भारी कमी है।

    ऐसे कैसे आगे बढ़ेंगी बेटियां ? #Munsiyari के नमजला राजकीय इंटर कॉलेज में 11वीं, 12वीं में टीचर नहीं, अपने हक के लिए अब सड़क पर उतरने को मजबूर। #Groundreality @PMOIndia @pushkardhami @drdhansinghuk pic.twitter.com/ngwOU3TjWm

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) August 26, 2024

    अटल उत्कृष्ट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद त्रिलोक सिंह पांगती राजकीय इंटर कॉलेज
    यहां पर करीब 410 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन, भूगोल, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान इतिहास, राजनीति विज्ञान, जीव विज्ञान और हिंदी के प्रवक्ता के पद खाली चल रहे हैं। अंग्रेजी विषय में दो पद हैं एक पर अतिथि शिक्षक की नियुक्ति है। इसके अलावा एलटी ग्रेड पदों पर नजर डालें तो हिंदी में अतिथि शिक्षक नियुक्त हैं। जबकि, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी, कला, वाणिज्य और संस्कृत पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं हैं। इसके अलावा लिपिक तक के पद खाली पड़े हैं। अभिभावक स्कूल आते हैं, प्रिंसिपल से शिकायत भी करते हैं लेकिन, वह भी क्या कर सकते हैं। जब शासन ही आंख मूंदे पड़ा है।

    बेरुखी या कुछ और…
    सवाल यह है कि आखिर पहाड़ी क्षेत्र के स्कूलों के प्रति बेरुखी का कारण क्या है। जबकि, पहाड़ों को आबाद करने के लिए राजधानी के चमचमाते पांच सितारा होटलों में तमाम बैठकें होती रहती हैं। नेता से लेकर तमाम तथाकथित समाजसेवी अपने ओजस्वी भाषणों से वहां मौजूद लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर देते हैं। सोशल मीडिया पर पहाड़ों को लेकर अनगिनत पोस्ट किए जा रहे हैं। पर धरातल पर हालात देखने के बाद निष्कर्ष निकलता है कि यह सब महज एक दिखावा है।

    मुनस्यारी के सबसे बड़े अटल उत्कृष्ट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद त्रिलोक सिंह पांगती राजकीय इंटर कॉलेज में रिक्त पदों का विवरण

    ट्रांसफर पॉलिसी भी एक कारण
    नाम न छापने की शर्त पर विद्यालय के एक कर्मचारी ने कहा कि जब पहाड़ के लोग ही पहाड़ पर नहीं रहना चाहते हैं तो हरिद्वार, देहरादून के लोगों से यह उम्मीद करना बेमानी है कि वह यहां आकर स्कूलों को आबाद करेंगे। सरकार को चाहिए कि वह अपनी स्थानांतरण नीति में कुछ बदलाव करे। ताकि, लोगों को यह लगे कि चलो दो-तीन साल पहाड़ पर काम करते हैं। कुछ वर्ष पहले तक जो यहां आ जाता था उसका ट्रांसफर नहीं होता था। शायद इसलिए अब लोग यहां पर आना नहीं चाहते हैं। तमाम बहाने बनाकर ट्रांसफर रुकवा लेते हैं। पिछले दो-तीन वर्षों से कुछ बदलाव देखने को मिला है। देखते हैं आगे क्या होता है।

    छात्राओं का ज्ञापन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच

    January 9, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read2K
    Read More

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच

    January 8, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read5K
    Read More

    जिन्हें जनता ने नकार दिया, वह बेटी अंकिता भंडारी को बना रहे हथियार, परिजन जो चाहेंगे, उसे आगे बढ़ाएंगे: सीएम धामी

    January 6, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read12K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.