हरिद्वार जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2025–26 की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनावों के परिणाम शनिवार देर रात घोषित कर दिए गए। मुख्य चुनाव आयुक्त प्रदीप पालीवाल ने सभी पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह ‘मोंटू’ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 115 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई, जो रात लगभग नौ बजे तक चली। अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह ‘मोंटू’ को 384 मत प्राप्त हुए, जबकि तरसेम सिंह चौहान को 269, सुशील कुमार को 214 और जगदीप शर्मा को 121 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मीनाक्षी कपिल ने 292 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राव फरमान को 279 मत मिले। इसके अलावा सुशील कुमार पाल को 180, आलोक राजपूत को 120 तथा रेणू डोली उपाध्याय को 92 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर विपिन चंद्र द्विवेदी ने 696 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की। उनके मुकाबले अशोक कुमार कश्यप को 177, अरविंद कुमार श्रीवास्तव को 73 और डॉ. रमन भारती को 27 मत मिले। सह सचिव पद पर जितेंद्र कुमार सिंघानिया 444 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। सुनील कुमार शर्मा को 310 और शाहनवाज को 181 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर महेश कुमार सिंह ने 375 मतों के साथ जीत दर्ज की। वहीं आशु शर्मा को 159, मयंक त्यागी को 166, संदीप वर्मा को 120 और उपेंद्र दत्त शर्मा को 133 मत प्राप्त हुए। आय-व्यय निरीक्षक पद पर राकेश आर. चौहान 578 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि कुलदीप कुमार को 351 मत मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार वीर को 372 मत प्राप्त हुए। पंकज कुमार को 171, राजलक्ष्मी उपाध्याय को 165 और सुखदेव प्रताप को 258 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य पदों पर बसंत कुमार चतुर्वेदी, दीक्षित सिंह राठौड़, प्रशांत सैनी, ललित कुमार सैनी, अंकित भोरीवाल, दिनेश चंद्र पांडेय और मोहित सिंह को विजयी घोषित किया गया।










