Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    • उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित : 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Saturday, January 10
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»जरा हटके»जायका पहाड़ का … मंडुआ के बिस्कुट
    जरा हटके

    जायका पहाड़ का … मंडुआ के बिस्कुट

    teerandajBy teerandajApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    जायका पहाड़ का … भारतीय खाद्य परंपरा में मंडुआ यानी रागी या फिंगर मिलेट एक प्राचीन अनाज के रूप में जाना जाता है, जिसे उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में ‘सर्दियों का राजा’ कहा जाता है। इसके आटे से तैयार बिस्कुट न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि पोषण से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक भी है। मंडुआ मोटे अनाज की श्रेणी में आता है। यूं तो मंडुआ ग्रामीण आंचलों में काफी जाना-पहचाना अनाज है लेकिन जब से सरकार ने साल 2023 को मिलिट वर्ष घोषित किया है तब से मंडुआ का नाम हर किसी की जुबान पर है। मंडुआ के बिस्कुट के पोषण मूल्य, पारंपरिक, आधुनिक रैसिपी, सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव और बाजार में उपलब्ध विकल्पों पर नजर डालें तो मंडुआ में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

    एक अध्ययन के अनुसार, 100 ग्राम मंडुआ में लगभग 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके अलावा, इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन और मिथियोनिन जैसे अमीनो एसिड त्वचा की लचकता बनाए रखते हैं, जिससे झुर्रियों का जोखिम कम होता है। मंडुआ के बिस्कुट में उच्च फाइवर सामग्री पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाव करती है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्माहट देता है और वायरल इंफेक्शन के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

    मंडुआ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद घुलनशील
    फाइबर कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करके हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। कुछ कंपनियां रागी कुकीज को ‘ग्लूटेन फ्री, मैदा रहित और प्रिजर्वेटिव मुक्त के रूप में बाजार में उतार रही हैं। कुछ कंपनियां का दावा है कि वो रागी कुकीज में शुगर फ्री और लो-कार्ब का विकल्प प्रदान करते हैं, जो मधुमेह रोगियों के लिए आदर्श हैं। इन उत्पादों को पारिवारिक पैक, गिफ्ट बॉक्स और बल्क पैकेजिंग में उपलब्ध कराया जाता है। ऑनलाइन प्लेटफॉम्स पर इनकी बिक्री बढ़ाने के लिए ‘हेल्दी स्नैक्स’ और ‘डायबिटिक-फ्रेंडली’ जैसे टैग्स का उपयोग किया जाता है।

    आसान सी है रेसिपी
    सबसे पहले एक बर्तन में मंडुआ का आटा लें और हल्की आंच में 5-6 मिनट के लिए भूनें। इससे आटे का कच्चापन निकल जाएगा। अब भूने हुए आटे को एक बर्तन में ठंडा करने के लिए निकाल लें। आटा ठंडा होने के बाद इसमें आधा कटोरी गेहूं का आटा मिला लें। अब इसमे इलायची, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर, गुड़ की खांड को मिला लें। आधुनिक रैसिपी में गुड़ के स्थान पर स्टीविया या एरिट्रिटोल जैसे प्राकृतिक मिठास देने वाले तत्वों का उपयोग भी किया जाता है। फिर इस मिश्रण में 5 चम्मच घी मिला लें और अच्छे से हाथ से गूंथकर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में हल्का दूध मिलाकर फिर से गूंथ लें। अब तैयार गूंथे हुए आटे से बिस्कुट के आकार की लोइयां बना लें। इसके बाद इन्हें इडली मैकर में रख दें या फिर आप माइक्रोवेव में भी विस्कुट को पका सकते हैं। ध्यान रहे कि इडली मेकर में पानी की जगह आप नमक का इस्तेमाल करें और 25-30 मिनट तक हल्की आंच में पकाएं। बस बिस्कुट तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें :  एक मैदानी का पहाड़नामा … इन पहाड़ों की खूबसूरती संजोएंगे ना !

    उत्तराखंड 360
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर

    January 7, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read538
    Read More

    देवभूमि बनेगी एडवेंचर टूरिज्म का मॉडल, डिजिटल मैप पर होंगे Uttarakhand के 50 ट्रेकिंग रूट

    January 6, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj5 Mins Read540
    Read More

    Uttarakhand : 3723 किमी नेटवर्क तैयार, धामी ने गडकरी को दिखाया प्रेजेंटेशन

    January 5, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read532
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.