Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, January 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»PURE पॉलिटिक्स»Modi Cabinet 2024 : ठाकुर सीएम, ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष के बाद दलित अजय टम्टा को केंद्र में मंत्री बनाकर भाजपा ने साधे समीकरण
    PURE पॉलिटिक्स

    Modi Cabinet 2024 : ठाकुर सीएम, ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष के बाद दलित अजय टम्टा को केंद्र में मंत्री बनाकर भाजपा ने साधे समीकरण

    रक्षा राज्यमंत्री राजनाथ सिंह ने तो चुनाव प्रचार में अनिल बलूनी को मंत्री बनाने के संकेत भी दिए थे। लेकिन, केंद्रीय नेतृत्व ने टम्टा को चुना। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, टम्टा को क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का लाभ मिला।
    teerandajBy teerandajJune 9, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    modi cabinet 2024
    modi cabinet 2024 : शपथ लेते अजय टम्टा
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Modi Cabinet 2024 : केंद्र में मंत्री बनाए गए अजय टम्टा को क्षेत्रीय व जातीय समीकरण का लाभ मिला है। परिणाम आने के बाद यह माना जा रहा था कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में उत्तराखंड को जगह मिलेगी। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि गढ़वाल सीट से चुने गए अनिल बलूनी और हरिद्वार संसदीय सीट से विजयी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्री बनने की दौड़ में हैं। रक्षा राज्यमंत्री राजनाथ सिंह ने तो चुनाव प्रचार में अनिल बलूनी को मंत्री बनाने के संकेत भी दिए थे। लेकिन, केंद्रीय नेतृत्व ने टम्टा को चुना। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, टम्टा को क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का लाभ मिला। वह इससे पहले भी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। अजय टम्टा ने 2016 से 19 तक कपड़ा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी।

    Elections Result : दो निर्दलीय – एक हार कर भी हीरो बना, दूसरे ने विधायक होकर भी जब्त कराई जमानत

    उत्तराखंड में अजय टम्टा भाजपा का एक बड़ा दलित चेहरा हैं। प्रदेश में ठाकुर मुख्यमंत्री, ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष के बाद दलित चेहरे को वरीयता देकर मोदी सरकार ने जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है। सांसद अजय टम्टा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी भी माने जाते हैं। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले अजट टम्टा चौथे नेता बने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस के जंग बहादुर बिष्ट, पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा के बची सिंह रावत के नाम दर्ज था। लोकसभा चुनाव में अजय की लगातार तीसरी जीत ने उनका कद बढ़ाने का काम किया। वह रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की।

    23 की उम्र से शुरू की राजनीति
    लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए अजय टम्टा ने 23 वर्ष की उम्र में राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने अब तक नौ बार चुनाव लड़ा और छह में जीत दर्ज की। वर्ष 1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। वर्ष 1999 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और तब उन्होंने सबसे कम उम्र का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया था।

    2009 में पहली बार लड़ा था लोकसभा चुनाव
    अजय टम्टा ने 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली। 2012 में सोमेश्वर सीट से ही विधानसभा तक का सफर तय किया। पार्टी ने वर्ष 2014 में उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा मोदी लहर में उन्होंने जीत का स्वाद चखा। 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 20024 के चुनाव में भी परिणाम उनके और पार्टी के पक्ष में आए।

     

    बीजेपी से कर चुके हैं बगावत
    अजय टम्टा साल 1999 में अल्मोड़ा के जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इसके बाद टम्टा ने बीजेपी से टिकट न मिलने पर बगावत कर दी थी। 2002 में वह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2007 में भाजपा के टिकट पर वह चुनाव जीते।

     

     

    Uttarakhand News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर

    January 11, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read2
    Read More

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच

    January 8, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read5K
    Read More

    जिन्हें जनता ने नकार दिया, वह बेटी अंकिता भंडारी को बना रहे हथियार, परिजन जो चाहेंगे, उसे आगे बढ़ाएंगे: सीएम धामी

    January 6, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read12K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.