Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Munsiyari : हेलीपैड पर पीने का पानी तक नहीं, बेतरतीब फैले हैं वायर, परेशान हो रहे पर्यटक
    उत्तराखंड 360

    Munsiyari : हेलीपैड पर पीने का पानी तक नहीं, बेतरतीब फैले हैं वायर, परेशान हो रहे पर्यटक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के इंचार्ज रहे आकाशवाणी दिल्ली के पूर्व प्रमुख मनोहर सिंह रावत ने झेलीं परेशानियां। कहा-जब फंड की कमी नहीं तो क्यों नहीं की जा व्यवस्था। हेरिटेज एविएशन ने कहा-हेलीपैड पर व्यवस्था करना जिला प्रशासन की है जिम्मेदारी
    teerandajBy teerandajAugust 27, 2024Updated:August 27, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Munsiyari : केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों तक, सभी हेलीसेवा सेवा शुरू करने का श्रेय लेने की होड़ में लगे रहते हैं। कहते हैं डबल इंजन की सरकार की वजह से यह सब संभव हो पाया है। लेकिन, जमीनी हकीकत यह है कि हेलीपैड पर मूलभूत सुविधाओं को घोर अभाव है। वॉशरूम में पानी नहीं आता। साथ ही यहां पर अगर आपको कुछ घंटों का इंतजार करना पड़ा तो पीने का पानी तक नहीं मिलेगा। बिजली के वायर बेतरतीब ढंग से फैले हुए हैं। अब सवाल यह उठता है कि इसकी जिम्मेदारी है किसकी। एविएशन कंपनी की या जिला प्रशासन, शासन की? यही पर बात आकर फंस जाती है।

    मंगलवार को हेलीपैड पर इन समस्याओं से रूबरू हुए आकाशवाणी दिल्ली से सेवानिवृत्त हुए मनोहर सिंह रावत कहते हैं जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इनका कहना है कि जब हेलीसेवा की मांग लगातार बढ़ रही है तो प्रदेश सरकार को यहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। चाहे यह काम एविएशन कंपनी करे या जिला प्रशासन। लेकिन,ओवरऑल शासन की जिम्मेदारी बनती है। हालांकि, मनोहर सिंह रावत एविएशन कंपनी का शुक्रिया भी कहते है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखा है कि सिर्फ दो यात्रियों के लिए हल्द्वानी से हेलिकॉप्टर खाली आया और लेकर गया। यह अप्रौच सराहनीय है। लेकिन, यहां की अव्यवस्था पर शासन को संज्ञान लेना चाहिए। यहां पर सोलर लाइटें लगवाईं जा सकती हैं। हेलीपैड का सौंदर्यीकरण कराना चाहिए। आखिर यहां पर बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। अव्यवस्था के बारे में हेरिटेज एविएशन के सीएमडी रोहित माथुर से तीरंदाज लाइव ने पूछा तो उन्होंने कहा कि हेलीपैड पर व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-27-at-10.53.24-AM.mp4

    हवाई सेवा ने की छप्पर फाड़ कमाई
    हेलीसेवा को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान देखा गया कि यात्रा सीजन में सबसे बड़ी इकॉनोमी हेली सेवा की थी। इसकी मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मांग को देखते हुए ही नागरिक उड्डयन विभाग अगले यात्रा सीजन में देहरादून से ही केदारनाथ के लिए हेली सर्विस संचालित करने की योजना बना रहा है। इसके बावजूद इस तरह की अव्यवस्था होना समझ से परे हैं।

    कानून व्यवस्था पर सवाल
    मुनस्यारी से अस्सी के दशक में निकलकर देश की राजधानी में अलग मुकाम हासिल करने वाले मनोहर सिंह रावत कहते हैं काफी वर्षों बाद मुनस्यारी में इतने समय रुकना हुआ। यहां पर कानून व्यवस्था बड़ा मसला बन चुका है। यहां पर पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए कानून व्यवस्था बेहद कड़ी होनी चाहिए। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं है। वह बताते हैं कि यहां पर सड़कों पर अराजकतत्व दिखाई देते हैं। सड़कों पर खुलेआम दारू पीते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में टूरिस्ट यहां पर सेफ नहीं हैं। बतादें कि मनोहर सिंह रावत दिल्ली आकाशवाणी प्रमुख रह चुके हैं। कई वर्षों तक वह मन की बात का संयोजन भी किया। इसके अलावा जी-20 समेत कई आयोजनों में वह सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए हैं।

     

    मनोहर सिंह रावत हेलीसेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj5 Mins Read2
    Read More

    किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj6 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.