Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये
    • Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, January 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये
    उत्तराखंड 360

    मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये

    पांच लाख रुपये तक का उपचार अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत होगा। शेष 10 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता सीधे राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। जल्द जारी होगा शासनादेश।
    teerandajBy teerandajJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    मानव-वन्यजीव संघर्ष : वन्यजीवों के बढ़ते हमलों के बीच राज्य सरकार ने घायलों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब गुलदार, बाघ, भालू, हाथी जैसे वन्यजीवों के हमले में घायल व्यक्तियों के इलाज पर राज्य सरकार अधिकतम 15 लाख रुपये तक का खर्च वहन करेगी। इसमें पांच लाख रुपये तक का उपचार अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत होगा जबकि शेष 10 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता सीधे राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी किया जा सकता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार वन्यजीव हमलों में घायलों के उपचार से जुड़े प्रस्ताव पर वित्त विभाग से राय ली जा चुकी है। औपचारिक आदेश जारी होने में भले ही कुछ समय लगे लेकिन शासन ने एहतियातन सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि यदि किसी जिले में वन्यजीव हमले की घटना होती है तो घायलों के समुचित और तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सरकार का साफ संदेश है कि इलाज के अभाव में किसी भी पीड़ित को संकट का सामना न करना पड़े।

    उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष बीते कुछ वर्षों में गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तराई तक गुलदार, बाघ, हाथी और भालू के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए सरकार और वन विभाग द्वारा कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। पिंजरे लगाए जा रहे हैं, गश्त बढ़ाई गई है और संवेदनशील इलाकों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। इसी कारण सरकार लगातार राहत और मुआवजा नीति को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है।

    कुछ समय पहले ही बढ़ाया गया था मुआवजा


    कुछ समय पहले राज्य सरकार ने वन्यजीव हमले में मृत्यु होने पर दी जाने वाली मुआवजा राशि को छह लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया था। अब घायलों के इलाज के लिए अलग से व्यवस्था करना उसी कड़ी का अगला कदम माना जा रहा है। अभी तक वन्यजीव हमलों में घायल व्यक्तियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि के तहत विभिन्न श्रेणियों में 15 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता था। हालांकि नियमावली में उपचार खर्च के लिए कोई अलग स्पष्ट प्रावधान नहीं था।

    इलाज के लिए अब तक थी यह व्यवस्था
    अब तक व्यवस्था यह थी कि घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में कराया जाता था। लेकिन गंभीर मामलों में जब निजी अस्पतालों या उच्च स्तरीय चिकित्सा की जरूरत पड़ती थी तो उसका खर्च पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाता था। कई बार आर्थिक तंगी के कारण इलाज में देरी होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे मामलों में सरकार सीधे इलाज का खर्च उठाएगी। जिससे पीड़ितों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। वन विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि अटल आयुष्मान योजना से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त 10 लाख रुपये तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाए। इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि किसी भी वन्यजीव हमले की स्थिति में घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए।

    यह भी पढ़ें : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा

     

    मानव-वन्यजीव संघर्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर

    January 11, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3
    Read More

    जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति

    January 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच

    January 9, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj4 Mins Read3K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.