Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : किसान खुशवंत सिंह की आत्महत्या मामले में लापरवाही बरतने पर दो उपनिरीक्षक निलंबित
    • मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये
    • Uttarakhand : ऊंचाई की ओर बढ़ रही मुनस्यारी की मशहूर राजमा
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, January 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Nikay Chunav : 11 में से 10 नगर निगमों में अब ट्रिपल इंजन की सरकार
    उत्तराखंड 360

    Nikay Chunav : 11 में से 10 नगर निगमों में अब ट्रिपल इंजन की सरकार

    देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल जीते। ऋषिकेश में देर रात तक होता रहा विवाद, भाजपा के शंभू पासवान ने मारी बाजी। श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी ने जीत हासिल कर सबको चौंकाया।
    teerandajBy teerandajJanuary 26, 2025Updated:January 26, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Nikay Chunav : महीनों की गहमागहमी रविवार सुबह तक खत्म हो गई। 11 निगमों में से भाजपा ने 10 पर कब्जा जमा लिया है। एकमात्र श्रीनगर में मेयर पद पर निर्दलीय आरती भंडारी ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। ऋषिकेश सीट पर देर रात तक हंगामा होता है। पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। इसके बाद अंतिम राउंड का परिणाम आने में देरी हुई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

    • नगर निगमों में ये जीते
    • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
    • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
    • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
    • देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल
    • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
    • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
    • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
    • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
    • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
    • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
    • श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी

    कांग्रेस का 11 सीटों पर खाता तक नहीं खुला। 2018 की बात करें तो कांग्रेस ने तब 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी का स्कोर 5 था। इस बार बीजेपी को मेयर चुनाव दोहरी खुशी मिली है। अब 10 नगर निगम उसके कब्जे में हैं।

    भाजपा की आशा उपाध्याय को 1639 मतों से हराया

    पहली बार नगर निगम के लिए हुए चुनाव में श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय को 1639 मतों से पराजित किया। निर्दलीय आरती को 7959 व भाजपा प्रत्याशी आशा को 6320 मत मिले।

    एक लाख से अधिक वोटों से जीते सौरभ थपलियाल

    एक लाख से भी अधिक मतों से जीतकर सौरभ थपलियाल चुने गए देहरादून नगर निगम के महापौर। प्रदेश के सबसे बड़े और 100 वार्ड वाले देहरादून नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने भाजपा के लिए जीत की परंपरा को बरकरार रखा। वर्ष-2008 से लगातार देहरादून के महापौर की सीट भाजपा के पास रही है। प्रदेश के सभी निगमों में भी यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाते हैं सौरभ थपलियाल। सौरभ थपलियाल को कुल 241778 मत प्राप्त हुए जबकि दूसरे नम्बर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल 136483 मत ले पाए। वहीं, 9607 मत पाकर निर्दलीय सरदार पप्पू खान तीसरे नम्बर पर रहे जबकि चुनाव में कड़ी टक्कर का दम्भ भर रही आम आदमी पार्टी महज 2464 मत प्राप्त कर सकी। आम आदमी पार्टी से अधिक मत नोटा को प्राप्त हुए।

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : किसान खुशवंत सिंह की आत्महत्या मामले में लापरवाही बरतने पर दो उपनिरीक्षक निलंबित

    January 12, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read5
    Read More

    मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायलों के लिए नई व्यवस्था… इलाज पर सरकार देगी 15 लाख रुपये

    January 12, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read4
    Read More

    जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर

    January 11, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.