शुक्रवार की रात नीति आयोग की ओर से जारी एक रिपोर्ट से उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल, Niti Aayog SDG Report 2024 में उत्तराखंड देश में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस विकास सूचकांक के जरिये सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मानकों पर राज्य की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन होता है। इससे पता चलता है कि राज्य में जो विकास कार्य हो रहे हैं वह कितने कारगर है। कितने समय तक कार्य करेंगे। नीति आयोग की इस रिपोर्ट में पहले नंबर पर आना उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों के लिए बड़ी बात है।
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सतत विकास के 16 लक्ष्यों में उत्तराखंड ने तमिलनाडु व कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल सरीखे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए 79 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, इतने ही अंकों के साथ केरल ने भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा है। वह उत्तराखंड के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। टॉप फाइव स्थानों पर रहने वाले राज्यों में 78 अंकों के साथ तमिलनाडु दूसरे, 77 अंकों के साथ गोवा और हिमाचल तीसरे, 76 अंकों के साथ पंजाब और सिक्किम चौथे और 75 अंकों के साथ कर्नाटक पांचवें स्थान पर है। इस सूची में बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब है। वह अंतिम पायदान पर है। वहीं, केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और दिल्ली शीर्ष पांच में शामिल किए गए हैं।
नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 के मुताबिक, भारत का समग्र एसडीजी अंक वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 71 हो गया। वहीं, 2020-21 में यह 66 था। गरीबी उन्मूलन, सम्मानजनक कामकाज के अवसर मुहैया कराने, आर्थिक वृद्धि, जलवायु परिवर्तन से संबंधित कार्रवाई और जमीनी इलाकों में जीवन पर महत्वपूर्ण प्रगति से प्रदर्शन सुधरा है। नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 के मुताबिक, भारत का समग्र एसडीजी अंक वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 71 हो गया। वहीं, 2020-21 में यह 66 था। गरीबी उन्मूलन, सम्मानजनक कामकाज के अवसर मुहैया कराने, आर्थिक वृद्धि, जलवायु परिवर्तन से संबंधित कार्रवाई और जमीनी इलाकों में जीवन पर महत्वपूर्ण प्रगति से प्रदर्शन सुधरा है।
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण देश 16 लक्ष्यों में महत्वपूर्ण सुधार किया है। भारत न केवल एसडीजी के तहत अधिकांश लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर है बल्कि वह दूसरों से आगे भी है। उन्होंने कहा कि सरकार को इनमें से कुछ लक्ष्यों को 2030 से पहले हासिल करने की उम्मीद है।
पिछली बार चौथे स्थान पर था उत्तराखंड
पिछली बार टिकाऊ सूचकांक में उत्तराखंड चौथे स्थान पर था। इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया। सतत विकास के 16 लक्ष्यों में से तकरीबन हर लक्ष्य को साधने में उत्तराखंड ने कामयाबी हासिल की है।
सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
उत्तराखंड की इस उपलब्धि से गदगद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ये उपलब्धि हासिल हुई। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार के विकासोन्मुखी प्रयासों से आज हमारा प्रदेश अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। नीति आयोग की रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है।
एसडीजी इंडेक्स में टॉप 5 राज्य
ओवरऑल रैंक राज्य नंबर
01 उत्तराखंड 79
01 केरल 79
02 तमिलनाडु 78
03 गोवा 77
03 हिमाचल 77
04 पंजाब 76
04 सिक्किम 76
05 कर्नाटक 75
उत्तराखंड का लक्ष्यवार प्रदर्शन
- लक्ष्य अंक
- गरीबी उन्मूल 83. 2
- भूखमुक्त समाज 66. 3
- अच्छा स्वास्थ्य और जीवन 84. 4
- गुणवत्तापरक शिक्षा 73. 5
- लिंग समानता 56. 6
- स्वच्छ जल व स्वच्छता 94. 7
- क्लीन एनर्जी 100. 8
- बेहतरीन कार्य व आर्थिक वृद्धि 80. 9
- उद्योग, नवाचार व अवस्थापना 62. 10
- असमानता में कमी 69. 11
- टिकाऊ नगर एवं समुदाय 89. 12
- उत्तरदायित्वपूर्ण उपभोग एवं उत्पादन 86. 13
- जलवायु कार्य 71. 15
- जीवन एवं भूमि 94. 16
- शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं 81