Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»साइबर अपराधियों पर कहर ढा रहा ऑपरेशन प्रहार
    कवर स्टोरी

    साइबर अपराधियों पर कहर ढा रहा ऑपरेशन प्रहार

    देश में पहली बार उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के जरिये एक साथ साइबर अपराधियों पर बोला धावा। दिल्ली-एनसीआर सहित 17 राज्यों में 23 विशेष टीमों ने 50 से अधिक अभियुक्तों की शिनाख्त कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की। 30 से अधिक फरार अभियुक्तों के घरो पर चस्पा किए नोटिस।
    teerandajBy teerandajMay 13, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    देश के वीर जवानों ने जिस अंदाज में ऑपरेशन सिंदूर से पड़ोसी मुल्क में पनाह लिए आतंकवादियों के छक्के छुड़ा दिए, उसी अंदाज में उत्तराखंड पुलिस ने साइबर अपराधियों पर ऑपरेशन प्रहार के माध्यम से उनके हौसले पस्त करने का काम किया है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राज्य की पुलिस ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर साइबर ठगों पर धावा बोला है।

    पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन गढ़वाल व कुमाऊं की की टीमों को निर्देशित किया। सीओ साइबर (STF) अंकुश मिश्रा ने रणनीति बनाई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना गढ़वाल त्रिभुवन रौतेला व प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना कुमाऊं अरुण कुमार के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ (Cyber Crime police station) ने साइबर अपराधियों की पहचान के लिए देशव्यापी स्तर पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ लॉन्च किया। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर सहित 17 राज्यों जिसमे (हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गोवा) में 23 विशेष टीमों ने धावा बोल दिया। टीम में तकनीकी रूप से दक्ष व I4C से प्रशिक्षण प्राप्त साइबर कमांडों भी शामिल थे।

    लगभग 42 दिन चले इस अभियान में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून व रुद्रपुर की टीमों ने स्थानीय पुलिस, साइबर क्राइम थानों और तकनीकी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाते हुए अपराधियों के पते, मोबाइल नंबर, बैंक खाते, सोशल मीडिया प्रोफाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को एकत्र किया। अभियान के दौरान टीमों ने 52 अभियुक्त जो साइबर अपराध में लिप्त थे काफी समय से फरार चल रहे थे, जिनके नाम पते सफलतापूर्वक तस्दीक करते हुए नियमानुसार नोटिस थमााया। अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा गिरफ्तार सात साइबर अपराधी जो विभिन्न जेलों में बंद हैं उनका बी-वारंट प्राप्त किया। अभियान के दौरान 225 ऐसे अपराधी पाए गए जो गलत नाम-पता, दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बैंक खाते खोले थे। एक अभियुक्त की मृत्यु हो चुकी है। 30 अभियुक्तो के घरों पर नोटिस चस्पा करते हुए परिजनों को भी सूचित किया गया। इस प्रकार अभियान के तहत कुल मिलाकर 290 से अधिक अभियुक्तों के विरुद्ध पूरे देश में एक साथ कार्रवाई की गई।

    ऑपरेशन की सफलता पर एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी जिन्होंने दूरदराज के राज्यों में जाकर चुनौतियों के बावजूद सफलतापूर्वक कानूनी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार अभी भी जारी है। टीमें अलग-अलग राज्यों में मौजूद हैं और यह साइबर अपराध के खिलाफ एक सतत लड़ाई है जारी रहेगी।

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-13-at-4.58.50-PM.mp4

    टीमों के द्वारा विभिन्न राज्यों में की गई कार्रवाई का विवरण
    1. तेलंगाना
    टीम: Addl SI Gopal / Cons Prakash
    प्रमुख साइबर अपराध: OTP फ्रॉड, फर्जी कॉल सेंटर, लोन ऐप धोखाधड़ी
    कार्रवाई:- कुल 06 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    2. दिल्ली NCR (संयुक्त)
    टीम: Addl SI Manoj / Addl SI Sunil Bhatt /Cons Mukesh
    प्रमुख साइबर अपराध: OTP धोखाधड़ी, तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड
    कार्रवाई:- कुल 44 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    3. कर्नाटक
    टीम: Addl SI Mukesh / Cons Sadab
    प्रमुख साइबर अपराध: बिटकॉइन स्कैम, टेक-सपोर्ट फ्रॉड
    कार्रवाई:- कुल 15 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    4. उत्तर प्रदेश
    टीम: SI Kuldeep Tamta/ Addl SI Sumer/Cons Sudhesh/Cons Vikash
    प्रमुख साइबर अपराध: QR कोड स्कैम, डिजिटल लोन धोखाधड़ी
    कार्रवाई:- कुल 33 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    5. तमिलनाडु व केरल
    टीम: Addl SI Suresh / HC Sarvan
    प्रमुख साइबर अपराध: डिजिटल पेमेंट फ्रॉड
    कार्रवाई:- कुल 34 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    6. पश्चिम बंगाल
    टीम: Addl SI Vinod Bisht / Cons Praveen
    प्रमुख साइबर अपराध: कॉल सेंटर स्कैम, बैंक फ्रॉड
    कार्रवाई:- कुल 33 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    7. राजस्थान
    टीम: Cons Nitin / Cons Gaurav
    प्रमुख साइबर अपराध: नकली वेबसाइट, QR स्कैन धोखाधड़ी
    कार्रवाई:- कुल 31 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    8. महाराष्ट्र, गोवा
    टीम: Cons Sohan/Cons Mahesh
    प्रमुख साइबर अपराध: डेटिंग ऐप फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी
    कार्रवाई:- कुल 25 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    9. गुजरात
    टीम: HC Deepka / Cons Jitendar
    प्रमुख साइबर अपराध: नकली ई-कॉमर्स वेबसाइट, डिजिटल पेमेंट धोखाधड़ी
    कार्रवाई:- कुल 22 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    10. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा
    टीम: HC Pawan
    प्रमुख साइबर अपराध: नकली कॉल सेंटर, OTP धोखाधड़ी
    कार्रवाई:- कुल 23 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    11. मध्य प्रदेश
    टीम: SI Raman Bisht / Cons Neeraj
    प्रमुख साइबर अपराध: फर्जी कस्टमर केयर स्कैम
    कार्रवाई:- कुल 13 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
    12. आंध्र प्रदेश
    टीम: SI Himmat / Cons Yogeshwar
    प्रमुख साइबर अपराध: सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल सेंटर
    कार्रवाई:- कुल 12 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई

    टीम के सामने आईं प्रमुख चुनौतियां
    भाषाई बाधाएं – तमिल, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुरमुखी आदि भाषाओं ने संवाद को कठिन बनाया।
    भौगोलिक कठिनाई – दुर्गम व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुँचने में समस्या हुई।
    संस्कृति व खानपान का अंतर – क्षेत्रीय विविधताओं के चलते प्रारंभिक समन्वय में विलंब हुआ।
    फर्जी दस्तावेजों का उपयोग – अभियुक्तों द्वारा फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने से पहचान में कठिनाई हुई।
    अपराधियों का संगठित रूप से काम करना – कुछ जगहों पर अभियुक्तों को स्थानीय समर्थन मिला, जिससे प्रत्यक्ष विरोध का सामना करना पड़ा।

    साइबर अपराधियों को दिया सख्त संदेश
    इस ऑपरेशन के माध्यम से देशभर के साइबर अपराधियों को एक सख्त सन्देश गया है कि वे अब कानून की पकड़ से दूर नहीं हैं। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह राष्ट्रव्यापी अभियान साइबर अपराध के विरुद्ध एक निर्णायक कदम है। इस पहल से न केवल अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित हो रही है, बल्कि अन्य राज्यों की पुलिस एजेंसियों के साथ समन्वय भी सुदृढ़ हो रहा है। आगामी समय में साइबर अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए इस तरह के संयुक्त प्रयासों को और अधिक गति दी जाएगी।

    जनता से अपील:- साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही एक हथियार है, कृपया सचेत रहे और जागरूक बने, साइबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 व www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।

    cyber crime साइबर क्राइम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

    February 24, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read1
    Read More

    AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता

    February 19, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read20
    Read More

    INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी

    February 17, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read717
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.