70वें National Film Awards में इस बार दक्षिण सिनेमा की धूम रही। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मलयाली फिल्म अट्टम द प्ले को मिला। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड कन्नड फिल्म कंतारा में काम करने वाले ऋषभ शेट्टी को मिला है। इसके अलावा शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी अभिनीत गुलमोहर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नित्या मेनन और मानसी पारेख ने संयुक्त रूप से जीता। नित्या मेनन को तमिल फिल्म तिरुचित्राम्बलम के लिए और मानसी पारेख को गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए यह पुरस्कार मिला। फिल्म ऊंचाई के लिए नीना गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और पवन मल्होत्रा को हरियाणवी फिल्म फौजा के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया। हिंदी फिल्म ऊंचाई के लिए सूरज बड़जात्या को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक भी चुना गया।
70th National Film Awards for the Year 2022 Announced! 📽️
Two Assamese films receive Special Mention (Non-Feature Films):
* Birubala “Witch to Padmashri”
* Hargila – The Greater Adjutant Stork #NationalFilmAwards pic.twitter.com/XDEjTaUAYn— PIB India (@PIB_India) August 16, 2024
कंतारा को सबसे लोकप्रिय श्रेणी में मिला पुरस्कार
लोककथा-आधारित शैली में मानवता व प्रकृति के बीच जटिल संबंधों को तलाशती कांतारा को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म श्रेणी में पुरस्कार मिला है। प्रीतम को ब्रह्मास्त्र भाग 1 के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत) का पुरस्कार मिला। केसरिया के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का अरिजीत सिंह को पुरस्कार मिला।
पोन्नियन सेल्वन-1 को चार पुरस्कार
पोन्नियन सेल्वन-1 के लिए एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। पोन्नियन सेल्वन-1 ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, और पार्श्व संगीत के अलावा ध्वनि सज्जा और सिनेमाटोग्राफी समेत सबसे ज्यादा चार पुरस्कार जीते। वहीं ब्रह्मास्त्र ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन विजुअल इफेक्ट वाली फिल्म के अलावा संगीत और गायकी में तीन पुरस्कार अपने नाम किए।
हरियाणवी फिल्म फौजा सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म रही… सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म का पुरस्कार हरियाणवी फिल्म फौजा को मिला जिसे प्रमोद कुमार ने निर्देशित किया है। एक्शन के लिए केजीएफ-2, संवाद के लिए गुलमोहर हिंदी, सिनेमैटोग्राफी पीएस- 1 गैर फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए विशाल भारद्वाज की फुर्सत को चुना गया है।