Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, October 13
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»EDUCATION»LOWER PCS परीक्षा का बदला सिलेबस, अब मुख्य परीक्षा में दो के बजाय होंगे चार पेपर
    EDUCATION

    LOWER PCS परीक्षा का बदला सिलेबस, अब मुख्य परीक्षा में दो के बजाय होंगे चार पेपर

    675 अंकों की होगी परीक्षा। पहले इंटरव्यू 50 अंकों का होता था अब इसे 75 अंक कर दिया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग जल्द 117 पदों पर भर्ती का जारी करेगा विज्ञापन
    teerandajBy teerandajOctober 26, 2024Updated:October 27, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बहुप्रतीक्षित फैसला करते हुए LOWER PCS परीक्षा का सिलेबस बदल दिया है। इसी के साथ 117 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बतादें कि इसी वजह से अधियाचन भेजने के बाद भी आयोग विज्ञापन जारी नहीं कर रहा था। इससे पहले राज्य सरकार ने उत्तराखंड पीसीएस का पाठ्यक्रम बदला था। अब उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) का पाठ्यक्रम बदला है। इसमें उत्तराखंड से जुड़े दो प्रश्नपत्र जोड़ दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को संशोधित परीक्षा पैटर्न भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें :  Kedarnath : दिवंगत विधायक शैलारानी की बेटी ऐश्वर्या ने खरीदा नामांकन पत्र

    पिछले दिनों शासन ने आयोग को लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा था। चूंकि इस परीक्षा का सिलेबस बदलना था, इसलिए आयोग ने संशोधन भी भेजने को कहा। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल की ओर से आयोग को भेजे गए नवीन पाठ्यक्रम के मुताबिक ही अब भर्ती होगी।

    आयोग के सचिव जीएस रावत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्री परीक्षा पहले की तरह ही होगी। यानी, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य बुद्धि परीक्षण का पेपर 150 अंकों का ही होगा। इसके लिए दो घंटे का समय होगा। जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में पहले 200-200 अंकों के दो पेपर होते थे, जो कि बढ़ाकर चार कर दिए गए हैं। सामान्य हिंदी का पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें दो घंटे में छह सवाल करने होंगे। दूसरा निबंध का पेपर भी 100 अंकों का होगा, जिसके लिए दो निबंध लिखने को दो घंटे का समय मिलेगा।

    तीसरा सामान्य अध्ययन प्रथम का पेपर होगा, जो 200 अंकों का होगा। इसमें तीन घंटे में 20 सवाल करने होंगे। चौथा सामान्य अध्ययन-द्वितीय पेपर होगा, जिसमें 200 अंकों के 20 सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे। पहले इंटरव्यू 50 अंकों का होता था, अब इसे 75 कर दिया गया है। इस तरह लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा अब 450 अंकों के बजाय 675 अंकों की होगी। आयोग प्रवक्ता भर्ती की भांति ही बिना राज्य आंदोलनकारी आरक्षण ही इसका विज्ञापन भी जारी करेगा। आरक्षण पर शासन से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

    इन पदों पर होगी भर्ती

    • नायब तहसीलदार                               36
    • उप कारापाल                                      14
    • पूर्ति निरीक्षक                                        6
    • आबकारी निरीक्षक                               5
    • जिला युवा कल्याण PRD अधिकारी      4
    • ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक                    2
    • गन्ना विकास निरीक्षक                            6
    • खांडसारी निरीक्षक                                3
    • श्रम प्रवर्तन अधिकारी                            5
    उत्तराखंड 360 लोअर पीसीएस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj5 Mins Read4
    Read More

    किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल

    October 11, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj6 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.