देहरादून में 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स का संगम होगा। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस में सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने बताया कि इस वर्ष सम्मेलन की थीम है ‘विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी’। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में विचार किया जाएगा कि आने वाले वर्षों में पब्लिक रिलेशंस राष्ट्रनिर्माण, तकनीक, संवाद और जनभागीदारी के क्षेत्र में कैसी अग्रणी और निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
सीएम करेंगे उद्घाटन
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 3.30 बजे करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि तथा सांसद नरेश बंसल भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सम्मेलन के तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी, जिनमें थीम आधारित चर्चाएं, नवाचार और उत्तराखंड की विकास यात्रा पर केंद्रित सत्र शामिल होंगे।
14 दिसंबर को यह होंगे कार्यक्रम
सत्र–एक : 25 वर्ष का उत्तराखंड और आगे की दिशा (12 से डेढ़ बजे तक)
वक्ता राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार रखेंगे।
पैनल में वरिष्ठ IAS अधिकारी
आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, बंशीधर तिवारी तथा प्रो. दुर्गेश पंत — शामिल होंगे।
सत्र–II : विकसित भारत @2047 में मीडिया और जनसंपर्क की भूमिका (ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक)
अनुपम त्रिवेदी (News 18)
डॉ. नितिन उपाध्याय (DIPR)
डॉ. हिमांशु शेखर (NDTV)
प्रो. सुरभि दहिया (IIMC)
सत्र–III : वे फारवर्ड — GST, टेक्नोलॉजी और पब्लिशिंग इंडस्ट्री (साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक)
श्रीमती बी. सुमिदा देवी (IRS) — GST का व्यापक आर्थिक प्रभाव
मेजर अतुल देव — तकनीक और जनसंपर्क
श्री सी रविंदर रेड्डी — पब्लिशिंग इंडस्ट्री का भविष्य
सत्र–IV : इंडो–रशियन पब्लिक रिलेशंस एंड मीडिया फोरम (पांच से छह बजे)
रूसी प्रतिनिधि —
माइकल मस्लोव, दाव्यदेंको यूलिया, अन्ना तलानीना
भारत–रूस व्यापार, डिजिटल संचार और उपभोक्ता व्यवहार पर विचार प्रस्तुत करेंगे।
सत्र की अध्यक्षता प्रो. चारुलता सिंह करेंगी।
15 दिसंबर के कार्यक्रम
सत्र–V : साइबर क्राइम, मिसइन्फॉर्मेशन और AI (दस से साढ़ ग्यारह बजे तक)
ASP अंकुश मिश्रा (STF) — साइबर अपराध और गलत सूचना की चुनौतियां
डॉ. ताहा सिद्दीकी एवं श्री विनय जायसवाल (SAIL) — AI आधारित ADIRA कार्यशाला
सत्र–VI : मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग और भारतीय मूल्य (1130–1330 बजे)
डॉ. हेमंत शरद पांडे
अनुपम तिवारी (HPCL)
मेजर अतुल देव
डॉ. ऋतु दुबे तिवारी
समापन समारोह (ढाई बजे)








