Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    • उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित : 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, January 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»PURE पॉलिटिक्स»‘कमबैक’ के साथ TSR के आक्रामक तेवरों से सब हैरान!
    PURE पॉलिटिक्स

    ‘कमबैक’ के साथ TSR के आक्रामक तेवरों से सब हैरान!

    teerandajBy teerandajApril 2, 2024Updated:August 9, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    प्रचार करते त्रिवेंद्र सिंह रावत
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    मेरा पानी उतरता देख, किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर आऊंगा…। सियासत में इन लाइनों के अलग ही मायने हैं। कुछ महीने पहले तक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (TSR) के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलबाजी कर रहे लोगों को ये अंदाजा नहीं रहा होगा कि वो इतना जोरदार कमबैक करेंगे और उनके तेवर भी इस तरह बदले होंगे। 2024 के चुनावी महासंग्राम में भाजपा की विरोधियों पर बड़ी लीड ने इस चुनाव को कुछ नीरस सा बना दिया था। अगर किसी खेल में एक टीम की जीत निश्चित नजर आ रही हो तो लोगों की दिलचस्पी थोड़ा कम हो जाती है, लेकिन जिस ताबड़तोड़ अंदाज में त्रिवेंद्र सिंह ने नई पारी की शुरूआत की है, वह कई लोगों को हैरान कर रही है।

    हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट फाइनल होने के बाद से ही वह एक्टिव मोड में हैं। सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क और संगठन-कार्यकर्ताओं की बैठकों में उनकी गर्मजोशी हैरानी भरी है। कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे हैं कि सूबे की बागडोर छोड़ने के बाद उनकी खामोशी चर्चा का विषय थी और अब लोकसभा चुनाव में उनका ताबड़तोड़ प्रचार अभियान सबका ध्यान खींच रहा है। वह मुख्यमंत्री रहने के दौरान किए गए अपने काम भी खुलकर गिनवा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के दस साल के कामकाज तथा तीसरे टर्म के संभावित बड़े फैसलों पर भी बेलौस बोल रहे हैं। पिछले तीन साल के दौरान जब भी उनसे सीएम का पद छोड़ने के कारणों के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था, कारण आपको दिल्ली जाकर पूछना होगा। मुझे पार्टी का आदेश था सो इस्तीफा दे दिया।

    प्रचार के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत

    बहरहाल, हरीश रावत के मैदान में न उतरने से उनके लिए मुकाबला लगभग एकतरफा दिख रहा है, बावजूद इसके त्रिवेंद्र सिंह किसी तरह की ढिलाई बदलने के पक्ष में नहीं नजर आते। चुनौती वाले इलाकों में उनका लगातार कैंपेन इसकी तस्दीक कर रहा है। वह रोड शो भी कर रहे हैं और चुनावी सभाएं भी। सोशल मीडिया में भी उनकी बढ़त नजर आती है। वर्चुअल वर्ल्ड में भी उनका अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत के सियासी कमबैक को जानकार भी करीब से देख रहे हैं।

    सीनियर जर्नलिस्ट गजेंद्र सिंह रावत कहते हैं, त्रिवेंद्र सिंह रावत का मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटने के 3 साल बाद कमबैक हुआ है। वह जिस दिन हटे थे, उस दिन भी कहा था कि मुझे क्यों हटाया गया, इसके बारे में जानने के लिए आपको दिल्ली जाना पड़ेगा। अब दिल्ली वालों ने भी माना है कि इस आदमी ने शायद कुछ भी गलत नहीं किया इसलिए उनको वापस लेकर आए है। इस बीच में त्रिवेंद्र सिंह ने अपने पक्ष में एक सहानुभूति भी बटोरी। लोग आज ये तुलना भी कर रहे होंगे कि त्रिवेंद्र सिंह के राज में क्या चलता था। प्रदेश की सत्ता से हटने के बाद और जो कम बैक वह कर रहे हैं ये आपको आने वाले समय में इस प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा चेंज दिखाएगा।

    Image

    वहीं एक और वरिष्ठ पत्रकार पवन लालचंद का कहना है कि इस लड़ाई में त्रिवेंद्र सिंह रावत उमेश कुमार को क्या जवाब देंगे यह भी देखना होगा। उमेश के सामने चैलेंज ये है कि कहां तो वो कांग्रेस का टिकट ले रहे थे और कहां स्थिति ये हो गई है कि तीसरे-चौथे नंबर की लड़ाई में कौन रहेगा। अगर बीएसपी मजबूती से लड़ेगी तो भाजपा का फायदा और कांग्रेस का नुकसान करेगी। उमेश का नुकसान करेगी। तीनों के वोट आपस में बांटेंगे। अगर उमेश इस होड़ में चौथे नंबर पर चले जाते तो जो उन्होंने खानपुर और हरिद्वार के कुछ दूसरे इलाकों में अपनी रोबिनहुड की जो इमेज बना रखी है, उसका क्या होगा। देहात के इलाके में आप चॉपर लेकर के उतर जाते हैं, क्रिकेट के स्टार ले आते हैं, फिल्म स्टार ले आते हैं तो एक आकर्षण बन जाता है। ऐसे में त्रिवेंद्र सिंह रावत जिस तरह 5 लाख पार जीत का दावा कर रहे हैं और अगर ऐसा कुछ वो कर जाते हैं तो उमेश कुमार की राजनीति का भी एक तरह से बहुत संकरा रास्ता शुरू होने वाला है, मेरी इस पर भी नजर है।

    वहीं वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला का मानना है कि हरिद्वार में वीरेंद्र रावत को कांग्रेस के कैडर वोट का फायदा मिलेगा। वह दूसरे नंबर पर बने रह सकते हैं। निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के बारे में वह कहते हैं कि उन पर से लोगों का भरोसा डगमगाया है। वह चौथे से पांचवें स्थान पर आ सकते हैं।

    YouTube player

    बता दें कि हरिद्वार से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मुख्य मुकाबला पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र सिंह रावत से है। बसपा से जमील अहमद ने भी मैदान में ताल ठोकी है। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बताया जाता है कि कांग्रेस से टिकट पाने की उनकी तमाम कोशिशों पर हरीश रावत ने ‘वीटो’ लगा दिया। उमेश कुमार की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ तस्वीरें वायरल हो गई थीं। मीडिया सर्किल में तो ऐसी चर्चा रही कि हरीश रावत ने पार्टी नेतृत्व को दो टूक कह दिया था कि अगर आप एक हाथ से उमेश को टिकट देते हैं तो दूसरे हाथ से उन्हें जहर दे दें। इसके बाद उमेश की कांग्रेस से टिकट पाने की संभावना खत्म हो गई।

    हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी

    त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा), वीरेंद्र रावत (कांग्रेस), जमील अहमद (बसपा), मोहन सिंह असवाल (उत्तराखंड क्रांति दल), बलबीर सिंह भंडारी (उत्तराखंड समानता पार्टी), ललित कुमार (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक), सुरेश पाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)

    उमेश कुमार (निर्दलीय), अकरम हुसैन (निर्दलीय), अवनीश कुमार (निर्दलीय), आशीष ध्यानी (निर्दलीय), कर्ण सिंह सैनी (निर्दलीय), पवन कश्यप (निर्दलीय), विजय कुमार (निर्दलीय)

    उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड में अपनी पहली रैली रुद्रपुर में कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वह हरिद्वार या ऋषिकेश में एक और रैली कर सकते हैं। श्रीनगर में भी उनकी एक रैली रखे जाने की बात हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज प्रचार के लिए उत्तराखंड में होंगे। आखिरी दौर में प्रचार के काफी तेज होने की संभावना है।

    Haridwar seat Lok Sabha election 2024 Trivendra Singh Rawat trivendra singh rawat comeback Virendra singh rawat
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति

    January 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच

    January 9, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read3K
    Read More

    हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र

    January 9, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.