Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    • चारधाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
    • औली में रोमांच का आगाज… National Skiing Championship 2026 में चरम पर रोमांच
    • Uttarakhand : राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप में पंतनगर का परचम
    • Uttarakhand : दुग्ध मूल्य संवर्धन से जनजातीय महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 19
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    उत्तराखंड 360

    UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई

    अक्सर देखा गया है कि वे स्पष्ट पक्ष रखने के बजाय चुप्पी साध लेते हैं, क्योंकि किसी भी निर्णय से उनके पारंपरिक समर्थन आधार पर प्रभाव पड़ सकता है। यह मौन समस्या का समाधान नहीं करता, बल्कि असमंजस को बढ़ाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शिक्षा नीति पर खुली बहस और वैकल्पिक दृष्टिकोणों को स्थान देना आवश्यक है, ताकि असंतोष संस्थागत संवाद में परिवर्तित हो सके, न कि सड़क पर उतरने वाले टकराव में। कुछ चिंतक यह सुझाव दे रहे हैं कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतिम निर्णय सुनाने तक आक्रोश को संयम में रखा जाए।
    teerandajBy teerandajFebruary 19, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    • पार्थसारथि थपलियाल

    UGC : समाज को बांटने वाली नीतियां और तात्कालिक राजनीतिक संतुलन साधने की प्रवृत्ति लंबे समय से अनेक विसंगतियों को जन्म देती रही है। कभी धर्म, कभी जाति और कभी भाषा के आधार पर समूहों को संतुष्ट करने की कोशिशों ने असंतोष की समानांतर धारा भी पैदा की है। हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के कुछ नियमों को लेकर उठा विवाद इसी पृष्ठभूमि में देखा जाना चाहिए। शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी प्रकार का असंतुलन केवल संस्थानों तक सीमित नहीं रहता, उसका प्रभाव सामाजिक संबंधों और वैचारिक वातावरण पर भी पड़ता है।

    इन विवादों का सबसे प्रत्यक्ष असर उस सहयोगी संस्कृति पर पड़ता है, जिसकी आवश्यकता विविधता से भरे समाज में सबसे अधिक होती है। जब नीति-निर्माण में पारदर्शिता और व्यापक संवाद का अभाव रहता है, तब विरोध के स्वर स्वाभाविक रूप से उग्र होते हैं। यह स्थिति उन समूहों को अवसर देती है जो टकराव को ही राजनीति का औजार मानते हैं। परिणामस्वरूप वास्तविक शैक्षणिक प्रश्न-गुणवत्ता, समान अवसर और अकादमिक स्वतंत्रता की पृष्ठभूमि में चले जाते हैं और बहस भावनात्मक ध्रुवीकरण तक सिमट जाती है। राजनीतिक दलों की भूमिका भी इस संदर्भ में विचारणीय है। अक्सर देखा गया है कि वे स्पष्ट पक्ष रखने के बजाय चुप्पी साध लेते हैं, क्योंकि किसी भी निर्णय से उनके पारंपरिक समर्थन आधार पर प्रभाव पड़ सकता है। यह मौन समस्या का समाधान नहीं करता, बल्कि असमंजस को बढ़ाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शिक्षा नीति पर खुली बहस और वैकल्पिक दृष्टिकोणों को स्थान देना आवश्यक है, ताकि असंतोष संस्थागत संवाद में परिवर्तित हो सके, न कि सड़क पर उतरने वाले टकराव में। कुछ चिंतक यह सुझाव दे रहे हैं कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतिम निर्णय सुनाने तक आक्रोश को संयम में रखा जाए।

    पार्थसारथि थपलियाल

    न्यायिक प्रक्रिया में भरोसा बनाए रखना लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त है, विशेषकर तब जब मामला संवैधानिक व्याख्या और अधिकारों से जुड़ा हो। सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय न केवल कानूनी दिशा तय करेगा, बल्कि नीति-निर्माण की सीमाओं और उत्तरदायित्वों को भी स्पष्ट करेगा। किंतु यह प्रतीक्षा केवल समय काटने का साधन नहीं होनी चाहिए; इसे आत्ममंथन के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। नीतियों का नियमित मूल्यांकन होना चाहिए और तेज़ी से बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप परिवर्तन होना चाहिए। ऐसे युवा तैयार हों जो जो सामाजिक ताने बाने को अटूट रखते हुए विकास की गति को निरंतर बढ़ाते हुए देश को एक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में ला खड़ा करें।

    मूल प्रश्न यह है कि क्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सामाजिक समरसता को बढ़ा रही है या अनजाने में नए विभाजन पैदा कर रही है। भेदभावपूर्ण या असंतुलित ढांचा किसी भी समाज में दीर्घकालिक स्थिरता नहीं ला सकता। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि ऐसे नागरिक तैयार करना है जो आलोचनात्मक सोच रखें, विविध मतों का सम्मान करें और अवसरों की समानता को स्वीकार करें। इसके लिए नीति को विचारधारा से ऊपर उठकर गुणवत्ता और समावेशन पर केंद्रित होना होगा। शिक्षा नीति पर होने वाली बहस को भावनात्मक आरोप-प्रत्यारोप से मुक्त कर ठोस तथ्यों और सामाजिक प्रभावों के आधार पर आगे बढ़ाना आवश्यक है। यदि उद्देश्य राष्ट्र की प्रगति है तो रास्ता वही चुना जाना चाहिए जो अधिकाधिक लोगों को साथ लेकर चले। गुणवत्तापूर्ण, सर्वसमावेशी और संतुलित शिक्षा व्यवस्था ही सामाजिक समरसता की वास्तविक आधारशिला रख सकती है। ख्यातनाम शायर मुजफ्फर रज्मी ने यह शेर चेतावनी के रूप में लिखा होगा-

    ये जब्र भी देखा है तारीख की नजरों ने
    लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई

     

    UGC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज

    February 17, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj1 Min Read671
    Read More

    यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा

    February 17, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read713
    Read More
    Uttarakhand High Court news

    बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज

    February 17, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read715
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.